एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन का समापन हो चुका है. भारत के खाते में खबर लिखे जाने तक कुल छह मेडल आए हैं. जिसमें चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. सिल्वर मेडल महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम, महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम और पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत में हासिल हुए हैं. वहीं ब्रॉन्ज मेडल पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से आए हैं. मेडल टैली में भारत वर्तमान में 10वें स्थान पर काबिज है.
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने सोमवार (21 सितंबर 2026) को देश के गृह मंत्री अमित शाह से खास मुलाकात की. जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा की हैं. 44 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, 'माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ बेहद आत्मीय मुलाकात हुई. उनके समय और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करता हूं.' यहां पढ़ें पूरी खबर
जापान की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और साफ़-सुथरे माहौल से प्रभावित होकर, भारत के ऑफ़-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने सोमवार को कहा कि टीम मेज़बान जापान के ख़िलाफ़ सानो में होने वाले ऐतिहासिक पुरुष T20I मैच का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है, भले ही उनका मुख्य ध्यान आने वाले एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर हो. सुंदर ने मंगलवार को होने वाले इस मैच से एक दिन पहले पत्रकारों से कहा, 'यह बहुत सुंदर है. मुझे लगता है कि यहां की टेक्नोलॉजी उन ज़्यादातर देशों से कहीं ज़्यादा एडवांस्ड है जहां मैं गया हूं. यह रहने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है और यहां क्रिकेट खेलने को लेकर हम सभी बहुत उत्साहित हैं. हमारे सामने दो बड़ी सीरीज़ या बड़े टूर्नामेंट आने वाले हैं. ज़ाहिर है, हम जापान के ख़िलाफ़ होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.' यहां पढ़ें पूरी खबर
क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने हेड कोच का ऐलान कर दिया है. इस बार फ्रेंचाइजी ने भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान पर दाव लगाया है. जहीर से पहले विशेष भूमिका में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग थे. उनकी देख रेख में टीम ने करीब 18 सालों तक शिरकत किया था. मगर उनका कार्यकाल अब समाप्त हो चुका है. उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम की कमान संभाली है. उनसे पहले उनके ही हमवतन पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम के हेड कोच थे. यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत और जापान की पुरुषों क्रिकेट टीम के बीच मंगलवार को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक टी20 मैच खेला जाना है, लेकिन सोमवार को तेज बारिश के कारण भारत का ट्रेनिंग सेशन रद्द करना पड़ा. हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर मेजबान जापान के खिलाफ भारतीय पुरुष क्रिकेट इतिहास के पहले टी20 मैच को लेकर पूरे जोश में हैं. उन्होंने इस मुकाबले को एक नई जगह पर 'रोमांचक चुनौती' बताया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
कैरेबियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन समाप्त हो चुका है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज यानी कि 21 सितंबर को जमैका किंग्समेन और एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच ब्रिजटाउन में खेला गया. जहां बारबुडा फाल्कन्स की टीम 20 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान का प्रदर्शन सराहनीय रहा. उन्होंने टीम को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के अवॉर्ड से भी नवाजा गया. यहां पढ़ें पूरी खबर
सविता पूनिया भारतीय महिला हॉकी के इतिहास में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. हॉकी इंडिया ने सोमवार को भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता की सराहना की. इस खास उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने कहा कि यह सविता के करीब दो दशकों के अनुशासन, मेहनत और बेहतरीन नेतृत्व का नतीजा है. उनके शानदार योगदान को सम्मान देने के लिए हॉकी इंडिया ने उन्हें 10 लाख का नकद इनाम देने की घोषणा भी की. सविता ने भारत की पूर्व स्ट्राइकर वंदना कटारिया के 320 सीनियर इंटरनेशनल मैच खेलने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
पिछले करीब एक साल से पूर्व कप्तान रोहित को लेकर कुछ न कुछ चल रहा है. कभी संन्यास की खबर आती है, तो कभी यह एकदम से दब जाती है. बहरहाल, पिछले साल से चला आ रहा यह सिलसिला उस मुकाम तक आ पहुंचा है, जहां अब रोहित को लेकर अगरकर के सिस्टम से बाहर होने की नौबत आ गई है. BCCI नए चीफ सेलेक्टर की तलाश में है, तो रोहित को और भी बाहर से समर्थन मिल रहा है. अब पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने रोहित का समर्थन करते हुए कहा है कि जब तक वह फिट हैं और रन बना रहे हैं, उन्हें वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए. यहां पढ़ें पूरी खबर
एशियन गेम्स 2026 का आगाज भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने धमाकेदार जीत के साथ किया है. सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन को मेजबान जापान को एकतरफा अंदाज में 49-23 से हराया. भारतीय टीम का पूरे मैच में दबदबा देखने को मिला. टीम के रेडर्स शानदार लय में दिखाई दिए, तो डिफेंडर्स ने भी जापान को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया. भारत ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया. भारतीय रेडर्स के सामने जापान का डिफेंस बेहद कमजोर नजर आया. भारतीय रेडर्स जापान के डिफेंस को भेदते हुए लगातार प्वाइंट्स हासिल करते रहे. यहां पढ़ें पूरी खबर
ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ अनौपचारिक दूसरे वनडे मैच में भारत अंडर 19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 341 रन बनाए जिसमें वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 48 गेंद पर 47 रन की पारी खेली, आर्यवीर ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए. सहवाग जो तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे लेकिन उनके बेटे आर्यवीर ने इस मैच में धीमी बल्लेबाजी की, उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 100 से भी कम रहा. यहां पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़ें- कबड्डी का किंग कौन? भारत फिर एशिया पर राज करने को तैयार!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं