दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के उकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपना क्रिकेटिंग दिमाग दिखाकर साउथ जोन को पहला झटका दिया, दरअसल, वैभव की सलाह को मानकर कप्तान ईशान किशन ने रिव्यू लेने का फैसला किया जो सही साबित हुई. वैभव ने जिस तरह से ईशान को रिव्यू लेने के लिए मनाया, उसने यह साबित कर दिया है कि वैभव सूर्यवंशी के इंदर लीडरशिप क्वालिटीकूट-कूट कर भरा पड़ा है, जिसका नजारा दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिला है.
ऐसे मिला विकेट, ईशान ने बजाई ताली
दरअसल, मुकेश कुमार की लेग स्टंप की लाइन पर फेंकी गई गेंद को ओपनर बैटर रिकी भुई ने फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन गेंद को अच्छी तरह से खेल नहीं पाए, गेंद विकेटकीपर के पास चली गई. जैसे ही गेंद विकेटकीपर के पास गई तो विकेटकीपर ने कैच की हल्की अपील की. कप्तान ईशान किशन ने विकेटकीपर की ओर देखा लेकिन DRS लेने को लेकर कंफर्म नहीं पाए, ऐसे में तुरंत 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान ईशान किशन को रिव्यू लेने के लिए कहा, वैभव ने ईशान को यह भरोसा दिलाया कि यहां पर बल्लेबाज कैच आउट है. वैभव के कहने पर ईशान ने रिव्यू लिया. इसके बाद फिर क्या था. रिव्यू देखकर यह निश्चित हो गया कि गेंद बल्ले को छूकर विकेटकीपर के पास गई है.
Vaibhav Sooryavanshi 🤝 Captain
— CREX (@Crex_live) September 8, 2026
One call from the vice-captain, one successful review! 😎🔥#VaibhavSooryavanshi #DuleepTrophy #EZvsSZ
pic.twitter.com/fvAEGLmrRY
फील्ड अंपायर ने फिर टीवी अंपायर का फैसला सुना और रिकी भुई को आउट करार दे दिया, इस तरह से साउथ जोन का पहला विकेट रिकी भुई के रूप में गिरा, जब रिव्यू का फैसला सही साबित हुआ तो ईशान ने वैभव की ओर देखकर ताली बजाई और यह ऐलान कर दिया कि कम उम्र में वैभव का गेम सेंस किसी भी बड़े खिलाड़ी के बराबर है.दूसरी ओर गेंदबाज मुकेश कुमार ने भी वैभव को गले लगाकर उनको बधाई दी, ऐसा होने पर वैभव मुस्कुराए जा रहे थे.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'सफल होना है तो लंबी पारियां खेलो, ईशान किशन से सीखो...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं