विज्ञापन

दिल्ली में गर्मी के बीच मॉनसून की पलटी, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश, यहां पड़ेगा सूखा

Weather Update: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना 'डीप डिप्रेशन' यहां से आगे बढ़ते हुए 23 सितंबर की सुबह ओडिशा के दक्षिणी तटों और उत्तरी आंध्र प्रदेश को पार करने की संभावना है. इससे इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 

दिल्ली में गर्मी के बीच मॉनसून की पलटी, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश, यहां पड़ेगा सूखा
Weather Update: देशभर में कैसा है मौसम का हाल.
  • उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से 23 सितंबर को 17 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है
  • बिहार, यूपी, झारखंड, बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है
  • दिल्ली-एनसीआर में 23 और 24 सितंबर को बारिश का कोई अनुमान नहीं है, तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

देशभर से मॉनसून जल्द ही विदा होने को है, लेकिन इससे पहले भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने  'डीप डिप्रेशन'की वजह से मौसम विभाग ने 23 सितंबर को देश के 17 राज्यों में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बिहार, यूपी, झारखंड, बंगाल. तेलंगाना, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.साथ ही 50 से 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को देशभर के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश हो सकती है. 

दरअसल उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना 'डीप डिप्रेशन' यहां से आगे बढ़ते हुए 23 सितंबर की सुबह ओडिशा के दक्षिणी तटों और उत्तरी आंध्र प्रदेश को पार करने की संभावना है.इससे इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों जमकर गर्मी पड़ रही है. सुबह से निकल रही तेज धूप की वजह से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है. 23 और 24 सितंबर को भी बारिश का कोई पूर्वानुमान मौसम विभाग ने नहीं जताया है. 22 सितंबर की तरह ही आज भी आसमान साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. हालांकि सुबह के समय तेज हवाएं चल सकती हैं. हालांकि 25 सितंबर को आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं.

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी बारिश अब काफी कम हो गई है. आज भी बारिश के कोई आसार यूपी में नहीं हैं. हालांकि 25 से 27 सितंबर के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना है. मतलब यह कि एक बार फिर से मॉनसून की वापसी हो सकती है.

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

उत्तराखंड की कुछ जगहों पर बारिश का दौर 23 सितंबर को फिर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने 23 से 25 सितंबर तक कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. हालांकि 26-27 सितंबर को मूसलाधार बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

बिहार में 23 सितंबर को मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं 24 और 25, 26 और 27सितंबर को भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है.

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

मॉनसून राजस्थान से अब विदा होने लगा है. इस हफ्ते राज्य में बारिश का कोई अनुमान मौसम विभाग ने नहीं जताया है. इस दौरान सूखा रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले तीन-चार दिनों में बारिश की गतिविधियां खत्म हो जाएंगी. जोधपुर, बीकानेर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में अगले 5-6 दिन मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि आज कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं छुटपुट बारिश हो सकती है.

ये Video भी देखें:|मूसलाधार बारिश से पानी में डूबा अहमदाबाद, IMD का अलर्ट देखें| TOP NEWS

ये भी पढे़ं-दिल्ली में सूखा तो यूपी-बिहार से झारखंड तक भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से पलटा मॉनसून, 13 राज्यों में IMD अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert, Delhi NCR Weather, UP Weather, Bihar Ka Mausam, Aaj Ka Mausam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com