भारतीय एथलीट प्राची चौधरी ने शनिवार को एशियाई खेलों की महिला 400 मीटर इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. प्राची ने 53.21 सेकेंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. बहरीन की सलवा ईद नासेर ने 49.20 सेकेंड के साथ गोल्ड अपने नाम किया, जबकि ईरान की ज़हरा ज़रेई मनूजन 52.38 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं. वहीं भारत की दूसरी धाविका किरण पहल 53.41 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं.
प्राची ने बताया क्यों खास है ये मेडल
प्राची ने अब अपना ध्यान 4x400 मीटर रिले पर लगाया है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने शनिवार को व्यक्तिगत इवेंट में भी अपनी काबिलियत साबित कर दी है. प्राची ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत खास मेडल है क्योंकि लोग मुझसे कहते रहते थे कि मैं सिर्फ रिले में ही मेडल जीत सकती हूं. आज मैंने साबित कर दिया है कि मैं व्यक्तिगत 400 मीटर में भी मेडल जीत सकती हूं, और वह भी एशियाई खेलों में.' शनिवार को बारिश के मौसम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने कई बार बारिश में दौड़ लगाई है और ट्रेनिंग की है, इसलिए यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं थी.'
ये भी पढ़ें- गोल्डन हैट्रिक से चूके तजिंदरपाल सिंह तूर, फिर भी एशियन गेम्स में रचा इतिहास, जीता सिल्वर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं