विज्ञापन

'एनकाउंटर कर के दिखाओ...', जातीय प्राइड की डायलॉगबाजी, जमुई छेड़खानी के आरोपी नंदन यादव की रील पर भड़के लोग

आरोपी नंदन यादव ने जिस रील को पोस्ट किया है उसमें जातीय प्राइड के डायलॉग शामिल हैं. रील में ऐसे गाने और डायलॉग शामिल हैं जो जातीय गौरव को बढ़ावा देते हैं. 

'एनकाउंटर कर के दिखाओ...', जातीय प्राइड की डायलॉगबाजी, जमुई छेड़खानी के आरोपी नंदन यादव की रील पर भड़के लोग
जमुई में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी नंदन यादव
NDTV

जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी की दौरान नंदन और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिस वजह से पुलिस को उसके पैर में गोली मारनी पड़ी. इस बीच आरोपी नंदन यादव के सोशल मीडिया का एक रील सामने आया है. इस रील में वह बाइक पर एक लड़के के साथ बैठा है.  नंदन यादव ने मड़वा पहाड़ के पास से एक रील पोस्ट की थी. इसी पहाड़ के पास नंदन और दूसरे आरोपियों ने छात्रा से छेड़खानी और लड़के के साथ मारपीट की थी.  रील में नंदन के साथ एक और युवक दिख रहा है.

रील में जातीय गौरव वाले गाने

आरोपी नंदन यादव ने जिस रील को पोस्ट किया है उसमें जातीय प्राइड के डायलॉग शामिल हैं. रील में ऐसे गाने और डायलॉग शामिल हैं जो जातीय गौरव को बढ़ावा देते हैं. 

नंदन के इंस्टा अकाउंट पर आखिरी वीडियो चार दिन पहले अपलोड हुआ है. इसमें वह विश्वकर्मा पूजा का वीडियो बना रहा है और अपनी बाइक दिखा रहा है. इसके अलावा उसके अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए गए हैं. इन रील्स पर लोग कमेंट कर रहे हैं और नंदन की हरकतों के लिए उसे बुरा-भला कह रहे हैं. 

एक वीडियो में तो नंदन यादव पुलिस थाने के कैंपस में बाइक चलाता दिख रहा है. इस रील में 'एनकाउंटर कर के दिखाओ' जैसा गाना लगा है. इस रील के अपलोड होने के ठीक सात दिन बाद आज बिहार पुलिस ने उसके पैर में गोली मार 'हाफ एनकाउंटर' किया है. 

पुलिस ने कैसे किया एनकाउंटर?

पुलिस नंदन यादव को घटना वाली जगह लेकर पहुंची थी, इसी दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा. तभी पुलिस ने उस पर गोली चला दी. बता दें नंदन यादव वहीं आरोपी है जिसके चेहरे पर गमछा बंधा हुआ था और वह छात्रा के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ करता देखा जा सकता था. 

यह भी पढ़ें: 'जात-पात से काम नहीं चलेगा,अपराधियों को एक साथ फांसी दो', जमुई एनकाउंटर पर बोले तेजस्वी यादव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Jamui, Jamui Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com