विज्ञापन

मीराबाई का इतिहास, मनु के आंसू, वैभव पर मचा घमासान, खेल जगत में दिनभर छाई रहीं ये 10 बड़ी खबरें

एशियन गेम्स 2026 के चौथे दिन मीराबाई चानू ने ऐतिहासिक सिल्वर जीता, जबकि भारत ने चार ब्रॉन्ज भी हासिल किए. मनु भाकर पदक से चूक गईं. वुशु में रोशिबिना देवी ने सिल्वर पक्का किया. क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी पर मोहम्मद कैफ की बड़ी भविष्यवाणी चर्चा में रही.

मीराबाई का इतिहास, मनु के आंसू, वैभव पर मचा घमासान, खेल जगत में दिनभर छाई रहीं ये 10 बड़ी खबरें
मीराबाई चानू

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए चौथा दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन कई यादगार उपलब्धियां भी देखने को मिलीं. दिन का सबसे बड़ा आकर्षण मीराबाई चानू का महिलाओं की 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल रहा, जो एशियन गेम्स में उनका पहला पदक भी है. इसके अलावा अन्य चार ब्रॉन्ज मेडल जय मीना (सॉफ्ट टेनिस), पुरुष बैडमिंटन टीम, महिला स्कीट शूटिंग टीम और पुरुष स्कीट शूटिंग टीम को मिले. वहीं, निराशा भी हाथ लगी क्योंकि 10 मीटर एयर पिस्टल की स्टार खिलाड़ियों वाली टीम बिना किसी मेडल के लौटी इस बीच, ओरेम रोशिबिना देवी ने वुशु के 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर कम से कम सिल्वर पक्का किया और भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 20-1 से रौंद दिया. दिन का समापन पुरुष बैडमिंटन टीम के ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ हुआ, जो सेमीफाइनल में चीन से हारकर बाहर हुई.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए सबको चौंका दिया है. उनका कहना कि निकट भविष्य में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में लाने के लिए एक नियमित खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. कैफ का मानना है टी20 के उपकप्तान तिलक वर्मा को वैभव सूर्यवंशी के लिए अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है. तिलक वर्मा ही नहीं उन्होंने ऑलराउंडर शिवम दुबे का भी नाम लिया है. उनका कहना है मौजूदा समय में दुबे टीम में ऑलराउंडर से ज्यादा एक बल्लेबाज के तौर पर शिरकत कर रहे हैं. गेंदबाजी में उनका योगदान सीमित है. यहां पढ़ें पूरी खबर 

भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने बुधवार को महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर एशियाई खेलों में पदक के 12 साल के लंबे इंतजार खत्म किया. टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडल विजेता मीराबाई ने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम भार के साथ कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया. यह भारत का 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी के कांस्य पदक जीतने के बाद एशियाई खेलों में भारोत्तोलन में पहला मेडल है. इस खास मौके पर मीराबाई ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा कि, हमने मेडल के लिए बहुत कोशिश की और यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. मेरे कोच (विजय शर्मा) का जो कॉन्फिडेंस है, यही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही. हम मेडल के लिए पहले से ही कॉन्फिडेंस थे. और उम्मीद थी कि एक मेडल तो भारत के लिए जरूर जीतना है.' यहां पढ़ें पूरी खबर 

एशियन खेलों में बुधवार को जहां वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित किया, तो वहीं शूटर मनु भाकर की नाकामी निराशा दे गई. पदक से चूकने के बाद उन्होंने खुद को संभाले रखा, लेकिन जैसे ही जसपाल राणा का नाम आया, मनु भाकर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण खो बैठीं. उन्होंने इस दिग्गज निशानेबाज़ से मिली करियर और जीवन की सलाहों को याद किया, जिनका कुछ महीने पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. भाकर बुधवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहीं. बुधवार को पोडियम (पदक) से चूकने के बाद जब इस पिस्टल दिग्गज के बारे में पूछा गया, तो भाकर फूट-फूट कर रो पड़ीं. उन्होंने मिले उन सबक के बारे में बात की जो वे उनके लिए छोड़ गए थे. यहां पढ़ें पूरी खबर 

यह सही है कि टीम इंडिया के सुपरकिड वैभव सूर्यवंशी इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं, लेकिन दुनिया भर में वह चर्चा का विषय बने हुए हैं. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खत्म हुई तीन मैचों की सीरीज में वैभव एक भी मुकाबले की  फाइनल XI में जगह नहीं बना सके, लेकिन अब न्यूजीलैंड के कोच ने सूर्यवंशी को चैलेंज दिया है.  न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि भारत के युवा  बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी आगामी टी20 सीरीज न्यूजीलैंड के तेज बॉलरों और बाउंसी पिच का कैसे सामना कर पाते हैं.  वाल्टर ने कहा कि उन्हें सीम-फ्रेंडली और उछालभरी न्यूजीलैंड की पिचों पर सूर्यवंशी को बल्लेबाजी करते देखने में विशेष रुचि होगी, और वे यह भी देखना चाहते हैं कि दबाव में आने पर वे कैसी प्रतिक्रिया देते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर के कार्यकाल के दौरान खुद सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के फैसले का बचाव किया है. खबरें ऐसी आ रही हैं कि सितंबर में वर्तमान चीफ सेलेक्टर अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही बीसीसीआई ने उनकी सेवाएं खत्म करने का मन बना लिया है. और इसके लिए पहले से ही पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा पहले से ही रेस में आगे चल रहे हैं और अगले कुछ दिनों के भीतर जब गतिविधियां तेज होने जा रही हैं, तो अश्विन ने डिटेल अपने चैनल पर इस बारे में राय रखी है. यहां पढ़ें पूरी खबर 

पुरुषों के सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस इवेंट में जय मीणा का ऐतिहासिक सफर खत्म हो गया है, लेकिन उससे पहले उन्होंने सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए एशियाई गेम्स का पहला मेडल पक्का करने में सफल रहे. मीणा को 45 मिनट चले सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा,जापानी खिलाड़ी ने शुरुआती तीन गेम जीते थे. हालांकि, मीणा ने आसानी से हार नहीं मानी. 0-3 से पिछड़ने के बाद, भारतीय खिलाड़ी ने वापसी की और चौथा गेम 4-1 से जीता, फिर पांचवां गेम 6-4 से जीतकर स्कोर का अंतर 2-3 कर दिया. कुरोसाका ने छठे गेम में संयम बनाए रखा और उसे 4-1 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया. फाइनल स्कोर 3-5, 1-4, 1-4, 4-1, 6-4, 1-4 रहा, लेकिन मीणा का ब्रॉन्ज मेडल एशियाई खेलों में भारतीय सॉफ्ट टेनिस के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. यहां पढ़ें पूरी खबर 

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉर्ड और स्टीवन फिन ने मौजूदा दौर के 10 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का चयन किया है जिसमें इन दोनों पूर्व गेंदबाजों ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है जिसने फैन्स को हैरान कर दिया है. स्टुअर्ट ब्रॉर्ड और स्टीवन फिन ने मिलकर अपने 10 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में पहले नंबर पर मिचेल स्टार्क को जगह दी है. नंबर 2 पर दोनों की पसंद भारत के जसप्रीत बुमराह रहे हैं तो वहीं नंबर 3 पर  ट्रैविस हेड का चयन किया गया है. नंबर 4 पर भारत के वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को जगह दी गई है. नंबर  5 पर फिन और ब्रॉर्ड ने हैरी ब्रूक को चुनाव किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर 

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है. भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली 5 मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए कीवी टीम ने 7 तेज गेंदबाजों का चयन किया है. जिसमें चोट से उबरकर लौटे एडम मिल्ने भी शामिल हैं. व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सेंटनर 16 खिलाड़ियों वाली बड़ी T20I टीम की कप्तानी करेंगे. यह रोमांचक सीरीज 11 दिनों तक चार शहरों में खेली जाएगी. न्यूजीलैंड की प्रेस रिलीज के अनुसार, इस साल के आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप में भारत से हारकर उपविजेता रही टीम के 13 खिलाड़ियों को घरेलू सीरीज के लिए चुना गया है. इनमें स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल और तेज गेंदबाज मिल्ने भी शामिल हैं, जो चोटों के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. यहां पढ़ें पूरी खबर 

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने भारतीय खेलों के प्रति अपनी दरियादिली दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया है. एक्टर ने हाल ही में एक भारतीय शूटर के लिए राइफल स्पॉन्सर करने का कदम उठाया है. इससे इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे एथलीट को बहुत जरूरी मदद मिली. खेल जगत में इस कदम की काफी तारीफ हो रही है, शूटिंग एक ऐसा खेल है जिसमें एथलीट के प्रदर्शन के लिए वर्ल्ड-क्लास इक्विपमेंट बहुत अहम भूमिका निभाते हैं. राइफल स्पॉन्सर करके आयुष्मान ने एथलीट का एक बड़ा आर्थिक बोझ कम करने में मदद की है और आने वाले कॉम्पिटिशन के लिए उनकी तैयारी में अहम योगदान देने का काम किया है. फैंस और खेल प्रेमियों ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हटकर भारत के खेल टैलेंट को सपोर्ट करने के लिए एक्टर की तारीफ की है. यह कदम एथलीटों को सपोर्ट करने और देश में खेलों के विकास को बढ़ावा देने में सेलिब्रिटीज की बढ़ती भूमिका को दिखाता है. यहां पढ़ें पूरी खबर 

यह भी पढ़ें- तिलक वर्मा या शिवम दुबे! वैभव सूर्यवंशी के लिए किसका कटेगा पत्ता? कैफ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com