अगर आपके पास घरेलू LPG सिलेंडर का कनेक्शन है तो आपको e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए. अगर आपने e-KYC नहीं कराया है तो आपकी परेशानी बढ़ने वाली है. अब e-KYC से सिलेंडर की कीमत तय होने वाली है. क्योंकि e-KYC नहीं कराने के बाद जल्द ही आपका बाजार निर्धारित मूल्य वाला LPG सिलेंडर मिलेगा. यानी आपको बिना सब्सिडी वाला LPG गैस लेना पड़ेगा. इससे आपकी जेब पर बड़ा असर पड़ने वाला है और आपका बजट भी बिगड़ सकता है.
इंडियन ऑयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम ने सभी गैस एजेंसियों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं. जिसमें कहा गया है कि e-KYC पूरा नहीं करने वालों के लिए 5 KG और 10 KG वाला गैस सिलेंडर विकल्प होगा. जो कमर्शियल प्राइस पर उपभोक्ताओं को दिया जाएगा.
10 साल बाद फिर लागू होगा पुराना नियम
बताया जा रहा है कि एक दशक बाद फिर से LPG सिलेंडर के लिए दोहरी कीमत वाला सिस्टम लागू किया जाएगा. इसका मतलब यह है कि जो लोग अपने LPG कनेक्शन का e-KYC पूरा कराएंगे उन्हें सब्सिडी वाला सिलेंडर दिया जाएगा. वहीं जो e-KYC पूरा नहीं करेंगे उन्हें बिना सब्सिडी वाला बाजार निर्धारित मूल्य वाला सिलेंडर दिया जाएगा. जल्द ही इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए तारीख का ऐलान किया जाएगा.
घरेलू गैस सिलेंडर के होंगे दो रेट
जल्द ही तेल कंपनी दोहरी कीमत व्यवस्था लागू करने जा रही है. मौजूदा समय में सिलेंडर की कीमत 952 रुपये हैं जिसमें 12 रुपये की सब्सिडी शामिल है. दोहरी कीमत व्यवस्था में घरेलू LPG सिलेंडर के दो रेट होंगे. e-KYC नहीं कराने वाले और उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं के बाजार रेट पर सिलेंडर मिलेगा. यह सिलेंडर बिना सब्सिडी का होगा.
यह भी पढ़ेंः
'KYC अपडेट करें' SMS के जरिए हो रही है ठगी, लिंक पर क्लिक करने से पहले फेक मैसेज को पहचानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं