विज्ञापन

कबड्डी में दो गोल्ड, शनिवार को एशियन गेम्स में 7 पदक, कोहली ने फैंस को दिया झटका, पढ़ें Sports की Top-10 खबरें

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए गोल्डन शनिवार रहा. कबड्डी में भारतीय पुरुष और महिला टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 26 जुलाई को भारत के खाते में कुल 7 मेडल आए.

कबड्डी में दो गोल्ड, शनिवार को एशियन गेम्स में 7 पदक, कोहली ने फैंस को दिया झटका, पढ़ें Sports की Top-10 खबरें
पढ़ें Sports की Top-10 खबरें
IANS

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए गोल्डन शनिवार रहा. कबड्डी में भारतीय पुरुष और महिला टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं, शूटिंग में भारत ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में सिल्वर जीता, जबकि एथलेटिक्स में प्राची चौधरी ने 400 मीटर में ब्रॉन्ज अपने नाम किया. गोला फेंक में दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट तजिंदरपाल सिंह तूर को इस बार सिल्वर से संतोष करना पड़ा. आइए खेल जगत से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों पर डालते हैं एक नजर...

कबड्डी में भारतीय पुरुष टीम ने जीता गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान के खिलाफ कमाल का खेल दिखाकर 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर दिया. भारत ने एक बार फिर कबड्डी में इतिहास रच दिया. इससे पहले महिला टीम ने भी गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की ती. मैच की बात करेें तो पहले हाफ में दोनों टीमों ने बराबरी का खेल खेला लेकिन भारत ने ईरान पर बढ़त बनाए रखने की पूरी कोशिश की लेकिन हाफ टाइम से पहले ईरान ने मैच में जबरदस्त वापसी की और आखिर में जब हाफ टाइम हुआ तो ईरान की टीम भारत पर बढ़त बनाने में सफल रहीं. हाफ टाइम के समय ईरान 18 प्वाइंट् और भारत 17 प्वाइंट् पर था.यहां पढ़ें पूरी खबर

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड मेडल आया है. भारत की महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल कर ली है. फाइनल में भारत ने मजबूत ईरान की टीम को 37-34 से हरा दिया. एशियन गेम्स के इतिहास में भारतीय महिला टीम को मिला यह चौथा गोल्ड मेडल है. फाइनल मैच की बात करें तो भारतीय टीम शुरू से ही अटैक रणनीति के साथ खेल रही था और पूरे मैच के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा, यही कारण था कि हाफ टाइम के समय भारतीय महिला टीम 22 के स्कोर के साथ आगे थे और ईरान 16 प्वाइंट हासिल करने में सफल रही थी. इसके बाद हालांकि बाद में ईरान टीम ने वापसी की लेकिन आखिर में भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों ने शानदार गेम दिखाया और अंत में 37-34 के अंतर से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर

एशियन गेम्स में प्राची चौधरी ने जीता ब्रॉन्ज

भारतीय एथलीट प्राची चौधरी ने शनिवार को एशियाई खेलों की महिला 400 मीटर इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. प्राची ने 53.21 सेकेंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. बहरीन की सलवा ईद नासेर ने 49.20 सेकेंड के साथ गोल्ड अपने नाम किया, जबकि  ईरान की ज़हरा ज़रेई मनूजन 52.38 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं. वहीं भारत की दूसरी धाविका किरण पहल 53.41 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं. यहां पढ़ें पूरी खबर

विराट कोहली ने अपने चाहने वालों को दिया 440 वोल्ट का झटका

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि अगले साल होने वाला वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी विश्व कप होगा जिसमें खिताब जीतने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह अपना सब कुछ झोंक देंगे. सैंतीस साल के कोहली अब सिर्फ एक फॉर्मेट में खेल रहे हैं. उन्होंने रविवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले ‘जियोस्टार' से बातचीत में अपने भविष्य को लेकर यह बात कही. अगले साल का वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. यहां पढ़ें पूरी खबर

तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता सिल्वर मेडल

भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को एशियाई खेलों में पुरुषों के गोला फेंक में रजत पदक जीता जो इन महाद्वीपीय खेलों में उनका तीसरा पदक है. पिछले दो चरण में स्वर्ण पदक जीतने वाले तूर ने 20.64 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया. ईरान के मोहम्मदरेजा तैयबीसे ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा और 20.81 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस तरह उन्होंने 2018 में तूर द्वारा बनाए गए 20.75 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. सऊदी अरब के मोहम्मद टोलू ने 20.48 मीटर के प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. यहां पढ़ें पूरी खबर

रोहित-गिल किए ओपनिंग, तो जायसवाल- गायकवाड़ को प्लेइंग XI में कहां मिलेगा मौका?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार (27 सितंबर 2026) से हो रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. मैच से पहले हर किसी की नजर भारतीय प्लेइंग इलेवन पर टिकी हुई है. अगर आप भी भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, तो काफी हद तक जवाब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने दिया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए बताया है कि कैसे रोहित शर्मा के साथ साथ यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. यहां पढ़ें पूरी खबर

वेस्टइंडीज को चुनौती देने से पहले रोहित-विराट का खास जेस्चर

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ मैदान पर वापसी करेंगे. ये दोनों सीनियर खिलाड़ी तिरुवनंतपुरम में टीम के साथ जुड़ चुके हैं और सीरीज के पहले मैच की तैयारियां जोरों पर हैं. पहले वनडे से पहले, रोहित और विराट को एक दिव्यांग बच्चे से बातचीत करते देखा गया और बच्चा भी खुशी से मुस्कुरा रहा था. यहां पढ़ें पूरी खबर

विनोद कांबली ही नहीं, ये 7 क्रिकेटर भी बने "राजा से रंक"

हाल ही में एक समय सचिन तेंदुलकर से बड़ी प्रतिभा आंके गए पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का वीडियो जारी हुआ, तो यह देखते ही देखते तूफान सा वायरल हो गया. कांबली ने ठाणे के 'निदान सेंटर फॉर एल्डरली केयर' से एक वीडियो मैसेज शेयर किया. इस वीडियो में बात करते हुए कांबली की जुबां लड़खड़ा रही है. और यह वीडियो देखते ही करोड़ों फैंस उनकी सचिन से तुलना करने लगे. फैंस बातें करने लगे कि एक तरफ देखो सचिन अभी भी कितने यंग दिखते हैं, तो कांबली का यह क्या हाल हो गया. वीडियो के वायरल होते ही फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करने लगे. बहरहाल, विनोद कांबली की एक समय तूती बोलती थी. टेस्ट क्रिकेट में लगातार दो दोहरे और फिर शतक का रिकॉर्ड उनके नाम पर है. यहां पढ़ें पूरी खबर

क्वार्टर फाइनल में किससे भिड़ेगा भारत? 

नेपाल और जापान के बीच बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद नेपाल पूल A में टॉप पर रहा, जिससे अब एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट क्वार्टर-फाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान की टीम के साथ होगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर-फाइनल 28 सितंबर को निशिन में खेला जाएगा, ग्रुप में नेपाल के पहले स्थान पर रहने से नॉकआउट-स्टेज की लाइन-अप तय हुई. जापान का मैच रद्द होने से उनका सफर खत्म हो गया, जबकि अफगानिस्तान पूल A से नेपाल के साथ आगे बढ़ा. यहां पढ़ें पूरी खबर

भारत ने महिलाओं के 50 मीटर राइफल इवेंट में सिल्वर जीता

भारत की तिलोत्तमा सेन, विदरसा विनोद कोचलुमकल और आशी चौकसे ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. तीनों ने क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 1763 पॉइंट्स बनाए. चीन ने 1773 पॉइंट्स के साथ टीम गोल्ड, जबकि कजाकिस्तान ने 1754 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज जीता भारतीय तिकड़ी पूरे क्वालिफिकेशन में मेडल की दौड़ में बनी रही. नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग पोजीशन में उनके स्कोर ने एक मजबूत टीम टोटल बनाया। तिलोत्तमा और आशी शुरुआती स्टेज में लीडिंग शूटर्स में से थीं, जबकि विदरसा ने नीलिंग में मुश्किल शुरुआत के बाद काफी रिकवरी की. तिलोत्तमा खास तौर पर कंसिस्टेंट थीं। नीलिंग और प्रोन स्टेज के बाद वह टॉप तीन में पहुंच गईं.आखिरकार उन्होंने इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन में 590 पॉइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और आठ-शूटर फाइनल में जगह बनाई. यहां पढ़ें पूरी खबर

ये भी पढ़ें-  स्क्वॉश कोर्ट पर अनाहत सिंह का जलवा, वर्ल्ड नंबर-6 को हराकर रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचकर,भारत के लिए पक्का किया सिल्वर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com