विज्ञापन

'उम्र सिर्फ एक संख्या', पूर्व चीफ सेलेक्टर ने किया रोहित का समर्थन

पिछले दिनों बीसीसीआई से मिले समर्थन के बाद रोहित के समर्थकों की संख्या बढ़ती जा रही है. और अब पूर्व चीफ सेलेक्टर के रूप में पूर्व कप्तान को एक और बड़ा समर्थक मिला है

'उम्र सिर्फ एक संख्या', पूर्व चीफ सेलेक्टर ने किया रोहित का समर्थन
भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में हैं
source: X

पिछले करीब एक साल से पूर्व कप्तान रोहित को लेकर कुछ न कुछ चल रहा है. कभी संन्यास की खबर आती है, तो कभी यह एकदम से दब जाती है.  बहरहाल, पिछले साल से चला आ रहा यह सिलसिला उस मुकाम तक आ पहुंचा है, जहां अब रोहित को लेकर अगरकर के सिस्टम से बाहर होने की नौबत आ गई है. BCCI नए चीफ सेलेक्टर की तलाश में है, तो रोहित को और भी बाहर से समर्थन मिल रहा है. अब पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने रोहित का समर्थन करते हुए कहा है कि जब तक वह फिट हैं और रन बना रहे हैं, उन्हें वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: वैभव-अभिषेक ओपनर, सैमसन-बुमराह OUT, जापान के खिलाफ टी-20 के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

उन्होंने कहा, 'उम्र सिर्फ एक संख्या है. आपको खिलाड़ी की फॉर्म देखनी चाहिए.अगर वे रन बना रहे हैं और फिट हैं, तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए.अगर रोहित शर्मा 2027 विश्व कप खेल सकते हैं, तो इसमें क्या खराबी है? अगर विराट कोहली अभी भी फिट हैं और रन बना रहे हैं, तो उन्हें भी खेलते रहना चाहिए. विराट हमेशा से भारतीय क्रिकेट की संपत्ति रहे हैं. जैसा कि मैंने कहाअगर वे फिट हैं और भारत के लिए रन बना रहे हैं, तो हमें खुश होना चाहिए.' शर्मा ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि बीसीसीआई (BCCI) ने अब सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए जब तक वे फिट और उपलब्ध हैं, घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है.

 अपने करियर में हैट्रिक जड़ चुके चेतन ने कहा,'जब मैं भारत का मुख्य चयनकर्ता था, तब मेरी सोच यह थी कि यदि आप घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो आपको मौका मिलना चाहिए. बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट आयोजित करने के लिए बहुत पैसा और प्रयास खर्च करता है. हमें घरेलू क्रिकेट का सम्मान करना चाहिए. हाल ही में मैंने एक लेख देखा, जिसमें बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट के बारे में सभी को निर्देश दिया है. इसलिए, मेरा सपना सच हो गया है, और इसके लिए मैं बीसीसीआई का वाकई आभारी हूं. यदि आप फिट हैं, तो आपको रणजी ट्रॉफी या प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जरूर खेलना चाहिए.' 

F & Q: Frequently Asked Questions

प्र.:- 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद टेस्ट और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहने के बाद रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट को लेकर क्या रुख रहा?

उ.:- रोहित शर्मा ने स्पष्ट किया कि वे केवल वनडे प्रारूप (50-ओवर क्रिकेट) में खेलना जारी रखेंगे. उन्होंने संन्यास की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि जब तक वे फिट हैं और खेल का आनंद ले रहे हैं, तब तक वे खेलते रहेंगे और उनका सबसे बड़ा सपना 2027 वनडे विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करना है.

प्र.:- चयन समिति (चीफ सेलेक्टर) और रोहित शर्मा के बीच वनडे भविष्य को लेकर क्या मतभेद या विवाद की खबरें सामने आईं?

उ.:- रिपोर्ट्स के अनुसार, चयन समिति (पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल के दौरान) युवा खिलाड़ियों (जैसे यशस्वी जायसवाल) को 2027 वर्ल्ड कप से पहले तैयार करने के लिए रोहित शर्मा से आगे बढ़ने पर विचार कर रही थी. हालांकि, बीसीसीआई (BCCI) ने रोहित का समर्थन करते हुए आधिकारिक बयान जारी कर संन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया था.

प्र.:- पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने रोहित शर्मा के वनडे खेलने और उनकी उम्र को लेकर क्या रुख अपनाया?

उ.:- पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने रोहित शर्मा का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि "उम्र सिर्फ एक संख्या है." यदि रोहित फिट हैं और लगातार रन बना रहे हैं, तो 2027 वनडे विश्व कप के लिए वे पहली पसंद होने चाहिए और उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए.

प्र.:- हाल के समय में चैंपियंस ट्रॉफी और द्विपक्षीय सीरीज (जैसे ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज) में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहा?

उ.:- रोहित ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई और फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने टीम के लिए अच्छा योगदान दिया.

प्र.:- 2027 वनडे विश्व कप के समय रोहित शर्मा की उम्र को लेकर मुख्य चिंता क्या है?

उ.:- दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने वाले 2027 वनडे विश्व कप के समय रोहित शर्मा की उम्र लगभग 40 वर्ष होगी. आलोचकों और जानकारों के बीच मुख्य बहस इसी बात को लेकर है कि क्या वे उस उम्र तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिटनेस और फॉर्म बनाए रख पाएंगे.

यह भी पढ़ें: 'वैभव के पास टेस्ट तकनीक नहीं', इंग्लिश पूर्व स्पिनर कही बड़ी बात, तो इन 2 दिग्गजों ने जताई असहमति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chetan Sharma, Rohit Gurunath Sharma, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com