विज्ञापन

लक्ष्मी शेखावत की सक्‍सेस स्‍टोरी: पहले मौत को मात दी! अब टीम इंडिया की उपकप्तान, भाई ने नहीं टूटने दिया हौसला

दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद भी राजस्थान की लक्ष्मी शेखावत ने हिम्मत नहीं हारी. 14वीं एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप (हांगकांग) में भारतीय टीम की उपकप्तान बनकर देश का नाम रोशन करने वाली लक्ष्मी के अदम्य साहस, संघर्ष और मैदान पर शानदार कमबैक की पूरी प्रेरणादायक कहानी पढ़ें.

लक्ष्मी शेखावत की सक्‍सेस स्‍टोरी: पहले मौत को मात दी! अब टीम इंडिया की उपकप्तान, भाई ने नहीं टूटने दिया हौसला
एक्सीडेंट में रीढ़ की हड्डी गंवा चुकी लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान, पूरा किया भाई का सपना
स्‍वराज स‍िंह शेखावत
  • झुंझुनूं जिले की लक्ष्मी शेखावत ने रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद भी नेटबॉल में भारतीय टीम की उपकप्तानी संभाली है
  • लक्ष्मी ने दुर्घटना के बाद भी खेलों में वापसी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है
  • उनके बड़े भाई स्वराज सिंह शेखावत ने उनकी खेल प्रतिभा को पहचाना और हमेशा उन्हें प्रेरित करते रहे हैं

Success Story Laxmi Shekhawat Rajasthan:  राजस्थान के झुंझुनूं जिले के झाझड़ गांव की राजपूत बेटी लक्ष्मी शेखावत की सफलता की कहानी अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति की बेमिसाल मिसाल है. एक भीषण सड़क दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी टूटने के बावजूद लक्ष्मी ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने मैदान पर शानदार वापसी की और अब कामयाबी का नया इतिहास रच दिया है. हांगकांग में 8 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित हो रही 14वीं एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम की उपकप्तानी की कमान लक्ष्मी शेखावत संभाल रही हैं. 

success story

success story rajasthan laxmi shekhawat asian netball championship vice captain India     Photo Credit: स्‍वराज स‍िंह शेखावत

भारतीय नेटबॉल टीम की उपकप्तान के रूप में लक्ष्मी शेखावत पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में वह राजस्थान की एकमात्र खिलाड़ी हैं. उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि बेटियां कोमल हो सकती हैं, लेकिन कमजोर बिल्कुल नहीं; क्योंकि वह खुद जिंदगी और मौत के बीच जंग जीतकर इस मुकाम तक पहुंची हैं. आइए जानते हैं 27 वर्षीया लक्ष्मी शेखावत की पूरी कहानी.
success story

success story rajasthan laxmi shekhawat asian netball championship vice captain India  Photo Credit: स्‍वराज स‍िंह शेखावत

भाई का अधूरा सपना अब बहन करेगी पूरा

NDTV से खास बातचीत में लक्ष्मी शेखावत के बड़े भाई स्वराज सिंह शेखावत बताते हैं, "बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में कभी मेरा भी यह सपना हुआ करता था कि मैं विदेशों में जाकर भारत के लिए खेलूं. मुझे तो मौका नहीं मिल सका, लेकिन मेरा वह अधूरा सपना अब मेरी छोटी बहन लक्ष्मी के रूप में पूरा हो रहा है. यह मेरे जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक है. बहन 5 अगस्त को दिल्ली से हांगकांग के लिए रवाना हुई है."  

यह भी पढ़ें-  Success Story: 2 बच्चों की मां बनीं पुल‍िस अफसर, 2 ऑपरेशन के बाद 36 की उम्र में रचा इतिहास

success story

लक्षमी शेखावत मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील के झाझड़ गांव से हैं. Photo Credit: स्‍वराज स‍िंह शेखावत

स्वराज सिंह शेखावत वर्तमान में राजस्थान में उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. इनका परिवार मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील के झाझड़ गांव का रहने वाला है. इनके पिता वीरेंद्र सिंह शेखावत और बड़े भाई आजाद सिंह शेखावत भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं. आजाद सिंह वर्तमान में सूचना सहायक के पद पर कार्यरत हैं.

'हिम्मत रख बहन, तुझे देश के लिए खेलना है': भाई ने तराशा लक्ष्मी का हुनर

स्वराज सिंह शेखावत खुद भी एक बेहतरीन बास्केटबॉल खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण पदक जीते हैं. उन्होंने ही अपनी छोटी बहन लक्ष्मी के भीतर छिपी खेल प्रतिभा को पहचाना और उसे निखारा. दुर्घटना के बाद भी उन्होंने लक्ष्मी का हौसला टूटने नहीं दिया. उन्होंने हमेशा उस पर विश्वास जताया और उसे प्रेरित करते हुए कहा करते थे "बहन, हिम्मत रख. अभी तो तुझे भारत के लिए खेलना है." संयोग देखिए कि आज लक्ष्मी भारतीय टीम की उपकप्तान बनकर हांगकांग के मैदान पर देश का मान बढ़ा रही हैं.  

यह भी पढ़ें- Success Story: मां को हुआ कैंसर, जमीन रखी गिरवी, फिर एक गाय ने बदल दी पूरी जिंदगी

success story

स्कूल से घर लौटते समय एक्सीडेंट में उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर आ गया. Photo Credit: स्‍वराज स‍िंह शेखावत

जब हंसती-खेलती जिंदगी में आया तूफान: एक्सीडेंट में टूटी रीढ़ की हड्डी

स्वराज सिंह बताते हैं कि लक्ष्मी का बचपन से ही खेलों के प्रति गहरा रुझान था. वर्ष 2014 तक सब कुछ ठीक चल रहा था. उस समय स्वराज सिंह की पोस्टिंग जयपुर जिले के जोबनेर में थी और लक्ष्मी उनके पास रहकर 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी. एक दिन स्कूल से घर लौटते समय उसका भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उसकी रीढ़ की हड्डी (L1–L2) में गंभीर फ्रैक्चर आ गया.  

यह भी पढ़ें- Success Story: Gen Z IPS शैलजा दास के वायरल VIDEO से मचाया गदर! 23 की उम्र में क्रैक की UPSC

success story rajasthan

ठीक होने के बाद वह पहले से कहीं ज्यादा उत्साह और जीतने के अटूट जुनून के साथ दोबारा मैदान में उतरी.   Photo Credit: स्‍वराज स‍िंह शेखावत

रीढ़ की हड्डी में डालनी पड़ी रॉड: 6.3 फीट की खिलाड़ी ने ऐसे जीता जिंदगी का मैच

इस भीषण हादसे के बाद लक्ष्मी चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गई थी और उसे लंबे समय तक बेड रेस्ट पर रहना पड़ा. बाद में डॉक्टरों को उसकी रीढ़ की हड्डी में रॉड डालनी पड़ी. सही रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) और परिवार के अटूट सहयोग की बदौलत वह धीरे-धीरे ठीक हुई. 6 फीट 3 इंच की लंबाई वाली लक्ष्मी के लिए रीढ़ की हड्डी का फ्रैक्चर किसी मौत के अहसास से कम नहीं था, लेकिन ठीक होने के बाद वह पहले से कहीं ज्यादा उत्साह और जीतने के अटूट जुनून के साथ दोबारा मैदान में उतरी.  

यह भी पढ़ें- Success Story: किसान की बेटी IAS मिशा सिंह बनीं जिला कलेक्टर, बताया-कैसे हैंडल करती हैं पॉलिटिकल प्रेशर?

success story

success story rajasthan laxmi shekhawat asian netball championship vice captain India. Photo Credit: स्‍वराज स‍िंह शेखावत

8 महीने की बच्ची की मां हैं लक्ष्मी: पीहर के साथ ससुराल ने भी दिया पूरा साथ

लक्ष्मी शेखावत की इस स्वर्णिम सफलता में केवल उनके मायके का ही नहीं, बल्कि ससुराल पक्ष का भी भरपूर सहयोग रहा. फरवरी 2023 में उनका विवाह डीडवाना निवासी राहुल सिंह से हुआ, जो भारतीय रेलवे में गुजरात में कार्यरत हैं. उनकी 8 महीने की एक बेटी भी है, जिसका नाम राजलक्ष्मी है. वर्तमान में लक्ष्मी शेखावत का परिवार जयपुर में निवास कर रहा है.  

Success Story: ब्यूटी क्वीन से ब्यूरोक्रेट बनीं तस्कीन खान, पिता ICU में भर्ती, बेटी दे रही थी UPSC की परीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, Rajasthan News, Jhunjhunu, Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com