विज्ञापन

दिल्ली के पार्क में घूम रही थीं लड़कियां, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे 3 लड़के... कालकाजी मंदिर के पास गैंगरेप की पूरी कहानी

कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. आरोपी फर्जी पुलिसवाले बनकर पार्क में टहल रहीं लड़कियों के पास पहुंचे थे और एक को अपना शिकार बना लिया.

कालकाजी मंदर के पास नाबालिग से गैंगरेप.
  • दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास तीन फर्जी पुलिसकर्मियों ने 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया
  • पीड़िता अपनी एक दोस्त के साथ पार्क में टहल रही थी, तभी आरोपी उन्हें डराकर धमकाने लगे
  • पुलिस को शाम करीब आठ बजे पीड़िताओं से संबंधित सूचना मिली और तुरंत मौके पर पहुंची
नई दिल्ली:

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे तीन आरोपियों ने 17 साल की लड़की से गैंगरेप किया. घटना के वक्त पीड़िता अपनी एक फ्रेंड़ के साथ पार्क में टहल रही थी. 21 सितंबर की शाम वह मंदिर में दर्शन के बाद अपनी दोस्त के साथ पास के पार्क गई थी. दोनों पार्क में टहल रहे थे तभी आरोपी उनके पास पहुंचे और उनको डराया-धमकाया.आरोपियों ने पीड़िता को पार्क के सुनसान हिस्से में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया.

खुद को पुलिसकर्मी बताकर किया गैंगरेप

हुआ कुछ यूं कि शाम 7 बजे के आसपास 17 साल की लड़की ने पहले कालकाजी मंदिर में दर्शन किए. फिर दोनों सहेलियां करीब 7:30 बजे पास के आस्था कुंज पार्क पहुंच गईं. दोनों टहल ही रही थीं कि 25 से 30 साल की उम्र के तीन लड़के उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को धमकाने लगे. उन्होंने एक लड़की का हाथ पकड़ लिया और फिर उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया. 

पीड़िता के बयान के मुताबिक, आरोपी आसिफ ने हथियार और चाकू दिखाकर उसे धमकाया और कथित तौर पर दुष्कर्म किया. इसके बाद दो अन्य आरोपियों ने भी पीड़िता के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके दोस्त को धमकी भी दी.

POCSO एक्ट की धाराओं में केस दर्ज

शाम करीब 8:45 बजे पार्क से दिल्ली पुलिस को PCR कॉल की गई. जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों का बयान दर्ज किया. फर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवाया और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

सीसीटीवी फुजेट से आरोपियों की तलाश

आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस से आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुजेट खंगाले. दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में आसिफ नाम के आरोपी को धर दबोचा. वह ओखला मंडी में काम करता है. वहीं दो अन्य आरोपी अब तक फरार हैं. उनके बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस उनकी तलाश कर रही है. 

पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी को कैसे पकड़ा?

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं. साउथ-ईस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ टीम को आरोपी आसिफ के DM ऑफिस रोड, अमर कॉलोनी के पास होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने मौके पर जाल बिछाकर आरोपी को रोकने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने टीम पर तीन राउंड फायरिंग की. पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी. एक गोली HC राजेश की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी. आत्मरक्षा में HC राजेश ने दो राउंड फायर किए. इनमें से एक गोली आरोपी आसिफ के दाहिने पैर में लगी. घायल आरोपी को इलाज के लिए AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. घटनास्थल पर क्राइम टीम और FSL टीम को बुलाया गया।
मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है.
 

ये भी पढे़ं-दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Gangrape, Kalkaji Temple Incident, Delhi Crime, Gangrape In Delhi, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com