भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है. भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली 5 मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए कीवी टीम ने 7 तेज गेंदबाजों का चयन किया है. जिसमें चोट से उबरकर लौटे एडम मिल्ने भी शामिल हैं. व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सेंटनर 16 खिलाड़ियों वाली बड़ी T20I टीम की कप्तानी करेंगे. यह रोमांचक सीरीज 11 दिनों तक चार शहरों में खेली जाएगी. न्यूजीलैंड की प्रेस रिलीज के अनुसार, इस साल के आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप में भारत से हारकर उपविजेता रही टीम के 13 खिलाड़ियों को घरेलू सीरीज के लिए चुना गया है. इनमें स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल और तेज गेंदबाज मिल्ने भी शामिल हैं, जो चोटों के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे.
34 साल के मिल्ने, जिन्होंने 243 टी 20 मैच खेले हैं, उन्होंने आखिरी बार एक साल से भी पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से खेला था. मिल्ने के अलावा टीम में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों जैक फॉल्क्स और नाथन स्मिथ को भी टीम में शामिल किया गया है.
बैटिंग ऑलराउंडर रचिन रवींद्र, जिनका दाहिना कंधा पिछले हफ्ते एक प्रमोशनल शूट के दौरान खिसक गया था, इस टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. रवींद्र के ठीक होने में लगभग 6 सप्ताह लगने की उम्मीद है, जिससे वे 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुरू होने वाली भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकें. जोरदार हिटिंग करने वाले ओपनर टिम सीफर्ट और फिन एलन टी-20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार टॉप ऑर्डर में एक साथ खेलते दिखेंगे. उस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के इतिहास के सबसे बेहतरीन टी-20 चेज में से एक देखने को मिला था.
न्यूजीलैंड की टी-20 टीम
फिन एलन, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स, ज़ैक फॉल्क्स, माइकल ब्रेसवेल, एडम मिल्ने, मिचेल सैंटनर (कप्तान), बेवोन जैकब्स, जैकब डफी, डेरिल मिचेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, नाथन स्मिथ, लॉकी फर्ग्यूसन
न्यूजीलैंड बनाम भारत, टी 20 सीरीज शेड्यूल
- पहला T20I: 22 अक्टूबर: हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च
- दूसरा T20I: 24 अक्टूबर: हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च
- तीसरा T20I: 27 अक्टूबर: हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
- चौथा T20I: 30 अक्टूबर: ईडन पार्क, ऑकलैंड
- पांचवां T20I: 1 नवंबर: सेडन पार्क, हैमिल्टन
ये भी पढ़ें- भारत-जापान टी 20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत को दिलाया MMA ब्रॉन्ज मेडल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं