विज्ञापन
21 days ago

India vs Sri Lanka Women's Asian Games Final Highlights: मंगलवार को यहां खेले गए महिला क्रिकेट फाइनल में हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर 2026 एशियन गेम्स में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता. इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले संस्करण में जीते गए अपने ख़िताब का सफलतापूर्वक बचाव भी किया. बल्लेबाजी का फैसला करते हुए, भारत ने ओपनर स्मृति मंधाना की शानदार 79 रनों की पारी की बदौलत 3 विकेट पर 216 रन बनाए.

इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने श्रीलंकाई बल्लेबाज़ी क्रम को ध्वस्त कर दिया और उन्हें 15.4 ओवर में महज 69 रनों पर ऑलआउट कर दिया. स्पिनरों में श्री चरणी (2/13), शेफाली वर्मा (2/3), श्रेयंका पाटिल (2/9) और दीप्ति शर्मा (3/6) ने मिलकर नौ विकेट चटकाए.

 भारतीय टीम को एक बार फिर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी थी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 9.6 ओवर में 99 रन जोड़े. मंधाना खासतौर पर बेहतरीन लय में दिखाई दीं और उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंका की गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेला. शेफाली भी अच्छी लय में दिखीं और उन्होंने 3 चौके और तीन छक्कों की मदद से 29 गेंदों में 48 रन बनाए.

शेफाली के पवेलियन लौटने के बाद भी मंधाना ने एक छोर से अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. मंधाना ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में भारतीय उपकप्तान ने चौके से ज्यादा छक्के लगाए. मंधाना के बल्ले से 7 छक्के आए, जबकि उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके लगाए. मंधाना ने इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 11 हजार रन भी पूरे किए. वह यह मुकाम हासिल करने वाली विश्व की पहली महिला खिलाड़ी बनीं. 

(SCORECARD)

श्रीलंका महिला (प्लेइंग XI): इमेशा दुलानी, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुडी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी

भारत महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़

Here are the LIVE Updates from IND vs SL, Asian Games Women's T20 Gold Medal Match:

IND-W vs SL-W LIVE Score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को रिकॉर्ड रनों के अंतर से हराया

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 147 रन से हराकर लगातार दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.

IND-W vs SL-W LIVE Score: गोल्ड के करीब भारत, श्रीलंका को लगा नौवां झटका

श्रीलंका की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली गईं और अब रन आउट ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी. श्री चरणी की गेंद को मिडविकेट की दिशा में खेलकर बल्लेबाजों ने एक रन पूरा कर लिया था, लेकिन दूसरे रन के प्रयास में मिताली अयोध्या बड़ी गलती कर बैठीं. वह बिना गेंद पर नजर रखे दौड़ पड़ीं और देर से वापस लौटने का फैसला किया. इसी दौरान उनका संतुलन भी बिगड़ गया और वह फिसल गईं. दूसरी तरफ से गुणालन कमलिनी का थ्रो सीधा ऋचा घोष के हाथों में पहुंचा, जिन्होंने फुर्ती दिखाते हुए स्टंप्स बिखेर दिए. मिताली अयोध्या 5 गेंदों में बिना खाता खोले रन आउट होकर पवेलियन लौट गईं.

IND-W vs SL-W LIVE Score: गोल्ड के करीब भारत, श्रीलंका को लगा आठवां झटका

गोल्ड से टीम इंडिया 2 विकेट दूर है. श्रीलंका को आठवां झटका लग चुका है.

IND-W vs SL-W LIVE Score: गोल्ड के करीब भारत, श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

श्री चरणी ने श्रीलंका को पांचवां झटका देते हुए हंसीमा करुणारत्ने को पवेलियन भेज दिया. शानदार स्पिन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चरणी ने गेंद को अच्छी तरह फ्लाइट दी. करुणारत्ने ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में उछल गई. लॉन्ग ऑन पर मौजूद भारती फुलमाली ने आसान कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. करुणारत्ने सिर्फ 4 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुईं. इस विकेट के साथ श्रीलंका ने अपने आधे बल्लेबाज गंवा दिए और टीम मुश्किल में फंस गई.

IND-W vs SL-W LIVE Score: श्रीलंका को लगा चौथा झटका, हर्षिता समरविक्रमा लौटीं पवेलियन

श्रेयंका पाटिल ने श्रीलंका को एक और बड़ा झटका दिया. उन्होंने हर्षिता समरविक्रमा को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया. श्रेयंका की फ्लाइटेड गेंद पर हर्षिता ने जल्दबाजी में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर सीधे गेंदबाज के हाथों में चली गई. हर्षिता खाता खोले बिना सिर्फ 2 गेंद खेलकर आउट हुईं. श्रीलंकाई बल्लेबाजी पूरी तरह दबाव में नजर आई और टीम बिना ज्यादा संघर्ष किए विकेट गंवाती चली गई.

IND-W vs SL-W LIVE Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, कप्तान चमारी अथापट्टू लौटी पवेलियन

217 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका टीम को तीसरा झटका लग चुका है. कप्तान चमारी अथापट्टू पवेलियन लौट गई हैं.

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: श्रीलंका को दूसरा झटका

शेफाली गेंद से भी कमाल दिखा रही हैं. श्रीलंको दूसरा झटका दिया. हसिनी परेरा को आउट किया.  भारती फुलमाली ने कैच किया. गेंद की रफ़्तार धीमी की और लेंथ को पीछे रखा, हसिनी बड़ी हिट पर पिच पर आईं, ड्रिफ्ट से चूक गईं. हसिनी परेरा खाता भी नहीं खोल पाईं.
 

Asian Games 2026 Day 3 LIVE: श्रीलंका को पहला झटका

शेफाली वर्मा ने श्रीलंका को पहला झटका दिया. इमेशा दुलानी स्टंप आउट.चूके हुए मौके का भारत को ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ - दबाव बढ़ रहा था और दुलानी ने आगे बढ़कर शॉर्ट खेलने की कोशिश की.  शेफाली ने लेंथ को पीछे खींचा.गेंद को तेज़ी से आगे बढ़ाया और दाएं हाथ की बल्लेबाज़ के गेंद बाहर निकली. ऋचा घोष के लिए एक आसान स्टंपिंग और भारत को अपना पहला विकेट मिला.
 

IND W vs SL W Live Score: श्रेयंका ने छोड़ा लड्डू कैच

श्रेयंका ने लड्डू कैच छोड़ दिया है. क्रांति गौड़ की गेंद पर पहली ही गेंद पर कैच छूटा. बैकवर्ड पॉइंट पर श्रेयंका ने मौका गंवाया. 

IND W vs SL W Live Score: श्रीलंका ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

श्रीलंका न भारत से मिले लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. क्रीज पर चमारी अथापट्टू और इमेशा दुलानी हैं. चमारी अथापट्टू स्ट्राइक पर हैं. क्रांति गौड़ अटैक की शुरुआत करेंगी.

IND-W vs SL-W LIVE Score: स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी, भारत का रिकॉर्ड टोटल, श्रीलंका के सामने 217 रनों का बड़ा लक्ष्य

स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की पहले विकेट के लिए 99 रनों की तूफानी साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने रिकॉर्ड रन बनाकर श्रीलंका के सामने रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है.

IND-W vs SL-W LIVE Score: टीम इंडिया को लगा झटका, स्मृति मंधाना 79 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को एक और झटका लग चुका है. स्मृति मंधाना 79 रन बनाकर आउट हो गई है. इससे पहले उन्होंने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था.  

IND-W vs SL-W LIVE Score: स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी जारी

स्मृति मंधाना ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी है, मंधाना के बल्ले से अब तक  चौके और 6 छक्के आ चुके हैं. टीम इंडिया ने 14 ओवर में 1 विकेट खोकर 136 रन बना लिए हैं.

IND-W vs SL-W LIVE Score: स्मृति मंधाना से बड़ी पारी की उम्मीद, हरमनप्रीत दे रही साथ

शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद रन की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है लेकिन स्मृति मंधाना अभी क्रीज पर हैं तो धमाके की उम्मीद बरकरार है, टीम इंडिया ने 12 ओवर में 1 विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं.

IND-W vs SL-W LIVE Score: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने रचा इतिहास

महिला T20I में सबसे ज़्यादा पार्टनरशिप रन (किसी भी विकेट के लिए)
4000* - स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा (IND-W)
2949 - ईशा ओझा, तीर्थ सतीश (UAE-W)
2720 - एलिसा हीली, बेथ मूनी (AUS-W)
2556 - सूज़ी बेट्स, सोफी डिवाइन (NZ-W)

IND-W vs SL-W LIVE Score: महिला T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन

महिला T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन
863 - शैफाली वर्मा (IND-W) 2026 में*
824 - लौरा वोल्वार्ड्ट (एसए-डब्ल्यू) 2026 में
800 - 2026 में नताशा माइल्स (एचकेजी-डब्ल्यू)।
779 - ईशा ओझा (यूएई-डब्ल्यू) 2025 में
779 - यास्मीन दासवानी (एचकेजी-डब्ल्यू) 2026 में

IND-W vs SL-W LIVE Score: स्मृति मंधाना ने 30 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक, भारत की धमाकेदार शुरुआत

स्मृति मंधाना ने 30 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. इसके साथ ही शेफावी वर्मा भी अपने अर्धशतक के करीब हैं.

IND-W vs SL-W LIVE Score: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

स्मृति मंधाना 11,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

IND-W vs SL-W LIVE Score: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बल्ले की रफ्तार नहीं थम रही

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बल्ले की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, दोनों की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने 43 ओवर में 50 रन का आंकड़ा छू लिया, स्मृति और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी हो चुकी है.

IND-W vs SL-W LIVE Score: स्मृति मंधाना बल्ले से कर रहीं छक्के-चौकों की बरसात

स्मृति मंधाना और शेफाली की जोड़ी श्रीलंका के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रही हैं,  स्मृति मंधाना ने अब तक 30 रन की पारी में 3 छक्के और 3 चौके लगा चुकी हैं.

IND-W vs SL-W LIVE Score: मिताली अयोध्या की शानदार गेंदबाजी, दूसरे ओवर में आये 3 रन

मिताली अयोध्या ने शानदार गेंदबाजी की और दूसरे ओवर में 3 रन आये. 

IND-W vs SL-W LIVE Score: श्रीलंका के खिलाफ स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार शुरुआत

स्मृति मंधाना ने पहले ओवर में शानदार शुरुआत दिलाई है, लगातार 2 गेंदों में 2 चौके जड़ श्रीलंका के खिलाफ तूफानी ऐलान कर दिया है, पहले ओवर में कुल 9 रन आये हैं  

IND-W vs SL-W LIVE Score: श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी शुरू, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर

श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी शुरू हो गई है. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर है. भारत इस मुकाबले को जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम करना चाहेगा.

IND-W vs SL-W LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका महिला (प्लेइंग XI): इमेशा दुलानी, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुडी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी

भारत महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़

गोल्ड मेडल मैच में भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला

एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. 

IND-W vs SL-W LIVE Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

टॉस कुछ ही देर में होने वाला है. भारतीय टीम की नजर गोल्ड मेडल पर है. भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया था तो वहीं, श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल वाले मैच में जगह बनाई है. 

India vs Sri Lanka Women LIVE: दोनों टीम इस प्रकार है

श्रीलंका की टीम
इमेशा दुलानी, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवंदी, निमाशा मीपेज, संजना कविंदी, अनुष्का संजीवनी

भारतीय टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव

India vs Sri Lanka LIVE: कुछ ही देर में मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच मैच 10: 30 बजे से शुरू होगा. 10 बजे टॉस होगा. 

India vs Sri Lanka LIVE: भारत की नजर गोल्ड पर

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का फाइनल खेला जाने वाला है. भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल होगा. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर एशियान गेम्स में अपना गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2026, Harmanpreet Kaur Bhullar, Smriti Mandhana, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com