विज्ञापन

कल का मौसम: यूपी, बिहार, MP समेत 17 राज्यों में बारिश, बंगाल-ओडिशा में रेड अलर्ट, दिल्ली से मॉनसून की विदाई

कल का मौसम, 24 सितंबर 2026: IMD ने कल देश के 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा, बिहार, झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: यूपी, बिहार, MP समेत 17 राज्यों में बारिश, बंगाल-ओडिशा में रेड अलर्ट, दिल्ली से मॉनसून की विदाई
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS

Kal Ka Mausam 24 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली, यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों से जहां मॉनसून विदाई ले रहा है और गर्मी बढ़ रही है वहीं पूर्वी और दक्षिण के राज्यों में बारिश हो रही है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने डीप डिप्रेशन की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 24 सिंतबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट है. इसमें ओडिशा, बंगाल , छत्तीसगढ़ से लेकर केरल तक शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR से मॉनसून की विदाई, कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर से मॉनसून ने विदाई ले ली है. मॉनसून ने सामान्य से दो दिन पहले दी वापसी कर ली. इसी के साथ दिल्ली में अब गर्मी फिर एक बार लोगों को परेशान कर रही है. कल दिल्ली-एनसीआर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 33°C से 35°C और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है. सुबह के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है.

राजस्थान में फिर गर्मी कर रही परेशान

मॉनसून के राजस्थान के अनेक हिस्सों से विदा होने के साथ ही राज्य के अनेक, विशेषकर सीमावर्ती इलाकों में तापमान फिर चढ़ गया है. बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मॉनसून राज्य के कई भागों से से विदा होने लगा है. आगामी दिनों में राज्य के कुछ और भागों से मानसून विदा होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है.इस सप्ताह राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा. हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार भी हैं.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

कल उत्तर प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में कल मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि 25-26 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 25-27 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है.

बिहार में होगी बारिश

कल बिहार में बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है. राज्य में कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है. 24 सितंबर को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड के साथ-साथ बिहार में भी कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. भारी बारिश को देखते हुए राज्य के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

ओडिशा में भारी बारिश

ओडिशा के दक्षिणी और तटीय हिस्से में बुधवार को गहरे दबाव के तट के करीब पहुंचने के कारण भारी बारिश हो रही है. आईएमडी ने कल दक्षिणी ओडिशा के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और छिटपुट स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है. शुक्रवार और शनिवार को भी राज्य में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है.

केरल में बारिश का येलो अलर्ट

केरल में बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके असर से केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की गतिविधि तेज होने की संभावना है, जिससे अगले कुछ दिनों में और बारिश हो सकती है. गुरुवार को बारिश का अलर्ट उत्तरी केरल की ओर बढ़ जाएगा, जिसमें मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड को येलो अलर्ट के दायरे में रखा गया है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. शुक्रवार को भी बारिश जारी रहने की उम्मीद है और तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कल इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल.
  • मध्यम बारिश: उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और कर्नाटक.
  • हल्की बारिश: अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में गर्मी के बीच मॉनसून की पलटी, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश, यहां पड़ेगा सूखा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rhega, Weather Tomorrow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com