India vs Japan: जापान के खिलाफ रोमांचक मैच में भारत को 2 रन से जीत मिली, आखिरी ओवर तक चले मैच में जापान लक्ष्य से पीछे रह गया, बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण यह मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया और आखिर में इसे पांच-पांच ओवर का कर दिया गया. यह मैच भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 5 ओवर में 32 रन बनाए थे जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जापान के बल्लेबाजों को लक्ष्य के पहले रोकने में सफलता हासिल की. जापान ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन बनाए. (Scorecard)
भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप
झमाझम बारिश के कारण टॉस 2 घंटे की देरी से हुआ। इसके बाद मैच को 5-5 ओवर का कर दिया गया। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया की ओर से पारी का आगाज करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी. इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन अभिषेक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.पहले ओवर की शुरुआती पांच गेंदों पर संजू पांच ही रन बना पाए, जबकि आखिरी गेंद पर अभिषेक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में गोल्डन डक पर आउट हुए.
दूसरे ओवर की शुरुआत भी भारत के लिए अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। 2 ओवर में भारतीय बल्लेबाज 12 रन ही बना सके और टीम ने दो विकेट भी गंवा दिए. पारी के तीसरे ओवर में भी भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए. बढ़ते दबाव को कम करने के प्रयास में ईशान किशन ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद हवा में खड़ी हो गई और फील्डर ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की. ईशान 6 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए. पारी के तीसरे ओवर में भारतीय टीम ने महज 2 रन ही बना सकी.
चौथे ओवर में भी भारतीय बल्लेबाज बाउंड्री खोजने में नाकाम रहे और एक-एक रन के लिए तरसते दिखाई दिए. पांचवें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक चौका लगाया, लेकिन इसके बाद वह 12 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। पांचवें ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने 10 रन बनाए, जो टीम की पारी का सबसे बड़ा ओवर भी रहा. भारतीय बल्लेबाज पूरी इनिंग में सिर्फ 2 चौके लगा सके और टीम की ओर से एक भी छक्का नहीं लगा.
जापान की ओर से गेंदबाजी में चार्ली हारा-हिन्जे ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस ने एक-एक विकेट चटकाया.
टीमें :
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटीकपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
जापान (प्लेइंग इलेवन): लाचलान यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वतारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss & will bat first in the one-off #JPNvIND T20I.
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
Here's a look at how we line up for the historic clash!
Updates ▶️ https://t.co/0YhYTwc8HS#TeamIndiaInJapan pic.twitter.com/0OwYm0Z7fV
A contest for the 𝐡𝐢𝐬𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐛𝐨𝐨𝐤𝐬 🇮🇳🇯🇵
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
🆚 Japan
⏰ 9.30 AM IST
🏟️ Sano Cricket Ground, Sano
Catch the LIVE action on Star Sports 📺 and Fancode 📱 #TeamIndia | #TeamIndiaInJapan pic.twitter.com/vgbYtiNRDo
India vs Japan LIVE Score: 2 रन से जीता भारत
रोमांचक मैच में भारत ने जापान को 2 रन से हरा दिया.आखिरी ओवर तक चले मैच में भारत के गेंदबाजों ने बाजी मारी और आखिर में जीत हासिल की. भारत ने पहले खेलते हुए 5 ओवर में 32 रन बनाए जिसके बाद जापान ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन बनाए.
India vs Japan LIVE Score: जापान को 6 गेंद पर 8 रन चाहिए
इब्राहिम ताकाहाशी के रूप में जापान को तीसरा झटका लगा है. सुंदर की गेंद पर इब्राहिम ताकाहाशी कैच आउट हुए हैं. जापान को अब जीत के लिए 6 गेंद पर 8 रन चाहिए.
India vs Japan LIVE Score: 8 गेंद पर 8 रन
जापान को अब जीत के लिए 8 गेंद पर 8 रन की दरकार है. मैच का रोमांच अपने चरम पर है.
India vs Japan LIVE Score: जापान को 10 गेंद पर 11 रन चाहिए
जापान को अभी 10 गेंद पर 11 रन की दरकार है. मैच रोमांचक हो रहा है.
जापान 23/2 (3.3 ओवर)
India vs Japan LIVE Score: जापान 3 ओवर में 18
जापान ने 3 ओवर में 18 रन बना लिए हैं. 11 गेंद पर 13 रन की दरकार है.
जापान 18/2 (3.2 ओवर)
India vs Japan LIVE Score: जापान के 2 विकेट गिरे
जापान के 2 विकेट गिर चुके हैं. सुंदर को 1 विकेट मिला है. बिश्नोई अब गेंदबाजी कर रहे हैं. यहां से जापान को तेज गति से रन बनाना होगा. तभी कुछ चमत्कार होगा.
जापान 10/2 (2.3 ओवर), टारगेट 33 रन
India vs Japan LIVE Score: जापान के 7 रन दो विकेट गिरे
जापान के 2 विकेट गिर चुके हैं. इब्राहिम ताकाहाशी को वाशिंगटन सुंदर ने आउट कर पवेलियन भेजा है.
जापान 7/2 (1.5 ओवर)
India vs Japan LIVE Score: जापान का गिरा पहला विकेट
लाचलान यामामातो-लेक रन आउट, जापान को पहला पहला झटका.
जापान 2/1 (1 ओवर)
India vs Japan LIVE Score: जापान की बैटिंग शुरू
जापान की बैटिंग शुरू हो गई है. भारत के गेंदबाजों को अब जापान के बल्लेबाजों को 33 रन के अंदर रोकना है.
India vs Japan LIVE Score: जापान के गेंदबाजों का कमाल
काफी संघर्ष के बाद, भारत ने जापान के खिलाफ 5 ओवर में 32/4 रन बनाए हैं. जापान टीम ने शानदार गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी. जापान के चार्ली हारा-हिंज ने 2 विकेट लिए. अब, भारत के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए जापान के बल्लेबाजों को अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर और रवि बिश्नोई के सामने अच्छा प्रदर्शन करना होगा. जीत के लिए 30 गेंदों में 33 रन चाहिए.
टीम इंडिया ने जापान को दिया 33 रन का टारगेट
5 ओवर में भारत ने 32 रन 4 विकेट पर बनाए हैं. भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका, श्रेयस अय्यर ने 16 रन की पारी खेली.
भारत 32/4 (5 ओवर)
India vs Japan LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने लगाया चौका
आखिरकार अय्यर के बल्ले से चौका निकला है. भारत का स्कोर 32 रन पर पहुंचा है.
India vs Japan LIVE Score: 4 ओवर में 22 रन
4 ओवर में 22 रन, अब आखिरी ओवर चल रहा है. देखना है कि इस ओवर में भारत कितना रन बना पाएगा. अय्यर औऱ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं.
भारत 22/3 (4 ओवर)
India vs Japan LIVE Score: कप्तान अय्यर पर जिम्मेदारी
कप्तान अय्यर और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं. 5 ओवर वाले मैच में अब यह चौथा ओवर चल रहा है और भारत के तीन विकेट गिर चुके हैं.
भारत 19/3 (3.4 ओवर)
India vs Japan LIVE Score: टॉप-3 बल्लेबाज सस्ते में आउट
अभिषेक शर्मा (0), संजू सैमसन (9) और ईशान किशन (3) रन बनाकर आउट हो गए हैं. 14 रन के अंदर भारत के टॉप 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं. बता दें कि यह 5-5 ओवर का मैच खेला जा रहा है.
भारत 14/3 (3 ओवर)
India vs Japan LIVE Score: भारत के 2 विकेट गिरे
अब संजू सैमसन 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत को 9 रन पर दो झटका लगा है. 5-5 ओवर का मैच है यह.
भारत 12/2 (2 ओवर)
India vs Japan LIVE Score: अभिषेक शर्मा 0 पर आउट
भारत को पहला झटका लगा है. अभिषेक बिना रन बनाए आउट हो गए हैं. भारत के लिए यह बेहद ही तगड़ा झटका है.
भारत 7/1 (1.0 ओवर)
India vs Japan LIVE Score: संजू-अभिषेक ओपनर
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनर हैं. भारतीय बैटर पहली ही गेंद से धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करने की कोशिश में हैं.
India vs Japan LIVE Score: एक ऐतिहासिक मुकाबले की खास शुरुआत
A special start to a historic clash 🤝
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
Beautiful scenes at the toss as #TeamIndia Skipper @ShreyasIyer15 is presented with a special memento to commemorate the 75th anniversary of India-Japan diplomatic relations 🇮🇳🇯🇵#TeamIndiaInJapan | @CricketJapan pic.twitter.com/bv4JiIdaMi
India vs Japan LIVE Score: कुछ ही देर में शुरू होगा मैच
राष्ट्रगान के लिए दोनों टीम मैदान पर मौजूद हैं. कुछ ही देर में शुरू होगा मैच
India vs Japan LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीमें :
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटीकपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
जापान (प्लेइंग इलेवन): लाचलान यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वतारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर
India vs Japan LIVE Score: बुमराह भी नहीं खेल रहे
आजके मैच में बुमराह भी भारतीय इलेवन का हिस्सा नहीं हैं.
India vs Japan LIVE Score: टॉस जीतने पर क्या बोले कप्तान अय्यर
टॉस जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं, यह एक बड़ा मौका है, यह रोमांचक होने वाला है और हम हालात को समझना चाहते हैं। यह 5 ओवर का मैच होगा, इसलिए हम पहले बैटिंग करना चाहते हैं।,मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जापान आकर भारत की कप्तानी करूंगा, यह ज़रूरी है कि हम हालात और अपने आस-पास हो रही चीज़ों को समझें, एशियन गेम्स में भी ऐसी ही पिचें होंगी, इसलिए उस टूर्नामेंट के लिहाज़ से यह मैच अहम है,
India vs Japan T20I LIVE: भारत की पहले बल्लेबाजी
हर टीम के लिए 5 ओवर, जिसमें 1.3 ओवर का पावरप्ले होगा,
Match Update!
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
👉 Toss: 3:30 PM Local Time (12:00 PM IST)
👉 Start Time: 4:00 PM Local Time (12:30 PM IST)
5 Overs per side with a 1.3-over powerplay.#TeamIndiaInJapan | #JPNvIND
India vs Japan LIVE Score : भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. बारिश और मैदान गिला रहने के कारण टॉस में देरी हुई और आखिरकार मैच को अब 5-5 ओवर का कर दिया गया है.आजके मैच में भी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है.
India vs Japan LIVE : 5-5 ओवर का होगा मैच !
आखिरकार अब टॉस होने ही वाला है. 12 बजे टॉस होगा और ओवर की घटाकर अब 5-5 ओवर का कर दिया गया है. यानी मैच अब 5-5 ओवर का खेला जाएगा. भारत की प्लेइंग इलेवन पर सबकी नजर रहेगी.
बारिश के इंतजार में भी मस्ती जारी, भारतीय खिलाड़ी जापान में उठा रहे हैं लुत्फ
Indian players enjoying the time in Japan 😍 pic.twitter.com/s6w5BJfNHh
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 22, 2026
India vs Japan LIVE Score: अब फिर से 11:45 बजे होगा निरीक्षण
Update: Next inspection will be at 3:15 PM local time (11:45 AM IST).#TeamIndiaInJapan | #JPNvIND https://t.co/IIc6yrBMp8
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
India vs Japan LIVE Score: फिर से बादल छा रहे हैं.
दोनों टीमें वॉर्म-अप कर रही हैं, भारतीय खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे हैं, जबकि जापान के खिलाड़ी आपस में बॉल फेंक रहे हैं. अभी शायद मैदान का मुआयना हो रहा होगा, कुछ देर पहले मौसम साफ और धूप वाला था, लेकिन अब फिर से बादल छा गए हैं.
India vs Japan LIVE Score: फैन्स का इंतजार और बढ़ा
मैदान अभी भी गीला है, इसलिए, मैदान का निरीक्षण अब भारतीय समय के अनुसार 10:45 बजे तक के लिए टाल दिया गया है.
India vs Japan LIVE Score: फैन्स के लिए इंतजार और बढ़ा
जापान और भारत के बीच में टॉस में देरी हुई है. गीले आउटफील्ड के कारण अबतक टॉस नहीं हो पाया है. अंपायर ने पहला निरीक्षण पूरा कर लिया है. अब भारत के समय के अनुसार 10-45 में फिर से निरीक्षण किया जाएगा.
IND vs JPN Match Updates: 10:45 में होगा दूसरा निरीक्षण
🚨 Update 🚨
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
Next inspection will take place at 2:15 PM local time (10:45 AM IST).#TeamIndiaInJapan | #JPNvIND
India vs Japan LIVE: पहला निरीक्षण पूरा, फिर बढ़ा इंतजार
पहला निरीक्षण अंपायर ने पूरा कर लिया है लेकिन अभी मैच को शुरू करने का फैसला नहीं लिया गया है, अंपायर एक और निरीक्षण करने वाले हैं. अगला इंस्पेक्शन अब 10.30 बजे होगा.
IND vs JPN Match Updates: कुछ ही देर में हो सकता है टॉस
कप्तान अय्यर और कोच लक्ष्मण पिच की ओर जा रहे हैं. दोनों ने एक साथ काफी देर तक बात की है. मैदान पर अच्छी धूप खिली हुई है. बारिश पूरी तरह से थम गई है. अब अंपायर के निरीक्षण का इंतजार है.
India vs Japan T20I LIVE: अंपायर जल्द लेंगे फैसला
खिलाड़ी मैदान के बीच में वार्म-अप कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि मैदान अब ठीक है, अंपायर के फैसला का इंतजार है.
India vs Japan T20I LIVE: कुछ ही देर में हो सकता है टॉस
सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और जापान के बीच होने वाले पहले T20I मैच के लिए मंच तैयार है. हालांकि, बारिश का खतरा भी बना हुआ है लेकिन ऐसा लग रहा है कि अंपायर जल्द ही टॉस कराने का फैसला कर सकते हैं. 9:45 में मैदान का निरीक्षण होना है.
India vs Japan LIVE: गीले आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी
🚨 Update 🚨
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
Toss for the #JPNvIND T20I has been delayed due to a wet outfield. An inspection will take place at 1:15 PM local time (9:45 AM IST).#TeamIndiaInJapan
Japan vs India LIVE Updates: कुछ ही देर में होगा टॉस
मैदान पर अच्छी धूप खिली हुई है, टॉस भी समय पर होगी. सबकी नजर भारत की संभावित 11 पर है.
India vs Japan T20I LIVE: टॉस 9 बजे
टॉस कुछ ही समय में होने वाला है. 9 बजे टॉस होना है. देखना होगा कि आजके मैच में वैभव को इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं.
Japan vs India LIVE Updates: सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड की पिच कैसी है, देखें
IND vs JPN LIVE Score: जापान टीम को लेकर अय्यर ने क्या कहा
भारतीय कप्तान अय्यर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने इधर-उधर कुछ रील्स देखीं, लेकिन हां, हम अपनी तैयारी करेंगे और खिलाड़ियों के बारे में और जानेंगे. और कल के मैच के लिए बहुत उत्साहित हूं, उम्मीद है कि बारिश नहीं होगी, और स्टेडियम में आने वाले सभी दर्शकों को एक अच्छा और कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा."
भारत की संभावित 11 क्या होगी, जानें
भारत की संभावित 11
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, विप्रज निगम/वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर
Japan vs India LIVE Updates: क्या वैभव को मिलेगा मौका?
आज भारत की प्लेइंग 11 क्या होगी, इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है, क्या वैभव सूर्यवंशी को आजके मैच में मौका मिलेगा. यह देखना काफी दिलचस्प होगा.
भारत की संभावित 11
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, विप्रज निगम/वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर
IND vs JPN Match Updates: दोनों टीमें इस प्रकार है
टीमें :
भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, वैभव सूर्यवंशी
जापान : केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग (कप्तान ), चार्ली हारा हिंजे, बेंजामिन इतो डेविस, एलेस्टर काडोवाकी फ्लेमिंग, कोहेइ कुबोटा, जेक कुसुडा एन, वातारू मियाउची, रियो साकुरानो थॉमस, एलेक्स शिराइ पी, शोमा सुगाया स्लेटर, डेकलान सुजुकी मैकॉम्ब, सुयोषी ताकाडा, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलान यामामोतो लेक
India vs Japan T20I LIVE: बारिश का खतरा मंडराया
तूफान जापान के पूर्वी प्रशांत तट की ओर बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने इस इलाके के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. कांटो-कोशिन इलाका उन क्षेत्रों में शामिल है जहां अच्छी-खासी बारिश होने की उम्मीद है. सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, तोचिगी प्रीफेक्चर के सानो शहर में स्थित है. मैच का समय बहुत अहम है, क्योंकि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार दिन में बाद में बारिश होने की संभावना है. AccuWeather के मुताबिक, स्थानीय समय के अनुसार शाम 4 बजे सानो में बारिश की संभावना 49% है और शाम 5 बजे यह बढ़कर 51% हो जाएगी. मैच स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होना है.
India vs Japan T20I LIVE: रद्द होगा भारत-जापान का T20?
मंगलवार को सानो में बारिश की संभावना है. AccuWeather के अनुमान के मुताबिक, मंगलवार को सानो में अधिकतम तापमान लगभग 28°C रहने और दिन में बारिश होने की संभावना है. मौसम को लेकर चिंता की वजह मैच से पहले पूर्वी जापान पर टाइफून डुजुआन का असर है. भारी बारिश के कारण भारत सोमवार को अपना तय ट्रेनिंग सेशन नहीं कर पाया