विज्ञापन

'मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहूंगा', इंग्लैंड क्रिकेट में एक और विदाई, रूट के भाई ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

जो रूट के छोटे भाई बिली रूट ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. वहीं नहीं क्रिस कुक और कॉलिन इनग्राम भी क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं.

'मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहूंगा', इंग्लैंड क्रिकेट में एक और विदाई, रूट के भाई ने किया रिटायरमेंट का ऐलान
बिली रूट

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जो रूट के छोटे भाई बिली रूट ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. वहीं नहीं क्रिस कुक और कॉलिन इनग्राम भी क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में ये तीनों बल्लेबाज ग्लैमॉर्गन की तरफ से शिरकत करते हैं. जारी सीजन में बिली को मैदान में ज्यादा हुनर दिखाने का असर नहीं मिला था. उन्होंने केवल दो काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों में ही शिरकत किया था. 

संन्यास का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर बिली ने अपने दिल की बात कही है. उन्होंने लिखा है, 'यह मेरे जीवन के अगले अध्याय की शुरुआत का समय है. दो शानदार क्लबों का प्रतिनिधित्व करना और चार ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात रही. बचपन से जिस खेल से प्यार किया. उसे पेशे के रूप में जी पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही.'

बिली ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'पिछले 14 सालों में कई उतार-चढ़ाव आए. मगर मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहूंगा. इस सफर, इससे जुड़े लोगों और अपने बचपन के सपने को जीने के अवसर के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा.'

बिली ने नॉटिंघमशायर से पेशेवर क्रिकेट में रखा था कदम 

पेशेवर क्रिकेट में बिली ने नॉटिंघमशायर की तरफ से मैदान में कदम रखा था. इस दौरान वह साल 2017 में नॉटिंघमशायर की तरफ से वनडे और टी20 ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे. 

साल 2019 में बिली नॉटिंघमशायर को छोड़कर ग्लैमॉर्गन के बेड़े में चले गए. जहां उन्होंने दो वनडे कप खिताब जीतने में योगदान दिया और पिछले साल क्लब को काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन-1 में प्रमोशन दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. 

बिली रूट का घरेलू क्रिकेट करियर 

बिली रूट ने घरेलू क्रिकेट में कुल 83 फर्स्ट क्लास, 60 लिस्ट 'ए' और 50 टी20 मुकाबलों में हिस्सा लिया. जहां वह फर्स्ट क्लास की 141 पारियों में 4107, लिस्ट 'ए' की 51 पारियों में 1665 और टी20 की 39 पारियों में 634 रन बनाने में कामयाब रहे. 

वहीं गेंदबाजी के दौरान वह फर्स्ट क्लास की 18 पारियों में आठ और लिस्ट 'ए' की 11 पारियों में छह सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे. टी20 में उन्होंने कुल तीन पारियों में गेंदबाजी की. इस बीच उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी. 

यह भी पढ़ें- विराट-रोहित टीम में रहे तो वर्ल्ड कप 2027 पक्का, सुरेश रैना ने कर दी भविष्यवाणी!
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com