विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति को ही मीडिया ने क्यों कर दिया बॉयकॉट? ट्रंप के साथ वो हो रहा जो कभी सुना नहीं गया

Donald Trump vs US Media: डोनाल्ड ट्रं के एक फैसले से नाराज अमेरिका के पांच बड़े टीवी ब्रॉडकास्टर्स ने एक दुर्लभ कदम उठाते हुए कहा कि वे व्हाइट हाउस की “पूल कवरेज” रोक रहे हैं. यानी सोमवार को व्हाइट हाउस में जो कुछ हुआ, उसे इन चैनलों ने नहीं दिखाया.

अमेरिका के राष्ट्रपति को ही मीडिया ने क्यों कर दिया बॉयकॉट? ट्रंप के साथ वो हो रहा जो कभी सुना नहीं गया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया के बीच ठन गई है (फोटो- AFP)
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन प्रमुख मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस में आने से बैन कर दिया है
  • CNN, MS NOW और पॉलिटिको ने इस बैन के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर कर इसे अमेरिकी संविधान का उल्लंघन बताया है
  • अमेरिका के पांच बड़े टीवी नेटवर्क्स ने व्हाइट हाउस की पूल कवरेज रोक कर ट्रंप के आदेश का विरोध किया है

अमेरिका में मीडिया और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ठन गई है. अमेरिका के टीवी नेटवर्क्स ने सोमवार, 21 सितंबर को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक ऐसा कदम उठाया जो किसी लिहाज से साधारण नहीं था. उन्होंने ट्रंप के कार्यक्रमों की टीवी कवरेज का एक बड़ा हिस्सा रोक दिया. एक तरह से व्हाइट हाउस का ही बॉयकॉट कर दिया है. यह फैसला ट्रंप के उस आदेश के विरोध में लिया गया, जिसमें उन्होंने अमेरिका के तीन बड़े मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस में आने से रोक दिया था. यह तीनों हैं- CNN, MS NOW और पॉलिटिको.

ट्रंप का फैसला और मीडिया ने किया बॉयकॉट

CNN, MS NOW और पॉलिटिको- तीनों ट्रंप के फैसले के खिलाफ अदालत पहुंच गए हैं. दरअसल ट्रंप ने शुक्रवार को इन तीनों मीडिया संस्थानों पर व्हाइट हाउस में आने पर रोक लगाने का आदेश दिया था. 80 साल के ट्रंप लंबे समय से अमेरिकी मीडिया पर निशाना साधते रहे हैं और अब उन्होंने इसे और तेज कर दिया है.

ट्रंप के इस फैसले के बाद अमेरिका का मीडिया एक हो गया. सोमवार को अमेरिका के पांच बड़े टीवी ब्रॉडकास्टर्स ने एक दुर्लभ कदम उठाते हुए कहा कि वे व्हाइट हाउस की “पूल कवरेज” रोक रहे हैं. दरअसल पूल कवरेज में एक टीवी नेटवर्क पूरे दिन व्हाइट हाउस के कार्यक्रमों की वीडियो रिकॉर्डिंग करता है और फिर वह फुटेज बाकी सभी टीवी चैनलों को उपलब्ध कराता है. अब यह पांचों इसी पूव कवरेज को रोक रहे हैं और यह फैसला CNN के समर्थन में लिया.

सोमवार को व्हाइट हाउस की टीवी पूल कवरेज की जिम्मेदारी CNN की थी. ABC, CBS, CNN, फॉक्स और NBC ने एक बयान में कहा, “लोगों के लिए अपनी सरकार के बारे में सही और स्वतंत्र जानकारी हासिल करना बेहद जरूरी है. किसी भी सरकार को किसी न्यूज संस्था की रिपोर्टिंग पसंद न आने के कारण उस पर रोक नहीं लगानी चाहिए.”

इस फैसले का मतलब है कि सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए ट्रंप की यात्रा की टीवी कवरेज नहीं हुई. सोमवार को जब उन्होंने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में अपने नए हेलीपैड का उद्घाटन किया, तो उनकी हालत लगभग वैसी ही थी जैसे कोई हवा में चिल्ला रहा हो. इस मौके को सिर्फ एक ऐसे छोटे न्यूज ब्रॉडकास्टर ने रिकॉर्ड किया जो 'मरीन वन' हेलीकॉप्टर के शोर के बीच उनकी आवाज को ठीक से रिकॉर्ड नहीं कर पाया. मिस्टर ट्रंप अपना मुंह तो हिला रहे थे, लेकिन उनकी आवाज किसी को सुनाई नहीं दे रही थी.

ट्रंप ने मीडिया को बताया ‘कैंसर'

CNN और MS NOW ने अदालत में मुकदमा दायर कर ट्रंप के इस बैन को तुरंत हटाने की मांग की है. उन्होंने यह भी कहा है कि यह बैन अमेरिकी संविधान के पहले संशोधन (फर्स्ट अमेंडमेंट) का उल्लंघन है. यह संशोधन अमेरिका में लोगों को बोलने की आजादी का अधिकार देता है. लेकिन ट्रंप अपने फैसले से पीछे नहीं हटे. उन्होंने मीडिया को कैंसर बताया और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा तक कहा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा, “व्हाइट हाउस फ्री प्रेस पर हमला नहीं कर रहा है, जिसे मैं बहुत महत्व देता हूं.”

उन्होंने आगे कहा कि यह फेक न्यूज पर हमला कर रहा है, जो हमारे प्यारे अमेरिका में कैंसर की तरह बढ़ गई है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस खुद राजनीति में आने से पहले CNN के कमेंटेटर रह चुके हैं. अब उन्होंने भी इन मीडिया संस्थानों पर 'लेफ्ट-विंग प्रोपेगैंडा' फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने पत्रकारों से कहा, “वे अब भी खबरें चला सकते हैं. उन्हें अब भी बोलने की आजादी है. बस उन्हें व्हाइट हाउस में कोई ऑफिस नहीं मिलेगा.”

वैसे ट्रंप को पहले ही मान चुके हैं कि कोर्ट में वह यह केस हार रहे हैं. उन्होंने ट्रूथ सोशल पर कहा कि उन्हें हार का डर सता रहा है, क्योंकि उन्हें लगता है कि मामले की सुनवाई कर रहे जज, जिन्हें उन्होंने खुद नियुक्त किया था, ने पहले व्हाइट हाउस को पत्रकार जिम अकोस्टा के क्रेडेंशियल्स बहाल करने का आदेश दिया था.

डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट का आधा हिस्सा

डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट का आधा हिस्सा

व्हाइट हाउस ने ‘TRUMP TV' लॉन्च किया

मीडिया से तकरार के बीच व्हाइट हाउस ने सोमवार को "ट्रंप टीवी" लॉन्च किया. यह 24/7 चलने वाला एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुराने भाषण और उनकी सरकार की घोषणाएं व अपडेट दिखाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस एक्सेस छिना तो कोर्ट पहुंची अमेरिकी मीडिया कंपनियां, ट्रंप पर प्रेस की आजादी कुचलने का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Donald Trump Vs Media, Donald Trump Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com