Asian Games 2026 Day 3 LIVE Updates: एशियन गेम्स 2026 में तीसरा दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा. एक ओर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि पुरुष हॉकी टीम ने श्रीलंका को 16-1 से रौंदकर अपने इरादे साफ कर दिए. दिलप्रीत सिंह की हैट्रिक और हरमनप्रीत सिंह के दमदार प्रदर्शन ने भारत की जीत को यादगार बना दिया. वहीं दूसरी तरफ टेबल टेनिस में भारत को बड़ा झटका लगा, जहां महिला टीम क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ कोरिया से 0-3 से हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गई. कुल मिलाकर तीसरे दिन भारत ने गोल्ड और हॉकी में दबदबा दिखाया, लेकिन टेबल टेनिस में निराशा हाथ लगी. वहीं शूटिंग ने अब तक पांच मेडल जीते हैं, लेकिन भारत एक और मेडल जीतने से चूक गया क्योंकि एलावेनिल वालारिवन और पार्थ माने 10m एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल में चौथे स्थान पर रहे. बैडमिंटन में, महिला टीम का कैंपेन क्वार्टर-फाइनल में मेजबान जापान से 1-3 से हार के बाद खत्म हो गया. वुशु में, रोशिबिना देवी (महिलाओं की 60kg) में और बैडमिंटन में चिराग शेट्टी ने मेडल पक्का कर लिया है.
आज के नतीजे
शूटिंग: एलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में शानदार क्वालिफिकेशन प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर रहकर गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की की.
कबड्डी: भारत ने पुरुषों के ग्रुप A में दबदबे वाला प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराया और शानदार जीत हासिल की.
सॉफ्ट टेनिस: पुरुषों के सिंगल्स ग्रुप D में जय मीना ने पाकिस्तान के हुसैन अराइन के खिलाफ 4-0 से आसान जीत दर्ज की, जबकि महिलाओं के सिंगल्स ग्रुप D में आध्या तिवारी को थाईलैंड की अलीशा ज़िग्लर से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा.
फेंसिंग: पुरुषों के व्यक्तिगत फ़ॉइल इवेंट में सचिन (पूल 5) और हेमाश सिंह (पूल 1) दोनों ने अपने-अपने पूल में चौथा स्थान हासिल किया.
कराटे: पुरुषों के 84 किग्रा कुमिते सेमीफ़ाइनल में चेतन भट्ट को निराशा हाथ लगी; वे 'सेन्शु' नियम के कारण फ़ाइनल में जगह बनाने से बहुत कम अंतर से चूक गए.
तैराकी: पुरुषों की 1500 मीटर फ़्रीस्टाइल के फ़ाइनल B में आर्यन नेहरा चौथे स्थान पर रहे.
वूशू: महिलाओं के नानक्वान फ़ाइनल में लैंगलेनटोम्बी देवी हंजाबम नौवें स्थान पर रहीं.
शूटिंग: एलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने की जोड़ी 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करने के बाद गोल्ड मेडल मैच में चौंकाते हुए चौथे स्थान पर रही और मेडल से चूक गई.
सेपकटकराव: भारत के कैंपेन को एक और झटका लगा, पुरुषों की टीम रेगु ग्रुप B में मलेशिया से 0-3 से हार गई.
कराटे: एशियाई चैंपियन अलीशा चौधरी को महिलाओं की कुमाइट -55kg के राउंड ऑफ़ 16 में इंडोनेशिया की कोक इस्तरी अगुंग सनिस्ट्यारानी से 1-6 से चौंकाने वाली हार मिली.
स्विमिंग: ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन बेनिस्टन और धनुष सुरेश की भारतीय चौकड़ी पुरुषों की 4x100m मेडले रिले हीट्स में कुल मिलाकर सातवें स्थान पर रही, जिससे फाइनल में उनकी जगह पक्की हो गई.
घुड़सवारी: आशीष लिमये (विली बी डन) ने ड्रेसेज फेज़ के बाद 13वें स्थान पर भारतीय दल का नेतृत्व किया, अर्जन सिंह नागरा (कूली गुडवुड) 23वें और फवाद मिर्ज़ा (कैमोफ़्लेज 38) 26वें स्थान पर रहे.
टेबल टेनिस - भारत ने महिला टीम के राउंड ऑफ़ 16 में थाईलैंड को 3-2 से हराया.
ईस्पोर्ट्स - भारत (शकील दानियाल पटेल, चिन्मय साहू) ने ई-फुटबॉल ग्रुप F में उज़्बेकिस्तान के साथ 0-0 से ड्रॉ खेला.
बैडमिंटन: महिला टीम क्वार्टर फाइनल में भारत को जापान से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा.
फेंसिंग: सचिन को राउंड ऑफ 32 में पुरुषों के व्यक्तिगत फॉइल में कजाकिस्तान के टिमोफे सेम्योनोव से हार का सामना करना पड़ा.
सॉफ्ट टेनिस: आर्यन ठाकुर को मेन्स सिंगल्स ग्रुप C में चीनी ताइपे के चेन पो-यी ने हराया.
वुशु: लैंगलेंटोम्बी देवी हंजाबाम विमेंस नानक्वान और नंदाओ फाइनल में नौवें स्थान पर रहीं.
क्रिकेट: भारत ने महिला क्रिकेट T20I फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता.
बॉक्सिंग: भारत के जादुमनी सिंह ने नेपाल के चंद्र बहादुर थापा को 5-0 से हराकर पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ़ 16 में जगह बनाई.
बैडमिंटन: भारत ने पुरुषों की टीम बैडमिंटन में जापान को 3-0 से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई और एक मेडल पक्का किया.
तैराकी: पुरुषों की 4x400 मेडले रिले तैराकी में भारत 3:44.26 के समय के साथ 8वें स्थान पर रहा.
वुशु: सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद रोशिबिना देवी का महिलाओं के 60kg इवेंट में मेडल पक्का हो गया.
वुशु: आर्यन पुरुषों के 56kg क्वार्टर फाइनल में हार गए.
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: प्रणति नायक महिलाओं के वॉल्ट फाइनल में पहुंच गईं.
ई-स्पोर्ट्स: भारत (डैनियल शकील पटेल और चिन्मय साहू) ने मंगोलिया को DNS से हराया.
टेबल टेनिस: भारत महिलाओं की टीम के क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ कोरिया से हार गया.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE Updates: हॉकी में भारत ने श्रीलंका को 16-1 के बड़े अंतर से हराया
भारत ने हॉकी में पुल 'ए' मैच में श्रीलंका को 16-1 के बड़े अंतर से हरा दिया है.
IND vs SL Hockey LIVE: दिलप्रीत सिंह की लगातार दूसरी हैट्रिक, भारत के गोलों का तूफान जारी
भारतीय फॉरवर्ड दिलप्रीत सिंह ने शानदार अंदाज में अपनी हैट्रिक पूरी कर ली है. मनदीप सिंह के बेहतरीन पास पर दिलप्रीत ने गोल के सामने शानदार फिनिश करते हुए गेंद को नेट में पहुंचा दिया. इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक का कारनामा कर दिखाया.
दिलचस्प बात यह है कि दिलप्रीत ने इससे पहले इंडोनेशिया के खिलाफ चार गोल दागे थे और अब श्रीलंका के खिलाफ भी तीन गोल पूरे कर लिए हैं. भारतीय टीम का आक्रमण लगातार कहर बरपा रहा है.
Asian Games 2026 LIVE, Table Tennis: महिला टीम इवेंट में भारत का सफर खत्म
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का पदक जीतने का सपना टूट गया है. क्वार्टर फ़ाइनल में नॉर्थ कोरिया ने भारत को 3-0 से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली. भारत की ओर से श्रीजा अकुला, यशस्विनी घोरपड़े और दिया चितले तीनों को सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा.
नॉर्थ कोरिया की खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और भारतीय चुनौती को कोई मौका नहीं दिया. इस हार के साथ महिला टीम स्पर्धा में भारत का अभियान समाप्त हो गया है और एक संभावित पदक की उम्मीद भी खत्म हो गई है.
Asian Games 2026 Live E-SPorts Live: ई-फुटबॉल में भारत की पहली जीत, मंगोलिया को हराया!
भारत के डेनियल शकील पटेल और चिन्मय साहू ने ई-फुटबॉल के ग्रुप F में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. मंगोलिया के खिलाफ मुकाबले में भारत को DNS (डिड नॉट स्टार्ट) के आधार पर विजेता घोषित किया गया, जिससे टीम के खाते में अहम अंक जुड़ गए.
इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप चरण में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. इससे पहले भारतीय जोड़ी का मुकाबला उज्बेकिस्तान के खिलाफ ड्रॉ रहा था, ऐसे में यह जीत अगले दौर की राह आसान बनाने में मददगार साबित हो सकती है.
IND vs SL Hockey LIVE: जुगराज का चौथा गोल, पेनल्टी स्ट्रोक पर भारत ने बढ़ाई बढ़त
भारतीय टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और जुगराज सिंह ने कोई गलती नहीं की. उन्होंने गेंद को ताकतवर शॉट के साथ नेट के ऊपरी बाएं कोने में पहुंचाते हुए भारत के लिए एक और गोल दाग दिया. यह जुगराज का मैच में चौथा गोल है और भारत लगातार श्रीलंका पर दबाव बनाए हुए है.
चौथा क्वार्टर, 8वां मिनट: भारत 15-1 श्रीलंका
IND vs SL Hockey LIVE: चौथे क्वार्टर की शुरुआत, क्या भारत और बढ़ाएगा बढ़त?
मुकाबले का चौथा और अंतिम क्वार्टर शुरू हो चुका है और भारतीय टीम पूरी तरह हावी नजर आ रही है. भारत ने अब तक 13 गोल दाग दिए हैं और सवाल यह है कि क्या टीम इस बढ़त को और बड़ा करेगी? दूसरी ओर, श्रीलंका की नजर मुकाबले के आखिरी 15 मिनट में कम से कम एक सांत्वना गोल करने पर होगी.
चौथा क्वार्टर, 1वां मिनट: भारत 13-0 श्रीलंका
Asian Games 2026 LIVE, टेबल टेनिस में दिया चितले मुश्किल में, भारत पर बाहर होने का खतरा
भारतीय खिलाड़ी दिया चितले ने मुकाबले में शानदार जुझारूपन दिखाया है, लेकिन अहम मैच में वह सुन योंग चा के खिलाफ फिलहाल 0-2 से पीछे चल रही हैं. इससे पहले नॉर्थ कोरिया महिला टीम क्वार्टर फ़ाइनल टाई में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है, जिससे भारत की स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है.
अब भारत की उम्मीदें दिया की वापसी पर टिकी हैं. अगर वह यह मुकाबला नहीं जीत पाती हैं, तो भारतीय महिला टीम का अभियान यहीं समाप्त हो जाएगा. ऐसे में टेबल टेनिस में भारत की पदक की राह लगातार कठिन होती नजर आ रही है.
IND vs SL Hockey LIVE: हरमनप्रीत का फिर चला ड्रैग-फ्लिक का जादू, भारत ने दागा एक और गोल
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर अपनी ड्रैग-फ्लिक क्षमता का शानदार नमूना पेश करते हुए मैच का अपना दूसरा गोल कर दिया. उनके इस सटीक वार के साथ भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गोलों की संख्या में और इजाफा कर दिया है.
दिलचस्प बात यह है कि भारत ने पिछले मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ 13 गोल किए थे और आज भी टीम उसी आंकड़े तक पहुंच चुकी है, जबकि मुकाबले का एक पूरा क्वार्टर अभी बाकी है. भारतीय टीम का आक्रामक खेल लगातार जारी है
IND vs SL Hockey LIVE: भारत के 10 गोल पूरे, विवेक सागर प्रसाद का शानदार फिनिश
भारतीय टीम ने मुकाबले में 10वां गोल दागकर अपनी बढ़त को दोहरे अंकों में पहुंचा दिया है. 'D' के बाईं ओर मिले मौके का शानदार फायदा उठाते हुए विवेक सागर प्रसाद ने गेंद को नेट के दाईं ओर पहुंचा दिया. गोल होने के बाद अंपायरों ने इसकी वैधता की लंबी जांच की, लेकिन अंततः गोल को मंजूरी दे दी गई.
तीसरा क्वार्टर, 6वां मिनट: भारत 10-0 श्रीलंका
Asian Games 2026 LIVE, Table Tennis: यशस्विनी भी हारीं, भारत बाहर होने की कगार पर
महिला टीम क्वार्टर फ़ाइनल में भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यशस्विनी घोरपड़े को भी सोंग ग्योंग प्यों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद नॉर्थ कोरिया ने मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली है.
अब सारी निगाहें दिया चितले पर टिकी हैं. भारत की उम्मीदों को जीवित रखने के लिए दिया को अपने मुकाबले में सु योंग चा को हराना होगा. अगर दिया यह मैच नहीं जीत पाती हैं, तो भारतीय महिला टीम का एशियन गेम्स 2026 में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा.
स्कोर: भारत 0-2 नॉर्थ कोरिया
Asian Games 2026 Live, Hockey: दूसरे हाफ की शुरुआत में ही गोल, भारत का स्कोर 9-0
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत होते ही भारतीय टीम ने एक और गोल दाग दिया. दाएं फ्लैंक से शानदार मूव तैयार किया गया, जिसके बाद मनप्रीत सिंह ने जोरदार हिट लगाते हुए गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया. दूसरे हाफ के शुरू होने के एक मिनट के भीतर ही भारत ने अपना नौवां गोल कर मैच पर पकड़ और मजबूत कर ली है.
तीसरा क्वार्टर, 1वां मिनट: भारत 9-0 श्रीलंका
Asian Games 2026 Live, Table Tennis: दूसरा मैच शुरू
यशस्विनी घोरपड़े अभी महिलाओं की टीम के क्वार्टर-फ़ाइनल के अहम मैच में नॉर्थ कोरिया की सोंग ग्योंग प्योंन का सामना कर रही हैं. इस मुकाबले में अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए भारत को जीत की ज़रूरत है, और क्वार्टर-फ़ाइनल में जीत से देश के लिए मेडल पक्का हो जाएगा.
Asian Games 2026 LIVE, टेबल टेनिस: भारत 0-1 से पीछे, श्रीजा अकुला हारीं
महिला टीम क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में भारत को शुरुआती झटका लगा है. भारत की स्टार पैडलर श्रीजा अकुला को नॉर्थ कोरिया की कुम योंग किम के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही इस टाई में भारत 0-1 से पीछे हो गया है.
अब भारतीय टीम की उम्मीदें यशस्विनी घोरपड़े पर टिकी हैं, जो दूसरे मैच में उतरकर स्कोर बराबर करने की कोशिश करेंगी.
IND vs SL Hockey LIVE: हाफ टाइम तक भारत का तूफानी प्रदर्शन, 8-0 की बड़ी बढ़त
हाफ टाइम तक भारतीय टीम ने श्रीलंका पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा है. पहले क्वार्टर में तीन गोल दागने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में पांच और गोल जोड़कर स्कोर 8-0 कर दिया. इंडोनेशिया के खिलाफ शानदार खेल दिखाने वाली भारतीय टीम श्रीलंका के सामने और भी ज्यादा आक्रामक नजर आई है.
हाफ टाइम: भारत 8-0 श्रीलंका
IND vs SL Hockey LIVE: दिलप्रीत ने किया गोल, भारत ने आठ गोल किये अपने नाम
भारतीय टीम का गोलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाफवे लाइन के पास से आए लंबे हिट पर पहले मनदीप सिंह ने शानदार डिफ्लेक्शन किया, जिसके बाद दिलप्रीत सिंह ने आखिरी टच देते हुए गेंद को गोल में पहुंचा दिया. यह दिलप्रीत का मैच में पहला गोल है और भारत की बढ़त अब 8-0 हो गई है.
दूसरा क्वार्टर, 15वां मिनट: भारत 8-0 श्रीलंका
IND vs SL Hockey LIVE: सुखजीत ने दागा सातवां गोल, भारत का दबदबा जारी
भारतीय टीम ने एक और शानदार मूव के साथ मैच में अपना सातवां गोल कर दिया है. ‘D’ के बाईं ओर से बने बेहतरीन अटैक में उप-कप्तान हार्दिक सिंह ने डिफेंस को चीरती हुई शानदार गेंद सुखजीत तक पहुंचाई. गोल के सामने पूरी तरह खाली खड़े सुखजीत सिंह ने कोई गलती नहीं की और आसानी से गेंद को जाल में पहुंचा दिया.
दूसरा क्वार्टर, 14वां मिनट: भारत 7-0 श्रीलंका
Asian Games 2026 LIVE, टेबल टेनिस: श्रीजा अकुला पर मंडरा रहा हार का खतरा
भारतीय स्टार श्रीजा अकुला महिला टीम क्वार्टर फ़ाइनल में नॉर्थ कोरिया की कुम योंग किम के खिलाफ संघर्ष करती नजर आ रही हैं. श्रीजा शुरुआती दोनों गेम 7-11 और 6-11 से गंवा चुकी हैं. वहीं तीसरे गेम में भी वह 3-9 से पीछे चल रही हैं, जिससे मुकाबले में उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है.
स्कोर अपडेट:
गेम 1: श्रीजा 7-11 कुम योंग किम
गेम 2: श्रीजा 6-11 कुम योंग किम
गेम 3: श्रीजा 3-9 कुम योंग किम (जारी)
Asian Games 2026 LIVE, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, प्रणति नायक ने वॉल्ट फाइनल में बनाई जगह
भारत की स्टार जिम्नास्ट प्रणति नायक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के वॉल्ट स्पर्धा के फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है. प्रणति ने कुल 12.916 अंक हासिल किए और फ़ाइनल का टिकट पक्का किया.
प्रणति नायक के स्कोर:
वॉल्ट 1: 13.000
वॉल्ट 2: 12.433
बोनस: 0.200
कुल स्कोर: 12.916
प्रणति अब फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करती नजर आएंगी.
IND vs SL Hockey Asian Game's LIVE: अभिषेक का कमाल, 2 मिनट में भारत ने दागे 2 गोल
भारतीय टीम का आक्रमण लगातार जारी है. अभिषेक नैन ने मैच में अपना दूसरा गोल करते हुए भारत की बढ़त को 5-0 कर दिया. खास बात यह है कि भारत ने महज दो मिनट के भीतर दो गोल दागकर श्रीलंका की रक्षापंक्ति को पूरी तरह भेद दिया है.
Q2 2' | भारत 5-0 श्रीलंका
IND vs SL Hockey Asian Game's LIVE: पहले क्वार्टर में भारत का दबदबा
पहले क्वार्टर की समाप्ति के साथ भारत ने मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली है. मनदीप सिंह, जुगराज सिंह और अभिषेक ने एक-एक गोल दागकर टीम इंडिया को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी. श्रीलंका की टीम भारतीय आक्रमण के सामने बेबस नजर आई.
Asian Games 2026 LIVE: वुशु में आर्यन की हार से भारत को लगा झटका
पुरुषों के 56 किग्रा वुशु क्वार्टर फाइनल में भारत के आर्यन को निराशा हाथ लगी. भारतीय खिलाड़ी ने मुकाबले की शानदार शुरुआत करते हुए पहला राउंड 5-0 से अपने नाम किया, लेकिन उज़्बेकिस्तान के सैदुलो अब्दुरशितोव ने दमदार वापसी की. उज़्बेक खिलाड़ी ने दूसरे और तीसरे राउंड में बाजी मारते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. पहले राउंड में बढ़त बनाने के बावजूद आर्यन लय बरकरार नहीं रख सके और पदक की उम्मीदों को झटका लगा.
IND vs SL Asian Game's Hockey Live: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने की दमदार शुरुआत, तीसरा गोल
श्रीलंका के खिलाफ भारत ने दमदार शुरुआत की है, टीम इंडिया ने 3 गोल दाग दिया है और श्रीलंका के हाथ एक भी मौका अभी तक नहीं आया है जहां वो गोल कर सके. इस बार अभिषेक नैन ने गोल किया. इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने पहला गोल करने में मदद की थी और अब उन्होंने खुद भी गोल कर दिया है. पहले क्वार्टर में भारत का दबदबा.
स्कोर: भारत 3 - श्रीलंका - 0
Asian Games 2026 Live, वुशु: अब आर्यन पर नजरें, जीत से मेडल होगा पक्का
एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए वुशु से एक और अच्छी खबर आने की उम्मीद है. पुरुषों के 56 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में आर्यन का सामना उज़्बेकिस्तान के सैदुलो अब्दुरशितोव से होने वाला है. इस मुकाबले में जीत हासिल करते ही भारत का इस स्पर्धा में एक और पदक सुनिश्चित हो जाएगा. इससे पहले भारतीय स्टार रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीदों को मजबूत किया है. अब सभी की निगाहें आर्यन पर होंगी कि क्या वह भारत की झोली में एक और पक्का मेडल डाल पाते हैं.
Asian Games 2026 Live, वुशु: अब आर्यन पर नजरें, जीत से मेडल होगा पक्का
एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए वुशु से एक और अच्छी खबर आने की उम्मीद है. पुरुषों के 56 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में आर्यन का सामना उज़्बेकिस्तान के सैदुलो अब्दुरशितोव से होने वाला है. इस मुकाबले में जीत हासिल करते ही भारत का इस स्पर्धा में एक और पदक सुनिश्चित हो जाएगा. इससे पहले भारतीय स्टार रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीदों को मजबूत किया है. अब सभी की निगाहें आर्यन पर होंगी कि क्या वह भारत की झोली में एक और पक्का मेडल डाल पाते हैं.
IND vs SL Asian Game's Hockey Live: हॉकी में भारत-श्रीलंका आमने सामने
हॉकी में भारत-श्रीलंका आमने सामने, मैच शुरू हो चुका है. भारत जीत के साथ आगे बढ़ना चाहेगा.
Asian Games 2026 Live: रोशिबिना देवी ने लगातार तीसरा एशियन गेम्स पदक किया पक्का
रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स 2026 में पदक पक्का कर लिया है. वुशु में 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मकाऊ की चू मैन सिन को हराया. अब वह गोल्ड जीतने की कोशिश में सेमीफाइनल में आगे बढ़ रही हैं.
Asian Games 2026 Live, स्विमिंग: 4x400 मीटर मेडले रिले में भारत आठवें स्थान पर रहा
पुरुषों की 4x400 मीटर मेडले रिले फाइनल में भारतीय टीम पदक की दौड़ में चुनौती पेश नहीं कर सकी. ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन बेनिस्टन और धनुष सुरेश की चौकड़ी ने फाइनल रेस 3:44.26 के कुल समय में पूरी की और आठवें स्थान पर रही. भारतीय टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन मजबूत प्रतिस्पर्धा के बीच वह बेहतर स्थान हासिल करने में सफल नहीं हो सकी.

Asian Games 2026 Live स्विमिंग: 4x400 मीटर मेडले रिले फाइनल में भारत की चुनौती
एशियन गेम्स 2026 में अब नजरें पुरुषों की 4x400 मीटर मेडले रिले फाइनल पर टिकी हैं, जहां भारतीय टीम पदक की उम्मीदों के साथ पूल में उतरने वाली है. भारत की ओर से ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन बेनिस्टन और धनुष सुरेश फाइनल में हिस्सा लेंगे. भारतीय चौकड़ी ने क्वालिफाइंग राउंड में कुल मिलाकर सातवां स्थान हासिल किया था और अब फाइनल में बेहतर प्रदर्शन कर पदक की दौड़ में चुनौती पेश करने की कोशिश करेगी.

Asian Games 2026 Live Badminton: आयुष शेट्टी ने एक और पदक किया पक्का, जापान के कोकी वातानाबे को हराया
पुरुषों की टीम बैडमिंटन स्पर्धा में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. स्टार शटलर आयुष शेट्टी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान के कोकी वातानाबे को सीधे गेमों में 21-10, 21-19 से हराया. आयुष की इस जीत के साथ भारत ने मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही भारतीय टीम का इस स्पर्धा में पदक भी सुनिश्चित हो गया है और अब उसकी नजर फाइनल के टिकट पर होगी.
Asian Games 2026 Live: जादुमणि सिंह की शानदार जीत, 5-0 से हराकर अगले दौर में पहुंचे
भारत के जादुमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल के चंद्र बहादुर थापा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी. भारतीय मुक्केबाज ने पूरे मुकाबले में शानदार नियंत्रण बनाए रखा और सर्वसम्मत फैसले से जीत अपने नाम की. उनके सटीक काउंटर-पंच, बेहतरीन हुक और आक्रामक अंदाज के सामने नेपाली खिलाड़ी बेबस नजर आए. इस जीत के साथ जादुमणि ने राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की कर ली और भारत की पदक उम्मीदों को भी मजबूती दी.

Asian Games 2026 Boxing LIVE: दूसरे राउंड में भी जादुमणि सिंह का दबदबा
भारत के जादुमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरा राउंड भी अपने नाम कर लिया. नेपाली मुक्केबाज चंद्र बहादुर थापा ने मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय बॉक्सर ने आक्रामक अंदाज और सटीक पंचों के दम पर बढ़त बनाए रखी. दूसरे राउंड में भी जजों ने 4-1 के अंतर से जादुमणि के पक्ष में फैसला दिया, जिससे वह मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंच गए हैं.
Asian Games 2026 Boxing LIVE: जादुमणि सिंह ने पहले राउंड में दिखाई दमदार शुरुआत
भारत के जादुमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल के चंद्र बहादुर थापा के खिलाफ पहला राउंड अपने नाम कर लिया. भारतीय मुक्केबाज शुरुआत से ही आक्रामक नजर आए और उन्होंने सटीक पंच लगाकर बढ़त बनाई. पहले राउंड के बाद जादुमणि मुकाबले में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE Badminton: दूसरे गेम में भी आयुष शेट्टी का जलवा, 11-5 की मजबूत बढ़त
पहला गेम 21-10 से जीतने के बाद आयुष शेट्टी ने दूसरे गेम में भी शानदार शुरुआत की. जापान के कोकी वातानाबे ने कुछ लंबी रैलियों के जरिए मुकाबले में वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन भारतीय शटलर ने उन्हें ज्यादा मौका नहीं दिया. आक्रामक और नियंत्रित खेल का प्रदर्शन करते हुए आयुष ने दूसरे गेम के ब्रेक तक 11-5 की बढ़त हासिल कर ली और मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी.
Asian Games 2026 Live Badminton: आयुष शेट्टी ने पहले गेम में जमाया दबदबा
भारत के स्टार शटलर आयुष शेट्टी ने एशियन गेम्स 2026 के मुकाबले में दमदार शुरुआत करते हुए जापान के कोकी वातानाबे के खिलाफ पहला गेम 21-10 से अपने नाम कर लिया. पहले गेम में आयुष पूरी तरह हावी नजर आए और उन्होंने शानदार नेट प्ले के साथ कोर्ट के हर कोने का बेहतरीन इस्तेमाल किया. जापानी खिलाड़ी उनके आक्रामक खेल का जवाब नहीं दे सके और आयुष ने एकतरफा अंदाज में गेम जीतकर मैच में बढ़त हासिल कर ली.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: घुड़सवारी - जंपिंग (इवेंटिंग)
इस बीच, जंपिंग (इवेंटिंग) में आशीष लिमये/ विली बी डन छठे स्थान पर रहे, जबकि फवाद मिर्ज़ा/ कैमोफ़्लाज 38 24वें स्थान पर रहे, जबकि अर्जन सिंह नागरा/ कूली गुडवुड बाहर हो गए. अर्जन के बाहर होने का मतलब यह भी था कि भारत टीम इवेंट से बाहर हो गया.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बैडमिंटन में आयुष शेट्टी पर नजरें होंगी
अब आयुष शेट्टी पर नजरें होंगी. वह तीसरे मुकाबले में कोकी वातानाबे से भिड़ेंगे. उनकी जीत भारत का मेडल पक्का कर देगी.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बैडमिंटन में जीते सात्विक-चिराग
आखिर में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के बीच कांटे का मुकाबला हुआ.जापानी जोड़ी ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी ने आखिर में वापसी की और भारतीय जोड़ी के लिए इसे नर्वस बना दिया, जिससे स्कोर 20-20 हो गया और गेम टाई-ब्रेकर में चला गया.
अंत में भारतीय जोड़ी ने 24-22 से गेम अपने नाम किया है. भारतीय पुरुषों ने टीम इवेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. एक जीत और फिर भारत का एशियन गेम्स में मेडल पक्का हो जाएगा.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: एशियन गेम्स में क्रिकेट टीम ने दिलाया गोल्ड
भारत को एशियन गेम्स 2026 का पहले GOLD MEDAL मिला. गोल्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप वाली महिला टीम ने क्रिकेट T20I फाइनल में श्रीलंका को हरा दिया. भारत ने श्रीलंका को 217 रन का टारगेट दिया था, लेकिन विरोधी टीम को 69 रन पर ऑल आउट कर दिया. टीम इंडिया इससे पहले 2023 में भी गोल्ड जीतने में सफल हुई थी. इसके साथ ही हमारे मेडल की संख्या 7 हुई. यहां पढ़ें पूरी खबर.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बैडमिंटन में अबसात्विक-चिराग
पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल के दूसरे मैच में, भारत की दुनिया की नंबर 5 जोड़ी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला जापान की दुनिया की नंबर 9 जोड़ी और पूर्व विश्व चैंपियन, ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से हो रहा है. यह मुकाबला दिलचस्प हुआ.
एक बार जब इंडियंस जम गए, तो उन्होंने आसानी से पॉइंट्स लेना शुरू कर दिया, स्कोर 13-13 से बराबर कर लिया और 17-16 से लीड ले ली... तभी गेम 17-17 (खराब चैलेंज) और 18-18 पर थोड़ा टेंशन वाला हो गया. इंडियंस ने तेज़ रैली के साथ 2 गेम पॉइंट हासिल किए, जब उन्होंने स्पीड बढ़ाई और इसे 21-18 से जीत लिया.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बैडमिंटन में अबसात्विक-चिराग बनाम होकी-कोबायाशी
तो अब डबल्स मैच का समय है. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम होकी ताकुरो और युगो कोबायाशी. इंडियंस 5-2 से आगे हैं, इसलिए वे इस क्वार्टर फाइनल टाई को 2-0 करने के लिए फेवरेट के तौर पर उतरेंगे.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: सॉफ्ट टेनिस आर्यन ठाकुर हारे
सॉफ्ट टेनिस में ग्रुप C मेंस सिंगल्स में आर्यन ठाकुर चीनी ताइपे के चेन पो-यी से 0-4 (1-4, 2-4, 2-4, 1-4) से हार गए, और इसके साथ ही एशियन गेम्स में उनका मेंस सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस कैंपेन खत्म हो गया, क्योंकि वह ग्रुप C में दूसरे स्थान पर रहे.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: लक्ष्य सेन की जबरदस्त जीत
लक्ष्य सेन की जबरदस्त वापसी.लक्ष्य 13-19 से पीछे था, और उसने लगातार आठ पॉइंट्स बनाए, उसने यह पहला मैच जीता, इंडिया टाई में 1-0 से आगे है. यह बहुत बड़ी बात है.
लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट कोडाई नाराओका को हराया है. इंडिया लीड में है, और अब इंडिया इन मेन्स टीम इवेंट्स के अपने कम्फर्ट ज़ोन में आ गया है - अब मेन्स डबल्स में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का समय है.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: वुशु में नौवें स्थान पर लैंगलेंटोम्बी देवी हंजाबम
वुशु में लैंगलेंटोम्बी देवी हंजाबम महिलाओं के नानक्वान और नंदाओ फाइनल में नौवें स्थान पर रहीं.लैंगलेंटोम्बी देवी हंजाबम ने स्टैंडिंग में कुल मिलाकर नौवां स्थान हासिल किया, उनका 9.436 का स्कोर नंदाओ स्टैंडिंग में आठवें स्थान के लिए काफी था.उनका कुल 18.839 का स्कोर कुल मिलाकर नौवें स्थान के लिए काफी है, क्योंकि चीन की झांग यालिंग ने 19.569 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बैडमिंटन मेन्स टीम क्वार्टर फाइनल इंडिया बनाम जापान
बैडमिंटन में पुरुष टीम के क्वार्टर फाइनल में भारत-जापान के मैच में लक्ष्य और नाराओका के बीच जबरदस्त रैली हुई. लक्ष्य का क्या डिफेंस था. 1-4 से पीछे होने पर, उसने नाराओका को मिड-कोर्ट लिफ्ट दी, जिसे उसने एक स्मैश से ज़ोरदार तरीके से मारा, लक्ष्य ने किसी तरह उसे उठाया, फिर एक और लिफ्ट लेने के लिए आगे डाइव लगाई, नाराओका को उम्मीद नहीं थी कि शटल बार-बार वापस आएगी. और आखिर में, लक्ष्य ने नेट पर आसानी से गोल कर दिया. इस डिसाइडिंग गेम के शुरुआती दौर में जापानी खिलाड़ी 4-2 से आगे हो गया.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स में प्रणति नायक
आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स में महिलाओं के वॉल्ट क्वालिफिकेशन में प्रणति नायक हैं. प्रणति नायक ने लैंडिंग में लड़खड़ाने के बावजूद अपने पहले वॉल्ट में 13,000 का स्कोर किया है.
अपनी दूसरी कोशिश में भी उन्होंने लैंडिंग के बाद एक कदम उठाया, और उन्होंने 12,433 का स्कोर किया. 0.20 के बोनस मल्टीप्लायर के साथ, उनका फाइनल स्कोर 12.916 है.
इससे वह अभी वॉल्ट स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन अभी भी कई जिमनास्ट बाकी हैं, जिनमें 2022 एशियाड वॉल्ट चैंपियन, नॉर्थ कोरिया की एन चांग ओक, साथ ही कई चीनी और जापानी जिमनास्ट शामिल हैं.
यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रणति फाइनल (24 सितंबर को होने वाला) में जगह बना पाती हैं.मजे की बात यह है कि प्रणति 2022 हांग्जो एशियाड में छठे स्थान पर रहीं, और फाइनल में उनका वॉल्ट स्कोर 12,716 था.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE:बैडमिंटन, मेन्स टीम एक्शन में
यह पूरी तरह से एकतरफ़ा मुकाबला. कोडाई नाराओका ने पहला गेम 21-11 से जीत लिया. लक्ष्य के लिए यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. बहुत ज़्यादा गलतियां, ज़्यादा भरोसा नहीं.उन्होंने नाराओका पर कोई दबाव नहीं डाला, जिसने सब कुछ अपने तरीके से किया.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE:लक्ष्य सेन पिछड़ रहे
लक्ष्य अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है. शुरुआती गेम में स्कोर 6-6 था, लेकिन उसके बाद जापानी खिलाड़ी ने लगातार पांच पॉइंट बनाए, और मिड-गेम इंटरवल में 11-6 की बढ़त के साथ गया.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बैडमिंटन में पुरुष टीम एक्शन में
लक्ष्य सेन जापान के खिलाफ़ पुरुषों की टीम बैडमिंटन मुकाबले में भारत के लिए खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं. इस इवेंट में जीत से भारत को कम से कम ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का हो जाएगा. लक्ष्य का पहला गेम कोडाई नाराओका से होगा.यह बहुत लंबा गेम हो सकता है, क्योंकि कोडाई नाराओका यही करते हैं.देखते हैं क्या होता है...शुरू करते हैं.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: टेबल टेनिस में भारत बाहर
पुरुषों की टीम टेबल टेनिस में दक्षिण कोरिया की आसान जीत.शुरुआती दौर में भारत 0-3 से हार गया.हरमीत देसाई, मानुष शाह और मानव ठक्कर सभी को हार का सामना करना पड़ा.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: फ़ेंसिंग में मितवा जेसंगभाई चौधरी बाहर
महिलाओं के एपि (épée) व्यक्तिगत इवेंट के राउंड ऑफ़ 32 में मितवा चौधरी, जिंगवेन यांग से हार गईं. महिलाओं के एपि व्यक्तिगत इवेंट के राउंड ऑफ़ 32 में मितवा जेसंगभाई चौधरी के लिए यह हार निराशाजनक रही; मैच के बीच में बढ़त बनाने के बावजूद, उन्हें अंततः चीन की जिंगवेन यांग से 14-15 से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह, आज राउंड ऑफ़ 16 में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय फ़ेंसर तनिष्का खत्री हैं... जहाँ उनका मुक़ाबला मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन से होगा.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE:सॉफ्ट टेनिस में आध्या तिवारी रेस से बाहर
महिला सिंगल्स ग्रुप D में आध्या तिवारी ने कायनात शलवानी को 4-0 से हराया. लेकिन वे रेस से बाहर हो गईं.पाकिस्तान की कायनात शलवानी के खिलाफ आध्या तिवारी की 4-0 (4-2, 5-3, 4-1, 5-3) से जीत का कोई खास असर नहीं पड़ा, क्योंकि शलवानी पहले ही अलीशा ज़िग्लर से हार चुकी थीं, जिससे थाई खिलाड़ी का ग्रुप जीतना तय हो गया थां सिर्फ़ ग्रुप-विजेता ही क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचते हैं.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: फ़ेंसिंग में पुरुषों का सफर खत्म
हेमाश सिंह सनासम और सचिन मेन्स फ़ॉइल इंडिविजुअल इवेंट के राउंड ऑफ़ 32 से बाहर हुए. मेन्स फ़ॉइल इंडिविजुअल इवेंट में भारत की उम्मीदें खत्म हो गई हैं, क्योंकि हेमाश सिंह सनासम राउंड ऑफ़ 32 में कज़ाकिस्तान के गलिम नुरुमोव से 9-15 से हार गए, जबकि 17 साल के सचिन भी कज़ाकिस्तान के सेम्योनोव टिमोफ़े से इसी स्कोर (9-15) से हार गए.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: फ़ेंसिंग में तनिष्का खत्री महिलाओं राउंड ऑफ 16 में
फ़ेंसिंग में तनिष्का खत्री महिलाओं के एपी (épée) व्यक्तिगत इवेंट के राउंड ऑफ़ 16 में पहुंचीं. तनिष्का खत्री ने राउंड ऑफ़ 32 में थाईलैंड की नटपापत सांगगियो को 15-10 के स्कोर से हराया.
अब राउंड ऑफ़ 16 में खत्री का मुक़ाबला दक्षिण कोरिया की सोंग से-रा से होगा, जो दो बार की वर्ल्ड चैंपियन (2022, 2026) और मौजूदा वर्ल्ड नंबर 3 हैं.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: टेबल टेनिस में भारत 0-2 से पीछे
भारत का एक और निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, क्योंकि पुरुष टेबल टेनिस टीम अपने शुरुआती मैच में संघर्ष कर रही है. मानुश शाह के खिलाफ ओह जुनसुंग ने संयम बनाए रखते हुए पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की. उन्होंने निर्णायक गेम में 11-4, 8-11, 11-13, 13-11, 11-6 से जीत दर्ज की और अहम मौकों पर शानदार खेल दिखाया. इस जीत से दक्षिण कोरिया को मुकाबले में 2-0 की बढ़त मिल गई है, जिससे भारत पर भारी दबाव आ गया है. अब सारी उम्मीदें मानव ठक्कर पर टिकी हैं, जिन्हें मुकाबले में बने रहने के लिए एन जेह्युन को हराना होगा.

इससे पहले, पुरुषों की टीम टेबल टेनिस में भारत के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि हरमीत देसाई को शुरुआती मैच में वूजिन जांग से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: क्रिकेट में महिला टीम ने जीता टॉस
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. यह गोल्ड मेडल मैच है. सामने श्रीलंका है. टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उतरी है.
भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), काव्या कविंदी, मिताली अयोध्या, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बैडमिंटन महिला टीम हारी
एशियन गेम्स में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम का बैडमिंटन कैंपेन क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया, क्योंकि तन्वी शर्मा नोज़ोमी ओकुहारा से 11-21, 10-21 से हार गईं. भारत इस मुकाबले में तीनों सिंगल्स मैच हार गया - सिंधु शानदार शुरुआत के बाद यामागुची के खिलाफ लय खो बैठीं, उन्नति मियाज़ाकी का मुकाबला नहीं कर पाईं (दोनों जापानी खिलाड़ी टॉप 10 में हैं).
एकमात्र अच्छी बात गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की डबल्स जोड़ी थी, जिन्होंने दुनिया की नंबर 3 जोड़ी फुकुशिमा और मात्सुमोतो को हराने के लिए शानदार मैच खेला.अब ज़्यादातर इंडिविजुअल इवेंट्स की बारी है, जबकि 11.30 बजे भारतीय पुरुष टीम भी क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगी.
WS1: पुसरला वी सिंधु अकाने यामागुची से 23-21, 18-21, 11-21 से हारी
WS2: उन्नति हुड्डा तोमोका मियाज़ाकी से 16-21, 18-21 से हारी
WD1: ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद पुलेला ने युकी फुकुशिमा/मायू मात्सुमोतो को 21-17, 21-16 से हराया
WS3: तन्वी शर्मा नोज़ोमी ओकुहारा से 21-12, 21-10 से हारी
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: सॉफ्ट टेनिस में आर्यन ठाकुर जीते
सॉफ्ट टेनिस में आर्यन ठाकुर ने मेन्स सिंगल्स ग्रुप C में बोल्ड-एर्डीन अल्टांगरेल को 4-0 से हराया. आर्यन ठाकुर ने मेन्स सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस के ग्रुप C मुकाबले में मंगोलिया के बोल्ड-एर्डीन अल्टांगरेल को 4-0 (4-1, 4-1, 4-0, 4-1) से आसानी से हरा दिया है. ठाकुर का अगला ग्रुप गेम आज दोपहर में होगा, जब उनका सामना चीनी ताइपे के चेन पो-यी से होगा.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बैडमिंटन महिला टीम QF: शर्मा बनाम ओकुहारा
तन्वी शर्मा पहला गेम नोज़ोमी ओकुहारा से 21-12 से हार गईं. डबल डिजिट तक पहुंचने के लिए अच्छी वापसी, लेकिन इस टीनएजर के गेम में कोई फ्लो नहीं है और यह फ्रस्ट्रेशन उसके कुछ शॉट्स में दिख रही है. भारत क्वार्टर फाइनल में बाहर होने से एक गेम दूर है.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बैडमिंटन महिला टीम क्वार्टर फाइनल
महिला टीम के बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल में जापान से 2-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम को अब तन्वी से उम्मीद होंगी कि वो वापसी करवाएं. हालांकि, तन्वी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और भारत के बचने का मौका भी खत्म हो गया, क्योंकि वह इंटरवल में जापानी अनुभवी खिलाड़ी से 4-11 से पीछे चल रही थी.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: रोमांचक मुकाबले में टेबल टेनिस में जीते
ओह... यह काफी रोमांचक मुकाबला रहा. टेबल टेनिस में भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंचा.
श्रीजा अकुला ने आखिरी मैच के आखिरी गेम में जीत दिलाई. यह एक बहुत बड़ा मुकाबला था, और श्रीजा चार गेम में जीत गईं. चौथे गेम में वह 6-8 से पीछे थीं, लेकिन उन्होंने तुरंत वापसी की, लगातार पांच पॉइंट लिए, और मैच और टाई भारत के लिए जीत लिया.
महिला टीम आगे बढ़ गई है, वे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ कोरिया के खिलाफ खेलेंगी.
भारत ने थाईलैंड को 3-2 से हरा दिया है.
यशस्विनी घोरपड़े ने मैच में बनाए रखा. आखिरी में टीम इंडिया के लिए श्रीजा अकुला जीत की हीरो साबित हुईं.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: कराटे में अलीशा चौधरी हारीं
कराटे में अलीशा चौधरी महिलाओं की कुमाइट में 55kg के राउंड ऑफ़ 16 में हार गई हैं. अलीशा चौधरी - एशियन चैंपियनशिप विनर - एशियन गेम्स में अपने पहले ही मैच में हार गईं.
वह महिलाओं की कुमाइट -55kg के राउंड ऑफ़ 16 में इंडोनेशिया की कोक इस्तरी अगुंग सनिस्ट्यारानी से 6-1 के अंतर से हार गईं.
मुकाबले की शुरुआत में ही युको और इप्पोन (पीठ के बल गिरना) के साथ उनका स्कोर 5-0 हो गया, और उन्हें वॉर्निंग भी मिली - जिससे इंडोनेशियाई खिलाड़ी को एक सेंशु पॉइंट भी मिला. वह आखिरी सेकंड में एक युको पॉइंट स्कोर करने में कामयाब रहीं, लेकिन इसके अलावा वह कभी भी मुकाबले में नहीं थीं.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: टेबल टेनिस: इंडिया बनाम थाईलैंड, विमेंस टीम राउंड ऑफ़ 16
इस मुकाबले के डिसाइडिंग मैच में, श्रीजा अकुला के खिलाफ सुथासिनी सावेत्ताबुत ने आखिरी गेम में 8-6 की लीड ले ली है. श्रीजा अकुला पहला गेम 11-9 से हार गईं, लेकिन फिर उन्होंने वापसी की अगले दो गेम 11-6 और 12-10 से जीत लिए हैं. भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगा या नहीं, अब पूरा दारोमदार श्रीजा अकुला पर है.
और जब में यह अपडेट आपको दे रहा हूं श्रीजा ने वापसी की है और लगातार तीन प्वॉइंट हासिल किए हैं.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल में उम्मीद कायम
ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की शानदार जीत, जिन्होंने युकी फुकुशिमा और मायू मात्सुमोतो को 21-16, 21-17 से हराया और इस क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत को बनाए रखा. जानकारी के लिए: जापानी जोड़ी और मौजूदा दुनिया की नंबर 3 टीम और जापान को क्लीन स्वीप करने के लिए इसकी ज़रूरत थी.
लेकिन पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली जोड़ी ने चोट के बाद अपनी ज़बरदस्त फॉर्म जारी रखते हुए सीधे गेम में मैच खत्म किया, उनका अटैक अच्छा रहा और उन्होंने जापानी टीम की गलतियों को कामयाब नहीं होने दिया. अगला मैच - युवा तन्वी शर्मा अनुभवी नोज़ोमी ओकुहारा के खिलाफ़ फ़ैसले पर ज़ोर डालना चाहेंगी.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: साक्षी चौधरी ने आइरा विलेगास को 5-0 से हराया
साक्षी आखिरी तीन मिनट में सेफ खेलेंगी. वह पंच मारने में अपना टाइम ले रही हैं, और अब आइरा पर एक ज़ोरदार पंच मारा है. फिलीपींस की बॉक्सर ने एक बड़ा लेफ्ट हुक मारा, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने जजों को प्रभावित करने के लिए काफी कुछ किया है. और बस इतना ही. साक्षी 5-0 के एकमत फैसले से राउंड ऑफ़ 16 में पहुंच गई हैं. उनकी अगली अपोनेंट परसों कज़ाकिस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा हैं.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बॉक्सिंग में दूसरा राउंड भी जीतीं साक्षी
साक्षी ने दूसरा राउंड भी जीत लिया है. सभी जजों ने एकमत से उनसे हक में फैसला सुनाया है. आइरा ने दूसरे राउंड में कुछ ज़ोर लगाया. उसने अच्छी शुरुआत की, ज़्यादा अग्रेसिव थी लेकिन पक्का नहीं था कि वह अपने पंच लगा पा रही है या नहीं. साक्षी काउंटरअटैक के दौरान अपने पंच लगा रही है. इस दौरान साक्षी ने आइरा के चेहरे पर एक और ज़ोरदार पंच. साक्षी ने दूसरा राउंड भी 5-0 से जीत लिया. वह लगभग अगले राउंड में पहुंच गई है.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बैडमिंटन महिला टीम क्वार्टर फाइनल
ट्रीसा और गायत्री की जोड़ी के खिलाफ फुकुशिमा और मात्सुमोतो की जापानी जोड़ी एक्शन मे है. भारत यहां आगे है.... दूसरे गेम में इंटरवल तक 11-8 की बढ़त. ट्रीसा और गायत्री, फुकुशिमा और मात्सुमोतो की वर्ल्ड नंबर 3 जोड़ी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भारत को उसी अटैकिंग अंदाज़ में बनाए हुए हैं, जिससे उन्हें पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल मिला था.
इससे पहले, ट्रीसा जॉली / गायत्री गोपीचंद ने युकी फुकुशिमा / मायू मात्सुमोतो के खिलाफ पहला गेम 21-17 के स्कोर से जीत लिया है. यह भारत के लिए अच्छा संकेत है.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बॉक्सिंग में साक्षी चौधरी बनाम आइरा विलेगास
फिलीपींस की आइरा विलेगास के खिलाफ 51kg बाउट में साक्षी एक्शन में हैं. यह भारतीय बॉक्सर के लिए मुश्किल होने वाला है क्योंकि विलेगास पेरिस की ओलंपिक ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट हैं. साक्षी ने हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता है और उनके पास वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भी गोल्ड है.
साक्षी रेड कॉर्नर में हैं और आइरा ब्लू कॉर्नर में. भारतीय बॉक्सर ने आक्रामक शुरुआत की है... कुछ ज़बरदस्त पंच मारे. आइरा का स्टांस थोड़ा खुला हुआ है... उन्होंने साक्षी पर एक अच्छा पंच मारा, लेकिन ऐसा लग रहा है कि भारतीय बॉक्सर ज़्यादा बेहतर खेल रही हैं. साक्षी के जैब्स का असर साफ़ दिख रहा है. और उन्होंने पहला राउंड 5-0 से जीत लिया. भारतीय बॉक्सर की शानदार शुरुआत.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बॉक्सिंग में साक्षी चौधरी बनाम आइरा विलेगास
साक्षी रेड कॉर्नर में हैं और आइरा ब्लू कॉर्नर में. भारतीय बॉक्सर ने आक्रामक शुरुआत की है... कुछ ज़बरदस्त पंच मारे. आइरा का स्टांस थोड़ा खुला हुआ है... उन्होंने साक्षी पर एक अच्छा पंच मारा, लेकिन ऐसा लग रहा है कि भारतीय बॉक्सर ज़्यादा बेहतर खेल रही हैं. साक्षी के जैब्स का असर साफ़ दिख रहा है. और उन्होंने पहला राउंड 5-0 से जीत लिया. भारतीय बॉक्सर की शानदार शुरुआत.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: टेबल टेनिस में जीता चौथा मैच
टेबल टेनिस में राउंड ऑफ 16 में भारतीय महिला टीम अभी भी क्वार्टरफाइनल की रेस में है. यशस्विनी घोरपड़े ने चौथे मैच में परानंग औरावन को 3-0 (11-5, 11-8, 11-9) से हराया है. इसके साथ ही स्कोर 2-2 से बराबरी पर है. अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी श्रीजा अकुला पर है, जिनके लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा है.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: फेंसिंग में महिला एथलीट
भारत की मितवा जेसंगभाई चौधरी ने फेंसिंग महिला एपी व्यक्तिगत, पूल 2 में वियतनाम की फुओंग किम गुयेन को 5-4 से हराया.
भारत की तनिष्का खत्री, महिलाओं की व्यक्तिगत तलवारबाज़ी (पूल 4) में थाईलैंड की नटपापत संगगियो से 4-5 से हार गईं.
भारत की तनिष्का खत्री, महिलाओं की तलवारबाज़ी (व्यक्तिगत) के पूल 4 में कज़ाकिस्तान की इरिना बाकाल्दिना से 1-5 से हार गईं.
भारत की तनिष्का खत्री, महिलाओं की व्यक्तिगत तलवारबाज़ी (पूल 4) में थाईलैंड की नटपापत संगगियो से 4-5 से हार गईं.
भारत की मितवा जेसंगभाई चौधरी तलवारबाजी महिला तलवार व्यक्तिगत, पूल में सिंगापुर की एले मेइहुई कोह से 2-5 से हार गईं.
भारत की मितवा जेसंगभाई चौधरी ने फेंसिंग महिला एपी व्यक्तिगत, पूल 2 में वियतनाम की फुओंग किम गुयेन को 5-4 से हराया.
भारत की तनिष्का खत्री ने महिलाओं की फ़ेंसिंग (एपी इंडिविजुअल, पूल 4) में संयुक्त अरब अमीरात की ज़ैनब अलहोसानी को 5-4 से हराया.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: शूटिंग भारतीय टीम बाहर
एलावेनिल वलारिवान और पार्थ माने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फ़ाइनल से बाहर हो गए हैं, क्योंकि वे 376.3 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहे. यह बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन है. क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहने के बाद उनसे मेडल की उम्मीद थी.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: शूटिंग: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फ़ाइनल
भारतीयों के लिए यह एक शानदार सेट रहा, जिसमें एलावेनिल ने 10.8 और पार्थ ने 10.9 का स्कोर किया. उन्होंने अंतर को घटाकर 1.7 कर दिया है, लेकिन इसे दो शॉट्स में पूरा करना होगा.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: शूटिंग: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फ़ाइनल
पहले एलिमिनेशन से पहले इलावेनिल और पार्थ के लिए दो शॉट और बचे हैं. वे दक्षिण कोरिया से 2.3 पॉइंट पीछे हैं. भारत मेडल रेस से बाहर होने की कगार पर है.
एलावेनिल वलारिवन को 'डीप इनर 10' (निशाने के बिल्कुल बीच का 10) पर निशाना लगाने में मुश्किल हो रही है और दबाव बढ़ने के कारण वह 10.2 का स्कोर ही कर पा रही हैं, जबकि पार्थ माने ने 10.5 का स्कोर किया है. मिक्स्ड टीम फ़ाइनल में 15 शॉट्स के बाद, भारत के कुल 312.3 पॉइंट्स हैं—और वे तीसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण कोरिया से 2.0 पॉइंट्स पीछे हैं.
चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के बाहर होने से पहले सिर्फ़ तीन शॉट्स बचे हैं, ऐसे में राइफ़ल कोच थॉमस फ़ार्निक ने ब्रेक के दौरान एलावेनिल से बात करके उन्हें तनावपूर्ण स्थिति से निपटने में मदद की है.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: शूटिंग: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फ़ाइनल
भारतीयों के लिए हालात बहुत खराब होते जा रहे हैं. 'टीम इंडिया लगातार पिछड़ रही है. पार्थ और एलावेनिल की जोड़ी एक्शन में हैं. भारतीय टीम मेडिल की रेस से बाहर है.
तीसरी सीरीज़ के बाद स्टैंडिंग:
चीन - 315.7
जापान - 314.9
दक्षिण कोरिया - 314.3
भारत - 312.3
अब हर शूटर के तीन शॉट्स के बाद एलिमिनेशन शुरू होगा. उन छह शॉट्स में, भारत को दो पॉइंट के अंतर को पाटना होगाय यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: टेबल टेनिस में भारत 1-2 थाईलैंड
टेबल टेनिस में महिला टीम के राउंड ऑफ़ 16 मुकाबले में भारत को थाईलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. दिया चितले और जिनीपा सावेत्ताबुत के बीच ज़बरदस्त मुक़ाबला हुआ, जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने मैच पॉइंट गंवा दिया और 2-3 (7-11, 11-5, 11-7, 7-11, 11-13) से हार गईं. इस तरह थाईलैंड ने पांच मैचों की इस सीरीज़ में बढ़त बना ली है.
चितले के पास निर्णायक गेम में 10-9 पर मैच पॉइंट था, लेकिन सावेत्ताबुत ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 11-10 की बढ़त बना ली. चितले ने एक पॉइंट वापस हासिल किया, लेकिन आख़िरकार उनकी थाई प्रतिद्वंद्वी ने 13-11 से जीत दर्ज की. अब यशस्वी घोरपड़े का मुक़ाबला ओरावन परानंग से होगा.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: शूटिंग में वियतनाम डिस्क्वालिफाई
10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फ़ाइनल में ज़बरदस्त ड्रामा हुआ है. एक नाटकीय घटनाक्रम में, वियतनाम को फ़ाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया है, जिससे जापान को उनकी जगह मेडल तय करने वाले राउंड में शामिल होने का मौका मिल गया है. इस फ़ैसले पर आधिकारिक स्पष्टीकरण का अभी भी इंतज़ार है.
हर शूटर के पांच शॉट्स की पहली सीरीज़ के बाद भारत चौथे स्थान पर है.
चीन - 107.2
दक्षिण कोरिया - 104.9
जापान - 103.9
भारत - 103.6
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: तैराकी में भारत की पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले टीम
ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन बेनिस्टन और धनुष सुरेश ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी हीट में चौथे स्थान पर रहे. इसका मतलब है कि वे सातवीं सबसे अच्छी टीम के तौर पर फ़ाइनल में पहुंच गए हैं. भारत की पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले का फ़ाइनल दोपहर 2:55 बजे है.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: ब्रॉन्ज मेडल मैच हारा भारत
भारत के चेतन भट्ट पुरुषों के कुमिते -84kg मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद बाहर हो गए. चीनी ताइपे के चुंग मेंग-यू ने 'सेन्शु एडवांटेज' के ज़रिए अगले दौर में जगह बनाई. दोनों कराटे खिलाड़ियों को एक-एक 'यूको' पॉइंट मिलने के बाद मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ, लेकिन चुंग ने जीत हासिल की क्योंकि उन्होंने मैच का पहला अन-अपोज्ड (बिना किसी रुकावट के मिला) पॉइंट हासिल किया था. इस तरह मैट पर शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय खिलाड़ी को खाली हाथ लौटना पड़ा. यह ब्रॉन्ज मेडल का फैसला करने वाला मैच था.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: 10m मिक्स्ड टीम में फाइनल राउंड की शूटिंग शुरू
चलिए शूटिंग का फाइनल शुरू हुआ. चीन, कोरिया, जापान और भारतीय टीम ही एक्शन में हैं. भारत की कोशिश गोल्ड की होगी. क्वालीफिकेशन में उन्होंने दूसरे नंबर पर फिनिश किया था. भारत अभी चौथे स्थान पर है.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: कबड्डी: भारत ने दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराया
पुरुषों की कबड्डी में भारत ने रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया के ख़िलाफ़ 63-31 से आसान जीत हासिल की. मैच का दूसरा हाफ़ भी काफ़ी हद तक पहले हाफ़ जैसा ही रहा. भारतीय टीम अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुक़ाबले काफ़ी मज़बूत साबित हुई और तीन बार 'ऑल-आउट' करते हुए ग्रुप A में टॉप पर पहुंच गई. भारत का अगला मुक़ाबला कल बांग्लादेश से होगा और उसके अगले दिन ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच चीनी ताइपे के ख़िलाफ़ खेला जाएगा.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: बैडमिंटन में हारी उन्नति हुड्डा
उन्नति हुड्डा के लिए निराशाजनक पल, क्योंकि टोमोका मियाज़ाकी ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-18 से जीत लिया. अब भारत महिला टीम क्वार्टर-फ़ाइनल मुक़ाबले में 0-2 से पीछे है. भारत की ओर से अब वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट गायत्री गोपीचंद और ट्रेसा जॉली खेलेंगी. अगर उन्हें सेमीफ़ाइनल की उम्मीदें ज़िंदा रखनी हैं, तो उन्हें यह मैच जीतना होगा. इससे पहले उन्नति पहला गेम 21-16 से हारीं.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: फ़ेंसिंग में राउंड ऑफ 16 में भारतीय एथलीट्स
पुरुषों के व्यक्तिगत फ़ॉइल इवेंट में सचिन और हेमांश सिंह अपने-अपने पूल में चौथे स्थान पर रहे और 'राउंड ऑफ़ 32' के लिए क्वालिफ़ाई किया - यह राउंड सुबह 10 बजे शुरू होगा.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: कराटे चेतन भट्ट पुरुषों के 84kg कुमिते सेमीफ़ाइनल में हारे
सेमीफ़ाइनल में जॉर्डन के मोहम्मद अलजाफ़री से बुरी तरह हारने के बाद, भारत के चेतन भट्ट अब ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए मुक़ाबला करेंगे. पूरे मुक़ाबले के दौरान चेतन एक भी ऐसा मूव नहीं कर पाए जिससे उन्हें पॉइंट मिल सके. ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए उनका मुक़ाबला कुछ ही मिनटों में शुरू होने वाला है.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: सेपकटकराव में भारत 0-2 मलेशिया से हारा
पुरुषों की टीम रेगु के ग्रुप B में भारत लगभग बाहर हो चुका है. क्योंकि वे मलेशिया के खिलाफ अपना दूसरा ग्रुप B मैच 0-2 के स्कोर से हार गए (अभी एक और मैच खेलना बाकी है). पहला मैच रोमांचक होने के बाद, मलेशिया ने दूसरा मैच 15-9, 15-12 से आसानी से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत कल अपने आखिरी ग्रुप B मैच में फिलीपींस का सामना करेगा. इससे पहले भारत को जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: कबड्डी में भारत बनाम कोरिया
कबड्डी में भारतीय पुरुष टीम का सामना ग्रुप ए में कोरिया से हो रहा है. इसे भारत के लिए मुश्किल मुकाबलों में से एक माना जा रहा था, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ. पहले हाफ के बाद भारत कोरिया से 34-14 से आगे है. गोल्ड मेडल बचाने की ओर भारत का सफर जारी है.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: टेबल टेनिस भारत बनाम थाईलैंड
टेबल टेनिस में भारत बनाम थाईलैंड, महिला टीम राउंड ऑफ़ 16 के मुकाबले में यशस्विनी घोरपड़े ने भारत को मुकाबले में वापस ला दिया है. उन्होंने सुथासिनी सावेत्ताबुत के खिलाफ कड़े मुकाबले में पांच गेम तक चले मैच में जीत हासिल कर स्कोर बराबर कर दिया.
यशस्विनी ने पहला गेम 11-8 से जीता, फिर अगले दो गेम 5-11 और 7-11 से हार गईं. लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और चौथा और पांचवां गेम 11-9 और 11-9 से जीतकर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया.
इस मुकाबले के अगले मैच में दिया चितले का सामना जिन्नापन सावेत्ताबुत से होगा.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: घुड़सवारी में फुआद मिर्ज़ा/कैमफ़्लाज 38
फुआद मिर्ज़ा का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. उन्हें 38.70 पेनल्टी पॉइंट मिले हैं, जिससे वे अभी स्टैंडिंग में 17वें स्थान पर हैं. टीम स्टैंडिंग में भी भारत सबसे नीचे है, जबकि अभी अर्जुन सिंह नागरा और आशीष लिमये का प्रदर्शन बाकी है.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE: तैराकी में पुरुषों की 1500 मीटर फ़्रीस्टाइल
तैराकी में पुरुषों की 1500 मीटर फ़्रीस्टाइल फाइनल B में आर्यन नेहरा ने 15:34.71 मिनट का समय लिया और अपने सेक्शन में चौथे स्थान पर रहे. लेकिन इसका कोई खास महत्व नहीं है क्योंकि वह फ़ाइनल B में थे, जो धीमी गति वाले तैराकों के लिए होता है और मुख्य रूप से केवल भाग लेने का एक इवेंट है.
Asian Games 2026 Day 3 LIVE Updates: सॉफ्ट टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को हराया
सॉफ्ट टेनिसमेंभारत ने पाकिस्तान को हराया. पाकिस्तान के अराइन हुसैन के मुकाबले जय मीणा साफ़ तौर पर बेहतर खिलाड़ी साबित हुए. भारतीय खिलाड़ी ने यह मैच 4-2, 4-0, 4-2, 4-0, 4-0 से जीता.

Asian Games Day 3 LIVE: पीवी सिंधु को मिली हार
शुरुआती कुछ मैचों के उलट, तीसरा मैच एकतरफ़ा रहा, जिसमें अकाने यामागुची ने पीवी सिंधु पर दबदबा बनाए रखा.कड़े मुक़ाबले की शारीरिक थकान सिंधु पर जल्द ही दिखने लगी और मैच के बीच में वह 4-11 से पीछे चल रही थीं.सिंधु को इस मुक़ाबले में 11-21 से हार का सामना करना पड़ा.लेकिन, अभी उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं क्योंकि यह 'बेस्ट ऑफ़ 5' का मुक़ाबला है.
Asian Games Day 3 LIVE: फेंसिंग में मिला जुला प्ररदर्शन
फेंसिंग में शुरुआती दौर में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला चुला रहा है. जय मीणा ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की है, जबकि सचिन को कोरिया और चीनी ताइपे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है.
भारत के जय मीना ने सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स, ग्रुप D में पाकिस्तान के हुसैन अराइन को 4-0 से हराया.
भारत के सचिन फेंसिंग पुरुष फ़ॉइल इंडिविजुअल, पूल 5 में रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया के जियोंगह्युन यून से 0-5 से हार गए.
भारत के हेमाश सिंह सनासम ने फेंसिंग पुरुष फ़ॉइल इंडिविजुअल, पूल 1 में जापान के काज़ुकी इइमुरा को 5-1 से हराया.
भारत के सचिन फेंसिंग पुरुष फ़ॉइल इंडिविजुअल, पूल 5 में चीनी ताइपे के चिह-चिएह चेन से 2-5 से हार गए.
भारत के हेमाश सिंह सनासम फेंसिंग पुरुष फ़ॉइल इंडिविजुअल, पूल 1 में मकाऊ, चीन के चोंग किओ चेओंग से 2-5 से हार गए.
भारत के सचिन ने फेंसिंग पुरुष फ़ॉइल इंडिविजुअल, पूल 5 में कज़ाकिस्तान के गालिम नुरुमोव को 5-3 से हराया.
भारत के सचिन ने फेंसिंग पुरुष फ़ॉइल इंडिविजुअल, पूल 5 में पाकिस्तान के बार्याल खान को 5-0 से हराया.
भारत के हेमाश सिंह सनासम फेंसिंग पुरुष फ़ॉइल इंडिविजुअल, पूल 1 में सिंगापुर के राफेल जुआन कांग टैन से 2-5 से हार गए.
भारत के हेमाश सिंह सनासम ने फेंसिंग पुरुष फ़ॉइल इंडिविजुअल, पूल 1 में फिलीपींस के सैमुअल ट्रैंक्विलन को 5-2 से हराया.
Asian Games Day 3 LIVE: श्रीजा अकुला को मिली हार
पहला दो सेट जीतने के बाद श्रीजा अकुला अगले तीनों सेट हार गईं. राउंड ऑफ़ 16 के इस मुक़ाबले में थाईलैंड की ओरावन परानंग ने शानदार वापसी की और उन्होंने पहले दो गेम 7-11, 1-11, से हारने के बाद वापसी की और 11-9, 11-6 और 12-10 से तीन गेन जीतते हुए पहला मैच 3-2 से गंवा दिया.

Asian Games Day 3 LIVE: पीवी सिंधु पिछड़ी
यामागुची ने दूसरा गेम 21-18 से जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया. ऐसा मैच सीधे सेटों में खत्म नहीं होता. यामागुची के पास 3 गेम पॉइंट हैं. पहला गेम पॉइंट तब बच गया जब जापानी खिलाड़ी का शॉट लंबा (long) चला गया, लेकिन उन्हें दूसरा पॉइंट तब मिला जब लंबी रैली के बाद कम ऊंचाई वाले रिटर्न पर सिंधु से गलती हो गई.
Asian Games Day 3 LIVE: सेपकटकराव में पहला मैच हारी भारतीय टीम
सेपकटकराव में पुरुषों की टीम रेगु ग्रुप B में भारत को मलेशिया के खिलाफ पहले सेट में मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
मलेशिया ने निर्णायक सेट में 7-0 की बढ़त बना ली, लेकिन भारत ने वापसी करते हुए स्कोर 4-9 कियाय इसके बाद मलेशिया ने तेज़ी से अंक बटोरे और 15-13, 11-15, 15-5 से जीत हासिल कर पहला मैच अपने नाम कर लिया.
यह 'बेस्ट ऑफ़ थ्री' मुक़ाबला है, इसलिए ग्रुप B में कल जापान से 1-2 की हार के बाद, प्रतियोगिता में बने रहने के लिए भारत को अगले दो मैच जीतने होंगे.
Asian Games Day 3 LIVE: सिंधु दूसरा गेम 18-21 से हारीं
पीवी सिंधु ने शानदार वापसी की. 12-17 से पिछड़ने के बाद, सिंधु ने तेज़ी से कई पॉइंट जीतकर अंतर को 16-18 कर दिया। यामागुची ने तुरंत जवाब देते हुए 19-16 की बढ़त बना ली, लेकिन फिर सिंधु ने एक ज़बरदस्त 'हॉप स्मैश' लगाया जिसे फुर्तीली जापानी खिलाड़ी भी नहीं रोक पाईं. लेकिन, यह यामागुची को गेम 2 में 21-18 से जीत हासिल करने से रोकने के लिए काफ़ी नहीं था.
Asian Games Day 3 LIVE: गोल्ड मेडल मैच खेलेगी भारतीय टीम
शूटिंग में भारतीय टीम 10 मीटर एयर राइफ़ल मिक्स्ड टीम क्वालिफ़ाइंग में दूसरे स्थान पर रही और वह एलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने की जोड़ी अब गोल्ड मेडल मैच खेलेगी.
इस इवेंट के फ़ाइनल का फ़ॉर्मेट पिछले कुछ सालों से थोड़ा अलग है. इसमें गोल्ड मेडल और ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए अलग-अलग मैच नहीं होंगे. इसके बजाय, चारों टीमें एक साथ शूट करेंगी और फ़ाइनल इंडिविजुअल इवेंट्स जैसा होगा, जिसमें समय-समय पर एलिमिनेशन वगैरह होंगे.

Asian Games Day 3 LIVE: शूटिंग में चीन का नया रिकॉर्ड
चीन ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफाइंग इवेंट में 638.9 का ज़बरदस्त स्कोर किया. यह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है. पिछला रिकॉर्ड 636.9 का था. भारतीयों का प्रदर्शन भी शानदार रहा. उन्होंने 634.9 का स्कोर करके पिछला एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Asian Games Day 3 LIVE: टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला
टेबल टेनिस में भारत बनाम थाईलैंड, महिला टीम राउंड ऑफ़ 16 के इस मुक़ाबले में श्रीजा अकुला ने भारत के लिए बहुत शानदार शुरुआत की है. वह थाईलैंड की ओरावन परानंग के ख़िलाफ़ 11-7, 11-1 से आगे चल रही हैं. ऐसा लग रहा है कि भारत के लिए राउंड ऑफ़ 16 का यह मुक़ाबला आसान शुरुआत की ओर बढ़ रहा है. क्वार्टर फ़ाइनल में उत्तर कोरिया का सामना करने का मौका पाने के लिए उन्हें यह मैच जीतना होगा.
Asian Games Day 3 LIVE: वुशु में लैंगलेनटोम्बी देवी हंजाबम मेडल रेस से बाहर
भारत की लैंगलेनटोम्बी देवी हंजाबम ने महिलाओं के नानक्वान फ़ाइनल में 9.403 का स्कोर किया है. शुरुआत में वह ईरान की मीना पनाही दोर्चेह (9.716) और चीन की झांग यालिंग (9.783) से पीछे चल रही थीं, लेकिन अब वह मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं. लैंगलेनटोम्बी ने पहले 2025 एशियन ताओलू कप में सिल्वर मेडल जीता था (ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय बनी थीं), लेकिन यहाँ मेडल जीतना उनके लिए एक बड़ी चुनौती लग रही है.

Asian Games Day 3 LIVE: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफाइंग
चीन का राउंड पूरा हो गया है और उनका स्कोर 638.9 रहा है, जो अविश्वसनीय है. यह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है. पिछला रिकॉर्ड 636.9 का था, जिसे उन्होंने बहुत पीछे छोड़ दिया है. भारतीय टीम का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है. उन्होंने मौजूदा एशियाई रिकॉर्ड को तोड़ा है और 634.9 का स्कोर किया है. हालांकि, अभी भी फाइनल रैंकिंग का इंतज़ार है, क्योंकि कोरियाई और ईरानी खिलाड़ियों के अभी भी लगभग 20 शॉट्स बाकी है.

Asian Games Day 3 LIVE: टेबल टेनिस में अकुला की जीत से शुरुआत
टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला ने जीत के साथ शुरुआत की है. थाईलैंड की पैरानंग ओरावन के खिलाफ उन्होंने महिला टीम इवेंट में राउंड-1 के मैच में पहला गेम 11-7 से जीत लिया है. जबकि दूसरे गेम में उन्होंने 7-1 की बढ़त बनाई हुई है.
Asian Games 2026 LIVE: पीवी सिंधु ने जीता ओपनिंग गेम
भारत के लिए पीवी सिंधु ने पहला गेम जीत लिया है. यामागुची और सिंधु के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिली. यामागुची के 19-19 से बराबरी करने के बाद, सिंधु ने एक ज़बरदस्त स्मैश के साथ गेम पॉइंट हासिल किया. जापानी खिलाड़ी ने बेहतरीन बचाव किया, लेकिन सिंधु ने पास से हमला किया और शानदार लय में दिखीं.
लेकिन सिंधु ने बैक लाइन पर शटल का गलत अंदाज़ा लगाया और अब स्कोर 20-20 हो गया है.
अब यामागुची के पास गेम पॉइंट है क्योंकि उन्होंने लाइन पर शॉट मारा, और फिर सिंधु ने उन्हें एक अतिरिक्त शॉट खेलने पर मजबूर किया जिससे उनसे गलती हो गई - 21-12.
सिंधु के लिए यह दूसरा गेम पॉइंट है क्योंकि यामागुची ने फिर से गलती की और शॉट नेट पर मार दिया. इस बार, भारतीय खिलाड़ी ने शानदार क्रॉस-कोर्ट और चालाकी भरे विनर शॉट के साथ जीत पक्की कर ली.
सिंधु ने 23-21 से पहला गेम जीत लिया है.
Asian Games 2026 LIVE: सेपकटकराव में भारतीय टीम
सेपकटकराव में पुरुषों की टीम रेगु ग्रुप B में भारत बनाम मलेशिया का मुकाबला चल रहा है. सेपकटकराव में यह एक असली थ्रिलर है क्योंकि मलेशिया और भारत ने मैच 1 के शुरुआती सेट में बढ़त बनाई, लेकिन आखिरकार मलेशिया ने सेट 15-13 से जीत लिया, जबकि भारत ने कई बार वापसी की. याद दिला दें कि यह मैच 1 का सिर्फ 1 सेट है - यह बेस्ट ऑफ थ्री मैच का मुकाबला है, इसलिए हमें अभी बहुत आगे जाना है.
Asian Games 2026 LIVE: शुरू हुई शूटिंग
शूटिंग में 10m एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफ़ाइंग शुरू हो चुकी है. भारत का प्रतिनिधित्व पार्थ माने और इलावेनिल वलारिवन कर रहे हैं. इन टीमों का चयन काफी पहले ही कर लिया गया था और व्यक्तिगत इवेंट में किए गए प्रदर्शन के आधार पर इनमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं थी.
6 शॉट्स के बाद भारत का स्कोर 63.3 है. नौ शॉट्स के बाद चीन का स्कोर 95.4 है. चीन शायद बाकी सभी से पहले अपने शॉट्स पूरे कर लेगा, क्योंकि उनके पास शेंग लिहाओ हैं. उन्होंने कल पुरुषों की 10m एयर राइफल फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाइंग राउंड में लगभग 45 मिनट में 60 शॉट्स पूरे किए थे.
फॉर्मेट के बारे में याद रखें: हर शूटर को 30 शॉट्स लेने हैं, और आखिर में उनके स्कोर को मिलाकर रैंकिंग तय की जाएगी. क्वालिफ़ाइंग राउंड की टॉप दो टीमें गोल्ड मेडल मैच खेलेंगी, और तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें ब्रॉन्ज़ मेडल मैच खेलेंगी.
Asian Games 2026 LIVE: पीवी सिंधु को मिल रही कड़ी टक्कर
बैडमिंटन में महिला टीम के क्वार्टर फाइनल में सिंधु को जापान की यामागुची से कड़ी टक्कर मिल रही है. स्कोर 5-5 से आगे बढ़ते हुए, यामागुची ने 11-9 की बढ़त के साथ इंटरवल में प्रवेश किया. लेकिन सिंधु ने अपनी लय बनाई और शानदार अटैकिंग पॉइंट्स के साथ स्कोर 12-12 पर बराबर कर लिया. अभी सिंधु 17-18 से पीछे हैं.
Asian Games 2026 LIVE: बैडमिंटन में एक्शन में पीवी सिंधु
बैडमिंटन में महिला टीम क्वार्टर फ़ाइनल में भारत और जापान के बीच मुक़ाबला शुरू हो रहा है और एक जाना-पहचाना नज़ारा देखने को मिल रहा है - पहले सिंगल्स मैच में पीवी सिंधु का मुक़ाबला अकाने यामागुची से होगा. इन दोनों ने अपने सीनियर करियर में एक-दूसरे के ख़िलाफ़ 30 मैच खेले हैं और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में सिंधु 16-14 से आगे हैं.
Asian Games 2026 LIVE: सॉफ्ट टेनिस में आध्या तिवारी को मिली हार
सॉफ्ट टेनिस - महिलाओं के सिंगल्स ग्रुप D में आध्या तिवारी, अलीशा ज़िग्लर (थाईलैंड) से 1-4 से हार गईं.
उन्होंने पांचवें गेम में पूरी कोशिश की - एक समय तो वह 3-1 से आगे भी थीं, लेकिन आखिरकार आध्या तिवारी को थाईलैंड की अलीशा ज़िग्लर से 1-4 (4-1, 0-4, 0-4, 2-4, 4-6) से हार का सामना करना पड़ा.
क्वालिफ़ाई करने का मौका पाने के लिए, तिवारी को पाकिस्तान की कायनात शलवानी को हराना होगा और यह उम्मीद करनी होगी कि शलवानी खुद ज़िग्लर को हरा दें, क्योंकि सिर्फ़ ग्रुप विनर ही क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचते हैं.
Asian Games 2026 LIVE: सॉफ्ट टेनिस में आध्या तिवारी पिछड़ीं
सॉफ्ट टेनिस - महिला सिंगल्स के ग्रुप D में आध्या तिवारी 1-3 अलीशा ज़िग्लर (थाईलैंड) से हार गईं.
महिला सिंगल्स के ग्रुप D मुकाबले में पहला गेम 4-1 से जीतकर अच्छी शुरुआत करने के बाद, आध्या तिवारी बुरी तरह पिछड़ गईं - अलीशा ज़िग्लर ने अगले तीनों गेम 4-0, 4-0 और 4-2 से जीत लिए.
उनके लिए हालात अच्छे नहीं लग रहे हैं... क्योंकि महिला सिंगल्स का मुकाबला 'बेस्ट ऑफ़ सेवन' होता है और जीतने के लिए तिवारी को अगले तीनों गेम जीतने होंगे.
Asian Games 2026 LIVE: सॉफ्ट टेनिस में आध्या तिवारी पिछड़ीं
भारत की आध्या तिवारी सॉफ्ट टेनिस विमेंस सिंगल्स, ग्रुप D में थाईलैंड की अलीशा ज़िग्लर से खेल रही हैं. हालांकि, थाईलैंड के खिलाफ भारत अभी 2-1 से पीछे चल रहा है.
Asian Games 2026 LIVE: इसके बाद शूटिंग और बैडमिंटन
भारत के लिए बड़े इवेंट्स सुबह 6 बजे (यानी लगभग 20 मिनट में) शुरू होंगे. जहां बैडमिंटन में महिला टीम क्वार्टर फ़ाइनल में जापान से भिड़ेगी तो वहीं शूटिंग - 10m एयर राइफ़ल मिक्स्ड टीम क्वालिफ़िकेशन और मेडल मैचों में इलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने एक्शन में होंगे.
बैडमिंटन का क्वार्टर फ़ाइनल दिलचस्प होगा क्योंकि भारत की मज़बूत टीम का मुक़ाबला मेज़बान टीम जापान से होगा. यहाँ लाइन-अप है:
WS1: पुसरला वी सिंधु बनाम अकाने यामागुची
WS2: उन्नति हुड्डा बनाम टोमोका मियाज़ाकी
WD1: ट्रेसा जॉली/गायत्री गोपीचंद पुलेला बनाम युकी फुकुशिमा/मायु मात्सुमोतो
WS3: तन्वी शर्मा बनाम नोज़ोमी ओकुहारा
WD2: तनीषा क्रास्टो/पुसरला वी सिंधु बनाम रिन उएसाका/की नाकानिशी
Asian Games 2026 LIVE: शुरू होने वाला है एक्शन
अब भारत के लिए सॉफ्ट टेनिस और सेपकटकराव के मुकाबले होने वाले हैं. महिलाओं के सिंगल्स ग्रुप मैच में आध्या तिवारी बनाम अलीशा ज़िग्लर (थाईलैंड). पुरुषों के टीम रेगु ग्रुप मैच में भारत बनाम मलेशिया.
सॉफ्ट टेनिस का प्रसारण तो नहीं होगा, लेकिन सेपकटकराव का मुकाबला 'बेस्ट-ऑफ-थ्री' मैचों का होगा – जिसमें हर मैच 'बेस्ट-ऑफ-थ्री' सेट का होगा, इसलिए तैयार हो जाइए.
Asian Games 2026 LIVE: आज का ऐसा है शेड्यूल
बैडमिंटन
सुबह 06:00 बजे - महिला टीम क्वार्टर-फ़ाइनल बनाम जापान (पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग, तन्वी शर्मा, आदि)
सुबह 11:30 बजे - पुरुष टीम क्वार्टर-फ़ाइनल बनाम जापान (लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, सात्विक-चिराग)
क्रिकेट
सुबह 10:30 बजे - महिला फ़ाइनल बनाम श्रीलंका
वुशु
सुबह 06:29 बजे - हंजाबम लैंगलेनटोम्बी देवी - महिला नानक्वान और नंदाओ फ़ाइनल
दोपहर 02:30 बजे से - रोशिबिना देवी - महिला सांडा 60 किग्रा क्वार्टर-फ़ाइनल
दोपहर 02:30 बजे से - आर्यन - पुरुष सांडा 56 किग्रा क्वार्टर-फ़ाइनल
हॉकी
दोपहर 03:30 बजे - पुरुष टीम बनाम श्रीलंका - पूल A मैच
कबड्डी
सुबह 07:15 बजे - पुरुष टीम बनाम दक्षिण कोरिया - ग्रुप A मैच
टेबल टेनिस
सुबह 06:30 बजे - महिला टीम राउंड ऑफ़ 16 बनाम थाईलैंड
सुबह 09:00 बजे से - पुरुष टीम राउंड ऑफ़ 16 (प्रतिद्वंद्वी तय होना बाकी)
शूटिंग
सुबह 06:15 बजे - 10 मीटर एयर राइफ़ल मिक्स्ड टीम क्वालिफ़िकेशन (पार्थ माने / इलावेनिल वलारिवन)
सुबह 06:30 बजे - स्कीट पुरुष और महिला क्वालिफ़िकेशन (दिन 2) (अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल, मैराज अहमद खान, परिनाज़ धालीवाल, राइज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान)
सुबह 08:25 बजे - एयर राइफ़ल मिक्स्ड टीम फ़ाइनल (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)
बॉक्सिंग
सुबह 08:30 बजे से - साक्षी बनाम आइरा विलेगास (फ़िलीपींस) - महिला 51 किग्रा राउंड ऑफ़ 32
दोपहर 01:30 बजे से - जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम बनाम थापा चंद्र बहादुर (नेपाल) - पुरुष 55 किग्रा राउंड ऑफ़ 32
कराटे
सुबह 07:35 बजे - चेतन भट्ट (-84kg) सेमी-फ़ाइनल
सुबह 07:50 बजे - ब्रॉन्ज़ मेडल बाउट (अगर ज़रूरत हुई तो)
सुबह 09:20 बजे - अलीशा (-55kg) राउंड ऑफ़ 16
सुबह 09:40 बजे - क्वार्टर-फ़ाइनल (अगर क्वालिफ़ाई किया तो)
सुबह 09:55 बजे - सेमी-फ़ाइनल (अगर क्वालिफ़ाई किया तो)
सुबह 10:15 बजे - रेपेचेज (अगर ज़रूरत हुई तो)
सुबह 10:35 बजे - ब्रॉन्ज़ मेडल बाउट (अगर ज़रूरत हुई तो)
दोपहर 12:50 बजे - फ़ाइनल (अगर क्वालिफ़ाई किया तो)
तैराकी
सुबह 07:29 बजे - आर्यन नेहरा - पुरुषों की 1500m फ़ाइनल B
सुबह 08:05 बजे - पुरुषों की 4x100m - मेडले रिले हीट
दोपहर 02:55 बजे - पुरुषों की 4x100m मेडले रिले फ़ाइनल (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)
फ़ेंसिंग
सुबह 06:30 बजे से - पुरुषों की फ़ॉइल इंडिविजुअल पूल बाउट्स - सनासम हेमाश सिंह
सुबह 08:15 बजे से - महिलाओं की एपी इंडिविजुअल पूल बाउट्स - मितवा चौधरी, तनिष्का खत्री
नॉकआउट राउंड सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे, और मेडल बाउट्स दोपहर 3:10 बजे से 3:30 बजे के बीच होंगे (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)। ई-स्पोर्ट्स (ई-फुटबॉल)
सुबह 05:30 बजे - भारत बनाम उज़्बेकिस्तान - ग्रुप F मैच 1
दोपहर 02:00 बजे - भारत बनाम मंगोलिया - ग्रुप F मैच 3
सॉफ्ट टेनिस
सुबह 05:30 बजे - आध्या तिवारी बनाम अलीशा ज़िग्लर (थाईलैंड) - महिला सिंगल्स
सुबह 07:00 बजे - जय मीणा बनाम हुसैन अराइन (पाकिस्तान) - पुरुष सिंगल्स
सुबह 09:30 बजे - आर्यन ठाकुर बनाम बोल्ड-एर्डेन अल्टांगेरेल (मंगोलिया) - पुरुष सिंगल्स
सुबह 10:30 बजे - आध्या तिवारी बनाम कायनात शलवानी (पाकिस्तान) - महिला सिंगल्स
दोपहर 12:00 बजे - आर्यन ठाकुर बनाम पो-यी चेन (चीनी ताइपे) - पुरुष सिंगल्स
घुड़सवारी (इक्वेस्ट्रियन)
सुबह 05:45 बजे - इवेंटिंग टीम और व्यक्तिगत (ड्रेसेज) पहला दिन - आशीष लिमये, फुआद मिर्ज़ा, अर्जन नागरा
दोपहर 12:00 बजे - इवेंटिंग टीम और व्यक्तिगत (शो जंपिंग) पहला दिन
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
सुबह 10:30 बजे - प्रणति नायक - महिला वॉल्ट क्वालिफिकेशन
Asian Games 2026 LIVE: स्वागत है आपका तीसरे दिन के एक्शन पर
नमस्कार. स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स के एशियन गेम्स के तीसरे दिन के लाइव कवरेज पर. आज भारत अपने गोल्ड का खाता खोल सकता है. भारत ने अभी तक शूटिंग से पांच पदक और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में एक पदक जीता है. लेकिन इसमें कोई भी गोल्ड नहीं है. शूटिंग में चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज आए हैं, जबकि मार्शल मिक्स्ड आर्ट्स से फाइटर सुचिता ने ब्रॉन्ज भारत की झोली में दिलाया है. लेकिन आज क्रिकेट और शूटिंग से गोल्ड का इंतजार खत्म हो सकत है.
