विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने जर्सी पर बदला फैसला, ईस्ट जोन ने कसा शिंकजा, 'कप्तान' वैभव वायरल...पढ़ें Sports की Top-10 खबरें

दलीप ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ईस्ट जोन ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. वहीं हॉकी इंडिया ने वापस नीली जर्सी पर जाने का फैसला लिया है.

हॉकी इंडिया ने जर्सी पर बदला फैसला, ईस्ट जोन ने कसा शिंकजा, 'कप्तान' वैभव वायरल...पढ़ें Sports की Top-10 खबरें
हॉकी इंडिया ने जर्सी को लेकर फैसला बदल लिया है. पढ़ें आज का स्पोर्ट्स न्यूज रैप

मंगलवार को हॉकी इंडिया ने एक अहम फैसला लेते हुए वापस नीली जर्सी के साथ जाने का फैसला लिया है. एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम अपनी पारंपरिक नीली जर्सी में ही दिखाई देगी. जबकि बेंगलुरु में चल रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने मुकाबले पर अपना शिकंजा कस लिया है. इसके अलावा भारतीय महिला टीम की उपकप्ताम स्मृति मंधाना ने टी20 रैंकिंग में टॉप-5 में वापसी की है. साथ ही जापान ने भारत के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टी20 मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. वहीं अहमदाबाद में जारी वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत ने आज पांच मेडल जीते.

हॉकी इंडिया ने बदला फैसला

जापान में होने वाले 2026 एशियाई खेलों में नीली जर्सी में हॉकी इंडिया की वापसी होगी. इसी फैसले के तहत भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने नीदरलैंड और बेल्जियम में खेले गए प्रो लीग मुकाबलों में अपनी मुख्य किट के रूप में केसरिया जर्सी पहनी थी. यहां पढ़ें पूरी खबर.

ईस्ट जोन ने कसा शिकंजा

ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. पहली पारी में 708 रन बनाने के बाद इस टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 242 के स्कोर तक साउथ जोन के 6 विकेट हासिल कर लिए हैं. फिलहाल, साउथ जोन की टीम ईस्ट जोन से 466 रन पीछे है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

स्मृति मंधाना की टॉप-5 में वापसी

भारतीय स्टार वीमेंस बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उनकी हालिया बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है. मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 124 रन की पारी खेली थी. और इसके बाद मंधाना ने मंगलवार को जारी आईसीसी की हालिया टी20 रैंकिंग में मंधाना शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल हो गई हैं. यहां भी पढ़ें.

गिलेस्पी ने खोली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पोल

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाजी कोच रहे  जेसन गिलेस्पी नें कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी द्वारा आकिब जावेद को चीफ सिलेक्टर बनाए जाने के बाद उनके लिए सब कुछ बदल गया. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ने यह भी बताया कि पाकिस्तान बोर्ड ने अभी तक उनका मुआवज़ा नहीं दिया है और उन्हें अभी भी "हज़ारों डॉलर" मिलने बाकी हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए बदली भारतीय टीम

सौराष्ट्र के आर्यन सवसानी और हरियाणा के तन्मय बलोदा को उम्र में धोखाधड़ी के मामले में बाहर किए गए रोहित यादव के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली सीरीज के लिए मंगलवार को भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया. यहां पढ़ें पूरी खबर.

अफगानिस्तान ने दिया पाकिस्तान को झटका

भारत के साथ होने वाली क्रिकेट सीरीज से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के जारी किए गए एक प्रोमोशनल वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है. वीडियो में दिखाए गए मैप में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का हिस्सा दिखाया गया था. यहां पढ़ें पूरी खबर.

स्टार को मिला जापान मैच का प्रसारण अधिकार

इकोनॉमिक्स टाइम की रिपोर्ट के अनुसार, इस मुकाबले के टीवी के प्रसारण अधिकार स्टार ने जीत लिए हैं. स्टार ने राइट्स होल्डर आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स से यह अधिकार हासिल किए है. 22 सितंबर को होने वाला मैच तोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.  यहां पढ़ें पूरी खबर.

जापान की टीम का ऐलान

भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए जापान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जापान की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले केंडेल कादोवाकी फ्लेमिंग 22 सितंबर को सानो में भारत के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपने देश की कप्तानी करेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर.

भारत ने जीते पांच मेडल

अहमदाबाद में जारी वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज़ (स्टेज III) में मंगलवार को भारत ने दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. पुरुषों की कंपाउंड और रिकर्व टीमों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि स्वाति चौधरी ने दो मेडल जीते.  जबकि स्वाति ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज अपने नाम किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

वैभव सूर्यवंशी का डीआरएस मूमेंट वायरल

वैभव की सलाह को मानकर कप्तान ईशान किशन ने रिव्यू लेने का फैसला किया जो सही साबित हुई. वैभव ने जिस तरह से ईशान को रिव्यू लेने के लिए मनाया, उसने यह साबित कर दिया है कि वैभव सूर्यवंशी के इंदर लीडरशिप क्वालिटीकूट-कूट कर भरा पड़ा है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Other Sports, Vaibhav Sooryavanshi, Smriti Mandhana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com