विज्ञापन

एशियन गेम्स क्रिकेट: क्वार्टर फाइनल में किससे भिड़ेगा भारत? तय हुआ विरोधी, जानें समय और वेन्यू

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को अपनी सीडिंग और ICC रैंकिंग के आधार पर 2026 एशियाई गेम्स के क्वार्टर फ़ाइनल में सीधे एंट्री मिली थी, अब क्वार्टर फ़ाइनल में भारत के खिलाफ कौन सी टीम खेलेगी. इसकी जानकारी अब सामने आ गई है.

एशियन गेम्स क्रिकेट:  क्वार्टर फाइनल में किससे भिड़ेगा भारत? तय हुआ विरोधी, जानें समय और वेन्यू
Asian Games में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ

नेपाल और जापान के बीच बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद नेपाल पूल A में टॉप पर रहा, जिससे अब एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट क्वार्टर-फाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान की टीम के साथ होगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर-फाइनल 28 सितंबर को निशिन में खेला जाएगा, ग्रुप में नेपाल के पहले स्थान पर रहने से नॉकआउट-स्टेज की लाइन-अप तय हुई. जापान का मैच रद्द होने से उनका सफर खत्म हो गया, जबकि अफगानिस्तान पूल A से नेपाल के साथ आगे बढ़ा. 

नेपाल के खिलाफ जापान का चेज  पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ने के बाद स्थिति साफ हो गई. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नेपाल ने 15 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाए थे, लेकिन लगातार बारिश के कारण जापान अपनी पारी शुरू नहीं कर सका. मैच रद्द होना ग्रुप स्टैंडिंग के लिए निर्णायक साबित हुआ, नेपाल पूल A का विजेता बना और अफगानिस्तान दूसरी क्वालिफाइंग टीम के तौर पर क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुंचा.

टूर्नामेंट के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद जापान बाहर हो गया. उन्होंने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी से प्रभावित किया था और गेम्स से पहले खेले गए इकलौते T20I मैच में भारत को कड़ी टक्कर भी दी थी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी आखिर में कमज़ोर कड़ी साबित हुई. भारत का ध्यान अब पूरी तरह से नॉकआउट स्टेज पर है, और सेमीफाइनल में जगह बनाने के रास्ते में अफ़गानिस्तान की चुनौती उनके सामने है.

जानिए मैच की पूरी जानकारी

भारत बनाम अफगानिस्तान, 28 सितंबर, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन

Latest and Breaking News on NDTV

अफगानिस्तान के CEO नसीब खान ने एशियन गेम्स में अफगानिस्तान की टीम को लेकर NDTV से बात की और कहा, "हम एक यंग टीम भेज रहे हैं और ये खिलाड़ी काफी टैलेंटेड हैं. यह टीम एशियन गेम्स में अच्छा परफॉर्मेंस करेगी. भारत को कड़ी टक्कर देगी". 

एशियन गेम्स के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और यश ठाकुर

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को हराकर रचा इतिहास

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार उतरेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, अभी तक नहीं हुआ कैरेबियाई टीम से सामना

ये भी पढ़ें- रोहित-जायसवाल ओपनर, नंबर 3 गिल, नंबर 4 कोहली, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: मेडल न जीत पाने के बाद मनु भाकर का पहला रिएक्शन, बोलीं- मेरी जिंदगी का...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Asian Games 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com