मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ा दिया है. मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है. अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने यह ऐलान किया.
उन्होंने कहा कि आज से 9 वर्ष पहले 2017 के पहले आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति क्या थी. आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर थे,अव्यवस्था थी,रेसिपी इमानदारी से केंद्रों तक नही पहुंचती थी,जब नही पहुचेगी तो बदनामी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायकों की होती थी. बेईमानी तत्कालीन सरकार करती थी,उत्तरप्रदेश में आंगनबाड़ी रेसिपी और पोषाहार था वह एक शराब माफिया सन्चालित करता था. उसकी ऐसी पहुंच थी कि हर व्यवस्था को प्रभावित कर सकता था,कोई उसके सामने बोलता नही था. पोषाहार की शिकायतें होती थी गलती कोई करता था,भोगता था. सरकार और माफिया मिलकर व्यवस्था चौपट करते थे,गाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं को सुनने मिलती थी.
सीएम योगी ने आगे कहा कि 2017 के पहले आंगनबाड़ी केंद्रों में जो मासूम बच्चे आते थे, वह अपना टाट लेकर आते थे, वहां न पेयजल होता था, न ही गुणवत्तापूर्ण रेसिपी दी जाती थी. केंद्र सरकार पैसा देती थी, लेकिन राज्य में ऐसी सरकार थी जो संवेदनहीन थी. वह न तो क्रय करती थी, अगर करती थी तो वह पैसा माफियाओं के हाथ चला जाता था. परिणाम था कि आंगनबाड़ी केंद्र वीरान पड़े रहते थे. आपको कठघरे में खड़ा होना पड़ता था.
सीएम योगी ने इसके बाद अयोध्या के विकास का भी जिक्र किया. उन्होंने बोला कि आपने आज से 10 वर्ष पहले की अयोध्या देखी होगी. न सड़क थी,न बिजली थी,न कोई सुविधा थी. तब अयोध्या अस्त व्यस्त थी,अराजकता का तांडव होता था. अयोध्या जैसे विश्वप्रसिद्ध धाम में ब मुश्किल 3 घण्टे बिजली आती थी,कभी दिन में या कभी रात में,बिजली गायब. एक सिंडीकेट का कब्जा था बिजली पर, केवल एक दो जनपद को छोड़कर बाकी जनपद अंधेरे में रहते थे.
सीएम ने जोर देकर कहा कि हमने अयोध्या धाम का जब विकास करना प्रारंभ किया तो सड़के चौड़ीकरण करना शुरू किया तो समाजवादी पार्टी ने विरोध किया,हमने रेलवे स्टेशन का निर्माण शुरू किया तो उन्होनें इसके लिए भी आंदोलन किया. वो सड़क नही बनने देना चाहते थे,रेलवे स्टेशन नही बनने देना चाहते थे. जब हमने महर्षि वाल्मीकि के नामपर एयरपोर्ट बनाना शुरू किया तबभी समाजवादी पार्टी ने आंदोलन किया. ये विकास विरोधी है.
सपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक चेहरा वह भी था,जब उन्होंने प्रभु राम का विरोध किया,अयोध्या में राममंदिर न बने तो इन्होंने एड़ी चोटी जोर लगा दिया था,इन कांग्रेस समाजवादी पार्टी के लोगो ने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी. न्यायालय में वकीलों की फौज खड़ी कर दी थी, सनातन आस्था के खिलाफ. ये लोग विरासत का विरोध करते हैं और विकास का विरोध करते हैं.
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जैसे,इनके विरोध करने के बावजूद राममंदिर आंदोलन नही रुका,नही झुका अंततः अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होता है,ऐसे ही सड़के 4 लेन की हो गई. अयोध्या में रेलवे की सिंगल लाइन डबल लाइन हो गया. और अब अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बन गया. अब अयोध्या में राम की पैड़ी का जल सड़ता नही है,एक ओर से आता है,दूसरी ओर से निकल जाता है. अयोध्या देश की सोलर सिटी बन गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं