विज्ञापन

क्रिकेट के 'गंभीर' और राजनीति के 'शाह', मुलाकात की तस्वीरें हुईं वायरल, मिला खास मार्गदर्शन!

गौतम गंभीर ने देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. खास मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा है माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ बेहद आत्मीय मुलाकात हुई.

क्रिकेट के 'गंभीर' और राजनीति के 'शाह', मुलाकात की तस्वीरें हुईं वायरल, मिला खास मार्गदर्शन!
गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करते हुए हेड कोच गौतम गंभीर

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने सोमवार (21 सितंबर 2026) को देश के गृह मंत्री अमित शाह से खास मुलाकात की. जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा की हैं. 44 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, 'माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ बेहद आत्मीय मुलाकात हुई. उनके समय और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करता हूं.'

जापान के खिलाफ बीसीसीआई की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी भारतीय टीम 

भारतीय टीम को जल्द ही जापान के साथ एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेलना है. जिसके लिए जर्सी का चुनाव हो गया है. ब्लू टीम बीसीसीआई की जर्सी पहनकर विपक्षी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेगी. 

यही नहीं एशियाई खेलों के बाकी मुकाबलों के लिए भी टीम को अपनी आधिकारिक किट मिल चुकी है. यह जानकारी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बीते शनिवार को एशियन न्यूज इंटरनेशनल के साथ साझा की. 

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा, 'जापान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम बीसीसीआई की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी. टीम को टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों के लिए एशियन गेम्स किट भी मिल गई है. यह मुद्दा अब पूरी तरह सुलझ चुका है.'

फ्रेंडली मुकाबला है जापान के खिलाफ खेला जाने वाला मैच 

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि जापान के खिलाफ खेला जाने वाला मुकाबला फ्रेंडली मुकाबला है. यह एशियाई खेलों की आधिकारिक प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है. इसलिए भारतीय टीम इस मुकाबले में अपनी नियमित किट पहनकर मैदान में उतरेगी. 

सूत्र की तरफ से बताया गया है, 'जापान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम अपनी सामान्य किट में शिरकत करती हुई नजर आएगी. क्योंकि यह मुकाबला एशियाई खेलों का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक फ्रेंडली मैच है.'

जापान टी20 मैच और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम. 

यह भी पढ़ें- हैट्रिक, विकेट और तूफानी रन, शादाब खान ने CPL 2026 को बना दिया अपना शो! पाक टीम में होगी वापसी?
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com