विज्ञापन

उम्र में फर्जीवाड़े का आरोप, BCCI ने खिलाड़ी को किया बाहर, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए बदली अंडर 19 टीम

हरियाणा के तन्मय बलोदा को उम्र में धोखाधड़ी के कारण अंडर 19 भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अब उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में रोहित यादव को शामिल कर लिया गया है.

उम्र में फर्जीवाड़े का आरोप, BCCI ने खिलाड़ी को किया बाहर, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए बदली अंडर 19 टीम
BCCI ने दिखाई सख्ती, उम्र में गड़बड़ी करने वाले खिलाड़ी को बाहर कर बदली भारतीय U-19 टीम

सौराष्ट्र के आर्यन सवसानी और हरियाणा के तन्मय बलोदा को उम्र में धोखाधड़ी के मामले में बाहर किए गए रोहित यादव के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली सीरीज के लिए मंगलवार को भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया. रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और लंबी अवधि के प्रारूप के लिए दोनों टीम में शामिल किया गया था. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन पर कथित तौर पर अपनी उम्र गलत बताने के आरोप में दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है.  बीसीसीआई ने कहा कि सवसानी और बलोदा क्रमशः वनडे और बहुदिवसीय भारतीय टीमों में यादव की जगह लेंगे. 

बीसीसीआई ने बताया, ‘‘जूनियर चयन समिति ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के आर्यन सवसानी को रोहित यादव के स्थान पर भारत की अंडर-19 वनडे टीम में, जबकि हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तन्मय बलोदा को बहुदिवसीय टीम में शामिल किया है.''

बीसीसीसीआई ने उठाया सख्त कदम

यह सख्त कदम क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल और बीसीसीआई के उम्र-सत्यापन सेल की ओर से किए गए कागजात की विस्तृत जांच के बाद उठाया गया है.जांचकर्ताओं को कई आधिकारिक दस्तावेज़ों में बड़ी गलितयां मिलीं हैं, इनमें जन्म प्रमाण-पत्रों में अंतर और आधार रिकॉर्ड में बार-बार किए गए अपडेट शामिल हैं, जिनमें जन्म का साल 2006 से 2010 के बीच अलग-अलग दिखाया गया था.

भारत अंडर-19 टीम राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 एकदिवसीय मैच और पहला बहुदिवसीय मैच खेलेगी, जबकि दूसरा बहुदिवसीय मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा. तीनों एकदिवसीय मैच क्रमशः 18, 21 और 23 सितंबर को, जबकि दो बहुदिवसीय मैच 27 से 30 सितंबर और पांच से आठ अक्टूबर को खेले जाएंगे.

टीम इस प्रकार हैं:

वनडे मैचों के लिए: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, आर्यन सवसानी

बहुदिवसीय मैचों के लिए: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव, तन्मय बलोदा

(PTI के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'सफल होना है तो लंबी पारियां खेलो, ईशान किशन से सीखो...

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी ओपनर, ईशान किशन नंबर 6 पर, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Australia U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com