राशिफल
19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है। आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा। धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय आज सावधानी रखें। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से विघ्न आ सकता है। कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की सलाह आपको दी जाती है। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। दुर्घटना हो सकती है, वाहन बेहद ध्यान से चलाएं। दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक काम में आपका मन लगा रहेगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में आनंद मिलेगा। प्रेम जीवन में संतुष्टी का भाव रहेगा।
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे, आपके आंखों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर समय ठीक रहेगा, पुरानी जमा की गई पूंजी को निकालने का समय आ गया है, व्यापारी अपने व्यापार को लेकर बहुत अधिक सचेत रहेंगे, किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जहां उन्हें व्यापार से संबंधित बहुत बड़ी कामयाबी मिल सकती है। नौकरी पेशा जातकों की मेहनत उनके कार्य क्षेत्र में सबको नजर आएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा। आप अपने दिल की बात अपने साथी को बता सकते हैं, गृहस्थ जीवन में आपके जीवन साथी का दोस्ताना व्यवहार आपके दिल को छू सकता है, शिक्षा की बात करें तो शिक्षा के लिए यह सप्ताह बहुत अधिक कमजोर रहेगा, आपका मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लग पाएगा।
यह महीना आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में इस महीने खुशियां रहेगी। दोनों एक दूसरे को और बेहतर जानने की सोचेंगे, जिसके लिए एक दूसरे के साथ घूमने जाना यात्राएं करना आदि करेंगे, तो आपके रिश्ते में आपसी प्रेम बना रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस की बातों को ध्यान देकर सुने, नहीं तो आपसे काम में कोई गड़बड़ी होने से बास की खटपट हो सकती है। आप किसी नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आप उसके लिए उचित समय का इंतजार करें, तो आपके लिए यह महीना अच्छा साबित होगा और बिजनेस में आप अपनी मेहनत को पकड़ कर चलेंगे, तो ही अच्छा लाभ ले सकेंगे। इस महीने आपका उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आपको किसी अजनबी की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। आपको अपनी आय और व्यय को लेकर योजना बनाकर चलने से ही भविष्य को लेकर अच्छी बचत कर सकेंगे।
यदि आप मीन राशि के जातक हैं, तो राशिफल 2026 आपके लिए वर्ष 2026 के बारे में चर्चा करते समय आपके दिमाग में आने वाला शब्द है सद्भाव। यही शब्द पूरे वर्ष आपके बहुत काम आएगा। आप तनावमुक्त रहेंगे, आपकी कार्यक्षमता अच्छी रहेगी, इससे आपके कार्य करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी और कार्य की गुणवत्ता में भी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। आप आनंद और उत्साह की भावना का अनुभव करेंगे, सुंदरता की ओर आकर्षित होंगे और जीवन के विभिन्न आयामों को बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित करेंगे। ऐसा करने से जीवन के विभिन्न रूपों के स्वरूप को जानने का मौका मिलेगा और आपकी दिलचस्पी जीवन के प्रति बढ़ने लगेगी। आपकी जीवन शैली जीवंत बनेगी जो समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का भाव उत्पन्न करेगी। 2026 की भविष्यवाणियों से पता चलता है कि कला से लेकर वास्तुकला, कविता से लेकर समाज तक, आप यह सब करना चाहेंगे और इसे सही तरीके से करेंगे। जब भी किसी काम को अच्छे से करेंगे तो उसमें तो सफलता मिलेगी ही, यही इस वर्ष आपका मूल मंत्र होगा। मीन वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह वर्ष कई मायनों में अच्छा रहेगा। कई अवसर, नई शुरुआत, विकास की संभावनाएँ यहाँ तक कि प्रमुख लक्ष्य प्राप्त करने की संभावनाएँ जो आपको शुरू में मुश्किल लग रही थीं। आप अपने व्यापार के लिए कुछ बड़ी योजनाओं पर काम करेंगे और वे सफल होंगी। आपकी आय में भी वृद्धि होने की संभावना है जो आपकी संतुष्टि के स्तर को बढ़ाएगी। संतुष्टि की भावना महसूस करने के लिए अपने और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएँ। वही आपके अपने हैं और उनके साथ ही आपको खुशी महसूस होगी। काम के प्रति अपनी गंभीरता बनाए रखें लेकिन अपने सहकर्मी के साथ अपने व्यवहार में थोड़ी मिठास लाएँ। उनके साथ किया गया अच्छा व्यवहार ही आपको वर्कप्लेस पर अपना काम अच्छे से कर पाने में मदद करेगा। वर्कप्लेस पर किसी से भी उलझना या झगड़ा करने की आदत से बचना होगा। अपने अंदर डिसिप्लिन लेकर आएं। हर काम को नियम से करें, चाहे आपका भोजन हो या आपका वर्कआउट, सब कुछ नियम पूर्वक करेंगे तो आपको सब जगह से सफलता मिलने लगेगी। मीन राशि के छात्रों को अपनी शैक्षिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अंतिम अवसर समझ कर पूर्ण प्रयास करने होंगे। विदेश यात्रा प्रभावी रूप से होने की स्थिति बन सकती है। फिजूल खर्ची से बचकर रहें और अपने मित्रों को भी समझाएं।
पंचांग
- तिथिNA शुक्ल द्वितीया
- नक्षत्रपूर्वभाद्रपदा
- सूर्योदय06:32
- सूर्यास्त17:56
- राहु काल13:39 to 15:05
- अमृत काल09:23 to 10:49
अनुकूलता
अपनी राशि, नाम और अपने दोस्त व प्यार के साथ से अपनी अनुकूलता को रैंक करें
ज्योतिष समाचार
उपरोक्त स्पोंसर्ड कंटेंट गैर-संपादकीय है और थर्ड पार्टी द्वारा उपलब्ध करवाया गया है. एनडीटीवी उपरोक्त किसी भी सामग्री की गारंटी, पुष्टि या समर्थन नहीं करता है, और न ही इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार है.










