विज्ञापन

भारत-U19 vs ऑस्ट्रेलिया-U19: सहवाग के बेटे आर्यवीर ने दिखाया दम, यशवर्धन चौहान चमके, 50 ओवर में बने 341 रन

भारत की अंडर-19 टीम के ओपनर आर्यवीर सहवाग ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में 47 रन पर रन आउट हो गए और अपने पहले अर्धशतक से सिर्फ तीन रन दूर रह गए.

भारत-U19 vs ऑस्ट्रेलिया-U19: सहवाग के बेटे आर्यवीर ने दिखाया दम, यशवर्धन चौहान चमके, 50 ओवर में बने 341 रन
भारत 19 टीम ने बनाए 341 रन

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ अनौपचारिक दूसरे वनडे मैच में भारत अंडर 19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में  7 विकेट पर 341 रन बनाए जिसमें वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 48 गेंद पर 47 रन की पारी खेली, आर्यवीर ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए. सहवाग जो तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे लेकिन उनके बेटे आर्यवीर ने इस मैच में धीमी बल्लेबाजी की, उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 100 से भी कम रहा. 

Latest and Breaking News on NDTV

भले ही आर्यवीर अर्धशतक से चूक गए लेकिन यशवर्धन चौहान ने शतकीय पारी खेली, चौहान ने 100 गेंद पर 122 रन की पारी खेली, चौहान ने अपनी पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए, जिसके दम पर भारत अंडर 19 टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 341 रन का स्कोर खड़ा किया.  वहीं, मैच में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ कोई खास कमाल नहीं कर पाए और 8 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए, भारत अंडर 19 की पारी के दौरान वीके विनीत ने भी दम दिखाया और 92 गेंद पर 87 रन की पारी खेली.

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. वहीं, इस के पहले मैच में भारत अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया  को बारिश से प्रभावित मैच में 7 रन से हराया था. पहले मैच में आर्यवीर ने 28 रन और यशवर्धन चौहान  ने 54 रन की पारी खेली थी.ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, इसके बाद दो अनौपचारिक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा.  

ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का

ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर एंड कंपनी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को चुनना पड़ सकता है भारी

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी, रिपोर्ट में बड़ा दावा

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा ने इन दो जैवलिन थ्रोअर्स को बताया अपना उत्तराधिकारी, बोले- 85+ और 87+ मीटर के थ्रो ने बढ़ाया भरोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virender Sehwag, Rahul Dravid, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com