विज्ञापन

आमेर महल के गाइड की हत्‍या पर जयपुर में मचा बवाल, दुकानें और महल जाने वाले सभी रास्‍ते बंद; फोर्स तैनात

हाथी सवारी और पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई है. बड़ी संख्‍या में पुल‍िस बल तैनात है. प्रशासन आक्रोश‍ित लोगों को समझाने में लगा है. 

आमेर महल के गाइड की हत्‍या पर जयपुर में मचा बवाल, दुकानें और महल जाने वाले सभी रास्‍ते बंद; फोर्स तैनात
आमेर महल के गाइड की हत्या पर भड़के लोग धरने पर बैठे.
NDTV Reporter

जयपुर के आमेर में सोमवार को जीप चालक और गाइड के बीच हुई कहासुनी के बाद चाकूबाजी में घायल हुए गाइड मनीष सोनी की सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. मनीष की मौत की खबर जैसे ही आमेर कस्बे में पहुंची, लोगों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया. 

दुकानें बंद करवा दीं 

आक्रोशित लोगों ने आमेर कस्बे में दुकानें बंद करवा दीं. इसके साथ ही आमेर महल की हाथी सवारी और पर्यटकों की आवाजाही भी रोक दी गई. आमेर महल की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते को भी आक्रोशित लोगों ने बंद कर दिया. अचानक घटनाक्रम से आमेर के पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ा, और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.  

कहासुनी के बाद मनीष को मारा चाकू

जानकारी के अनुसार, सोमवार को आमेर के मावठा सरोवर क्षेत्र में जीप चालक और गाइड मनीष सोनी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. विवाद बढ़ने के बाद मनीष पर चाकू से हमला कर दिया गया. गंभीर हालत में मनीष को उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.  

पुलिस ने संभाला मोर्चा

मनीष की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग आमेर में जुट गए. स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद हैं. पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.  क्षेत्र के स्कूलों को भी बंद करवाया गया है.  प्रशासन और पुलिस की ओर से स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. 

बुलडोजर चलाने की मांग

मनीष सोनी के परिजन और आक्रोशित लोग आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों में घटना को लेकर भारी रोष है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता आमेर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. आमेर में चाकूबाजी की घटना के बाद अब मामला हत्या में तब्दील हो गया है. 

परिवार ने रखी प्रशासन से मांगे

वही परिवार ने अपनी मांगे रखते हुए परिवार को एक करोड रुपए का मुआवजा आश्रित के परिवार को सरकारी नौकरी तथा डेरी बूथ आवंटन करने का ज्ञापन दिया गया है. आमेर से क्षेत्र में अवैध और अनाधिकृत रूप से जीप चलाने वालों पर कार्रवाई कर उन पर प्रतिबंध लगाया जाएं.  आमेर क्षेत्र में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों पर पुलिस का एक्शन जारी रहे. 

यह भी पढ़ें: 12 साल बाद फिर कोटा के निकाय चुनावी मैदान में भजनलाल शर्मा, धारीवाल बोले- निकाय चुनाव में CM को कभी नहीं देखा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur Amer Fort, Tourist Guide, Elepahnt, Amer Fort Elephant Ride, Amer Fort Elephant Ride Cancelled
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com