विज्ञापन

अफगान क्रिकेट बोर्ड के वीडियो ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन, भारत के नक्शे में दिखाया PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज दिल्ली में खेली जानी है. ACB ने वीडियो के साथ दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का भी जिक्र किया है. बता

अफगान क्रिकेट बोर्ड के वीडियो ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन, भारत के नक्शे में दिखाया PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान
अफगानिस्तान ने दिया पाकिस्तान को टेंशन

भारत के साथ होने वाली क्रिकेट सीरीज से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के जारी किए गए एक प्रोमोशनल वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है. वीडियो में दिखाए गए मैप में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का हिस्सा दिखाया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वीडियो को देखकर पाकिस्तान टेंशन में आ गया है. नई दिल्ली में होने वाली भारत-अफगानिस्तान सीरीज से कुछ दिन पहले ही यह मामला चर्चा का विषय बन गया है जिससे पाकिस्तान की नींद उड़ गई है.  अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दोनों क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच होने वाली इस सीरीज के महत्व को बताते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह प्रोमोशनल क्लिप शेयर किया था. वीडियो में दिखाए गए मैप को लेकर अब मीडिया और सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर चर्चा हो रही है.


यह ताजा विवाद अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है, जिसमें सीमा पर झड़पें और हवाई हमले भी शामिल हैं. इस्लामाबाद ने बार-बार अफगान तालिबान पर 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' को पनाह देने का आरोप लगाया है; पाकिस्तान देश के भीतर हुए जानलेवा हमलों के लिए TTP को ही जिम्मेदार मानता है.

बता दें भारत और अफगानिस्तान के बीच  तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी जाएगी और सभी मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.  भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. 

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन,इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

नोट: बुमराह, रेड्डी, वाशिंगटन और राणा का खेलना फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर

ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 विकेटकीपर, ईशान किशन बने नंबर-1

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी ओपनर, ईशान किशन नंबर 6 पर, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

ये भी पढ़ें- ईशान किशन नंबर 2, यशस्वी जायसवाल नंबर 3, दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 8 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- नंबर 2 पर नीरज चोपड़ा, रुमेश नंबर-1, डायमंड लीग जीतने वाले एशिया के टॉप-5 जैवलिन थ्रोअर्स में किसने फेंका सबसे दूर भाला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com