तिलक वर्मा या शिवम दुबे! वैभव सूर्यवंशी के लिए किसका कटेगा पत्ता? कैफ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
- Created by:
-
सितंबर 23, 2026 17:45 IST
-
Published On सितंबर 23, 2026 17:45 IST
-
Last Updated On सितंबर 23, 2026 17:45 IST
-
-
मोहम्मद कैफकैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि तिलक टीम के उपकप्तान हैं. मगर उपकप्तानों को भी टीम से बाहर किया गया है. मैं उस बहस में नहीं पड़ना चाहता. शिवम दुबे प्रत्येक मैच में रन नहीं बना पा रहे हैं. उन्हें अभी भी खुद को साबित करना है. फील्डिंग भी उनकी काफी लचर है. वह पूर्ण गेंदबाजी ऑलराउंडर नहीं हैं. वह सिर्फ बल्लेबाज के दौर पर खेल रहे हैं. छह महीने बाद या तो तिलक बाहर होंगे या फिर दुबे. आपको किसी एक को हटाना पड़ेगा और सूर्यवंशी को मौका मिलेगा. मैं अभी यह बात कह रहा हूं.'
-
मोहम्मद कैफकैफ ने कहा, 'अगर आप एशियन गेम्स की परिस्थितियों के हिसाब से टीम बनाते हैं तो सूर्यवंशी फिट बैठते हैं. आप यश ठाकुर को बाहर कर सकते हैं. उन्हें अभी खुद को साबित करना है. एक योग्य खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल रहा है और हम ऐसे खिलाड़ी को खिला रहे हैं जिसे अभी खुद को साबित करना बाकी है.'
-
मोहम्मद कैफउन्होंने कहा, 'सूर्यवंशी की जगह यश सिर्फ इसलिए खेल रहे हैं क्योंकि वह गेंदबाज हैं. वहां सपाट या बल्लेबाजों के अनुकूल विकेट नहीं होंगे. अगर पिच धीमी हुई तो आप यश को बाहर कर सकते हैं. सुंदर, बिश्नोई और अक्षर मिलाकर 12 ओवर फेंक सकते हैं. अर्शदीप चार ओवर करेंगे और बुमराह भी टीम में हैं.'
-
मोहम्मद कैफआपका बता दें कि जिम्बाब्वे दौरे पर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था. इतना ही नहीं जापान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी.