सोनी स्पोटर्स नेटवर्क को भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के प्रसारण अधिकार मिले हैं. करोड़ों फैंस इस तीन मैचों की सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुम जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के मुख्य राजस्व अधिकारी और बिजनेस प्रमुख (खेल और अंतरराष्ट्रीय) राजेश कौल ने कह,‘अफगानिस्तान भारत टी20 श्रृंखला सोनी स्पोटर्स नेटवर्क के क्रिकेट पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाती है और हमारे ‘फेस्टिवल आफ स्पोटर्स में एक और रोमांचक प्रतिस्पर्धा को जोड़ती है.'
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, तिलक वर्मा हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा. वहीं, इब्राहिम जदरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम में राशिद खान, रहमतुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजइ जैसे सितारे हैं.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा,‘भारत में खेलना हमेशा खास होता है क्योंकि क्रिकेट को लेकर यहां असाधारण जुनून है. इस श्रृंखला से अफगानिस्तान को विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा.'
लाइव स्ट्रीमिंग का प्रसारण फैनकोड पर
इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग (वेबसाइट और एप्प) फैंस फैनकोड पर देख सकते हैं. जबकि तीनों मुकाबे 3, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे. और तीनों ही मैचों की टाइमिंग शाम 7:30 बजे से होगी.
F & Q: Frequently Asked Questions
प्र 1: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला कब और कहाँ खेली जाएगी?
उत्तर: यह टी20 श्रृंखला 13 सितंबर से शुरू होगी. इसके तीनों मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.
प्र 2: मैचों का समय क्या रहेगा और टीवी पर प्रसारण किस नेटवर्क पर देखा जा सकता है?
उत्तर: सभी तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे. टीवी पर इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
प्र 3: इस टी20 सीरीज की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप या प्लेटफॉर्म पर होगी?
उत्तर: इस सीरीज की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग फैंस अपने मोबाइल या वेबसाइट पर 'फैनकोड' ऐप के माध्यम से देख सकते हैं.
प्र 4: इस श्रृंखला में भारतीय और अफगानिस्तान टीम की कप्तानी कौन कर रहे हैं?
उत्तर: भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि अफगानिस्तान टीम की कमान इब्राहिम जदरान के हाथों में होगी.
प्र 5: भारतीय और अफगानिस्तान टीम में कौन-कौन से प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं?
उत्तर: भारतीय टीम में ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं (जबकि जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है). वहीं, अफगानिस्तान टीम में राशिद खान, रहमतुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजइ जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.
सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीम
(नोट: * इन खिलाड़ियों को फिटनेस की शर्त के साथ शामिल किया गया है)
अफगानिस्तान: 1. इब्राहिम जादरान (कप्तान) 2. रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर) 3. नूर रहमान (विकेटकीपर) 4. सेदीकुल्लाह अटल 5. दरविश रसूल 6. अजमतुल्लाह उमरजई 7. गुलबदीन नायब 8. मोहम्मद नबी 9. राशिद खान 10. नांग्याल खरोटी 11. नूर अहमद 12. मुजीब उर रहमान 13. फजलहक फारूकी 14. अब्दुल्लाह अहमदजई 15. नवीन-उल-हक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं