विज्ञापन

दादरी नोएडा से नवी मुंबई तक तेज रफ्तार, PM मोदी ने पूरे वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का किय उद्घाटन, वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे भी शुरू होगा

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तीन सेक्शन का उद्घाटन किया. इसके साथ ही दादरी उत्तर प्रदेश से नवी मुंबई जवाहर लाल नेहरू पोर्ट तक ये कॉरिडोर पूरी तरह चालू हो जाएगा.

दादरी नोएडा से नवी मुंबई तक तेज रफ्तार, PM मोदी ने पूरे वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का किय उद्घाटन, वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे भी शुरू होगा
PM Modi Gujarat Maharashtra Visit: Western Dedicated Freight Corridor inauguration
NDTV
नई दिल्ली/मुंबई:

PM Modi Gujarat Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को महाराष्ट्र और गुजरात दौरा शुरू किया. इस दौरान वो 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी ने वडोदरा में वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 326 किलोमीटर में लंबे 3 सेक्शन का उद्घाटन किया. इसके उद्घाटन के साथ ही गौतम बुद्ध नगर दादरी से नवी मुंबई के जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट तक ये कॉरिडोर पूरी तरह चालू हो गया. ये कॉरिडोर यूपी, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात से महाराष्ट्र तक बिजली से चलने वाली मालगाड़ियों के लिए तस्वीर बदलने वाला है. वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के दादरी से शुरू होकर महाराष्ट्र के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT मुंबई) तक जाता है. यह 1506 किलोमीटर लंबा माल ढुलाई रेल मार्ग है.

पीएम मोदी ने कहा कि 2004 से प्लान के 10 सालों तक इस कॉरिडोर पर यूपीए सरकार में काम नहीं हुआ. 2014 में एनडीए सरकार आने के बाद 12 सालों में 2800 किमी का ये कॉरिडोर बन गया. इससे मालगाड़ी की रफ्तार 25 से बढ़कर 65 किमी प्रति घंटा हो गई है. पहले मालगाड़ियों को 100 किमी तय करने में 6 घंटे लग जाते थे, जो अब 3 घंटे से कम समय में हो रहा है.

वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का रूट

कॉरिडोर के तीन सेक्शन की लागत 20700 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इनमें साणंद-मकरपुरा, न्यू उमबेरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-JNPT सेक्शन शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने न्यू साणंद नॉर्थ, न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव और न्यू JNPT मुंबई से मालगाड़ी ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई. उन्होंने वडोदरा और टांडा रोड के बीच एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई. इससे वडोदरा, छोटा उदयपुर और अलीराजपुर जिलों को लाभ होगा.

  • 1506 किलोमीटर डबल रेल लाइन वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का
  • दादरी गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट नवी मुंबई महाराष्ट्र तक
  • उत्तर प्रदेश में 18 किमी, हरियाणा में 177 किमी, राजस्थान में 567 किमी, गुजरात में 565 किमी और महाराष्ट्र में 177 किमी हिस्सा
  • अधिकतम गति रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा, औसत गति 25 से बढ़कर 60-70 किमी प्रति घंटा

रेलवे क्रॉसिंग फ्री कॉरिडोर

इसमें डबल स्टैक कंटेनर ट्रेनें चलती हैं, यानी एक के ऊपर एक रखे कंटेनरों में कई गुना सामान ढोया जा सकता है. इसके लिए इलेक्ट्रिक लाइनों को ऊंचा रखा गया है. एक ट्रेन की लंबाई 1.5 किलोमीटर से 13 हजार टन तक माल ले जा सकते हैं. पूरे कॉरिडोर को रेलवे क्रॉसिंग फ्री बनाया गया है ताकि ट्रेनें बिना रुके दौड़ें. न्यू दादरी जंक्शन पर वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) को ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (लुधियाना से सोननगर) से भी कनेक्ट किया गया है. 

उत्तर भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर से सीधे बंदरगाहों तक

  1. उत्तर प्रदेश-हरियाणा: दादरी, रेवाड़ी, नारनौल
  2. राजस्थान: श्री माधोपुर, रींगस, फुलेरा (जयपुर के पास), अजमेर, मारवाड़ जंक्शन
  3. गुजरात: पालनपुर, साबरमती-आंबली रोड (अहमदाबाद), मकरपुरा (वडोदरा), सचिन (सूरत)
  4. महाराष्ट्र: उमरगाम, सफाले, वसई रोड और JNPT पोर्ट नवी मुंबई
दिल्ली-एनसीआर से मुंबई, गुजरात के बंदरगाहों तक माल पहुंचने में पहले 48 से 72 घंटे लगते थे, जो अब 24 घंटे से भी कम हो गया है. दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर(DMIC) के समानांतर ये बना है. मालगाड़ियों के अलग ट्रैक से यात्री ट्रेनों का समय भी सुधरा है. इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेनों के कारण ईंधन खर्च में भारी कमी आई है.

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे को रफ्तार

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात में हाई स्पीड कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स को रफ्तार देने के लिए वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो खंडों का उद्घाटन किया.1780 करोड़ की तीन नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का भी लोकार्पण किया. NH-48 के कामरेज-चलथान खंड का 6 लेन चौड़ीकरण के साथ वडोदरा-सूरत खंड पर तापी और नर्मदा नदियों पर प्रमुख पुलों सहित अतिरिक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है. NH-53 पर आभावा, मिंधोला और खजोद जंक्शनों, NH-48 पर कंदारी चोकडी और लुवारा पाटिया पर 6 लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया.

कार्गो आवाजाही तेज होगी

इससे जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) से सीधी कनेक्टिविटी के साथ EXIM कार्गो की आवाजाही तेज होगी. औद्योगिक शहरों और बंदरगाहों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी. लॉजिस्टिक्स लागत घटने के साथ मुंबई के रेलवे नेटवर्क पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी. इस सेक्शन के साथ डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) नेटवर्क पूरी तरह चालू हो जाएगा. यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से लॉजिस्टिक्स के साथ माल ढुलाई की लागत में भारी कमी आएगी.

तीन रेलवे प्रोजेक्ट की नींव भी रखी

मोदी 329 किलोमीटर लंबे और 9700 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाले तीन रेलवे प्रोजेक्ट की नींव  भी रखी. इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन, मियागाम करजन-चोरंडा-मलसार गेज कन्वर्जन और विश्वामित्री-डभोई डबलिंग प्रोजेक्ट शामिल है. उन्होंने लगभग 1780 करोड़ की 3 नेशनल हाईवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी.मोदी गुजरात सरकार की लगभग 2,600 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया.

ये भी पढ़ें - 6 राज्य, 2100 किलोमीटर की लंबाई... डानकुनी-सूरत फ्रेट कॉरिडोर से बदल जाएगी तस्वीर, तेजी से शुरू हुआ काम

 ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

मुंबई में प्रधानमंत्री ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 का उद्घाटन करेंगे.यह समिट 8 से 11 सितंबर तक चलेगी. इस सम्मेलन में नीति निर्माता, नियामक, केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक और टेक्नोलॉजी कंपनी, निवेशक, शिक्षाविद और अन्य संबंधित पक्ष आते हैं.

ये भी पढ़ें - मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे खुलने को तैयार, 24000 करोड़ के प्रोजेक्ट से किन इलाकों को होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Western Dedicated Freight Corridor, PM Modi In Gujarat, PM Modi Vadodara Visit, Jawaharlal Nehru Port Trust, Vadodara News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com