विज्ञापन

भारत ने कबड्डी में जापान को स्टाइल में दी मात, कप्तान आशू और राहुल चमके

एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. और टीम ने पहले ही मैच में जापान को पीटकर अभियान का आगाज कर दिया है

भारत ने कबड्डी में जापान को स्टाइल में दी मात, कप्तान आशू और राहुल चमके
भारत ने विजयी आगाज कर दिया है
source: X

एशियन गेम्स 2026 का आगाज भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने धमाकेदार जीत के साथ किया है. सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन को मेजबान जापान को एकतरफा अंदाज में 49-23 से हराया. भारतीय टीम का पूरे मैच में दबदबा देखने को मिला. टीम के रेडर्स शानदार लय में दिखाई दिए, तो डिफेंडर्स ने भी जापान को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया. भारत ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया. भारतीय रेडर्स के सामने जापान का डिफेंस बेहद कमजोर नजर आया. भारतीय रेडर्स जापान के डिफेंस को भेदते हुए लगातार प्वाइंट्स हासिल करते रहे.

पहले हाफ में भारतीय रेडर्स का जलवा

पहले हाफ में भारतीय रेडर्स पूरे तरह से हावी रहे. शुरुआत से ही रेडर्स ने जापान के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया. इसका फायदा फायदा टीम इंडिया को मिला. आशू मलिक ने एक साथ जापान के तीन खिलाड़ियों को आउट करते हुए सुपर रेड लगाई. आशू रेड में भारत के लिए लगातार प्वाइंट्स निकालते रहे. वहीं, भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को पहले हाफ में ही दो बार ऑलआउट किया. भारत ने पहले हाफ का अंत 31-9 की बड़ी बढ़त के साथ किया.

दूसरे हाफ में जापान की वापसी

हालांकि, दूसरे हाफ में जापान ने वापसी की और तेजी से प्वाइंट्स हासिल करने शुरू किए. भारत ने दूसरे हाफ में पवन सहरावत और अर्जुन देशवाल और असलम इनामदार की तिकड़ी को उतारा. अर्जुन ने आते के साथ ही प्वाइंट हासिल किया. इसके बाद भारतीय टीम एक बार फिर जापानी टीम को ऑलआउट करने में सफल रही.

कप्तान आशू और राहुल चमके

अंत में जापान के डिफेंस ने अच्छा खेल दिखाते हुए भारत के रेडर्स की कई रेडों को नाकाम किया लेकिन तब तक भारतीय टीम बहुत बड़ी बढ़त हासिल कर चुकी थी. आशू मलिक और राहुल भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में जीत के नायक रहे. अगले मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत अब मंगलवार को साउथ कोरिया से होगी. भारतीय टीम अपनी इसी फॉर्म को साउथ कोरिया के खिलाफ भी जारी रखने के इरादे से उतरेगी.

F & Q:  Frequently Asked Questions

प्र:- एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने अपने पहले मैच में किस देश को और किस स्कोर से हराया?

उ:- भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने मेजबान जापान को 49-23 के अंतर से एकतरफा अंदाज में हराया.

प्र:- मैच के पहले हाफ का अंत भारत ने किस स्कोर और बढ़त के साथ किया?

उ:- भारतीय टीम ने पहले हाफ का अंत 31-9 की बड़ी बढ़त के साथ किया, जिसमें उन्होंने जापान को दो बार ऑलआउट भी किया.

प्र:- मैच के दौरान भारत की ओर से एक ही रेड में जापान के तीन खिलाड़ियों को आउट कर सुपर रेड किसने लगाई?

उ:- आशू मलिक ने एक साथ जापान के तीन खिलाड़ियों को आउट करते हुए सुपर रेड लगाई.

प्र:- इस मुकाबले में भारतीय टीम के जीत के मुख्य नायक कौन रहे?

उ:- आशू मलिक और राहुल इस मुकाबले में भारत की जीत के नायक रहे.

प्र:- भारतीय मेंस कबड्डी टीम का अगला मुकाबला किस टीम से और किस दिन होगा?

उ:- भारतीय टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को साउथ कोरिया से होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026, Kabaddi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com