विज्ञापन

पंजाब की यूनिवर्सिटी में भूत! छात्रों ने काटा बवाल, पुलिस वैन तोड़ी; कहा- 'चीखें किसकी? CCTV दिखाओ'

छात्रों का दावा है कि कैंपस में पूर्व में एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी, जिसकी आत्मा हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को परेशान कर रही है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र उनसे भी भिड़ गए.

पंजाब की यूनिवर्सिटी में भूत! छात्रों ने काटा बवाल, पुलिस वैन तोड़ी; कहा- 'चीखें किसकी? CCTV दिखाओ'
पंजाब के राजपुरा में स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में बीती रात भूत की अफवाह पर भारी हंगामा.
NDTV
  • पंजाब के पटियाला जिले की चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्रों ने कैंपस में भूत होने के आरोप लगाकर भारी हंगामा किया.
  • वायरल वीडियो के बाद छात्र रात में सड़कों पर उतर आए और यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ कर प्रदर्शन करने लगे.
  • छात्रों का दावा था कि कैंपस में एक छात्रा की आत्महत्या हुई थी, जिसकी आत्मा उन्हें हॉस्टल में परेशान करती है.
पटियाला:

पंजाब के पटियाला जिले में स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में बीती रात छात्रों का भारी हंगामा हुआ. यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कैंपस में जमा होकर नारेबाजी की, प्रशासन से हॉस्टल सहित विवि परिसर का सीसीटीवी फुटेज मांगा. पुलिस जब छात्रों को समझाने पहुंची तो विरोध कर रहे छात्र पुलिस जवानों से भी भिड़ गए. पुलिस की गाड़ी पर हमला किया गया. विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में 'भूत' है, जो रात में छात्रों को परेशान करता है. हाालंकि पुलिस और विवि प्रशासन ने छात्रों के भूत वाले आरोपों का खंडन किया है. लेकिन घटनास्थल से सामने आई तस्वीरें और वीडियो में छात्रों का विरोध काफी उग्र नजर आ रहा है. 

मालूम हो कि चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब के पटियारा जिले के थाना बनूड़ के राजपुरा इलाके में है. यह एक प्राइवेट यूनिर्वसिटी है. जहां कई कोर्स की पढ़ाई होती है. यहां के हॉस्टल में बड़ी संख्या में स्टूडेंट रहते हैं. 

कैंपस में भूत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सामने आई खबरों के अनुसार चितकारा यूनिवर्सिटी में 25 सितंबर की दरमियानी रात उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब कैंपस में 'भूत' होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद देर रात सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए और यूनिवर्सिटी कैंपस में भारी तोड़फोड़ करते हुए उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया.

विवि के मेन गेट पर देर रात छात्रों की भारी भीड़.

विवि के मेन गेट पर देर रात छात्रों की भारी भीड़.
Photo Credit: NDTV

'सुसाइड करने वाली छात्रा की आत्मा कर रही परेशान'

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का दावा था कि कैंपस में पूर्व में एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी, जिसकी आत्मा हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को परेशान कर रही है. हालांकि, मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की कि परिसर में ऐसी कोई खुदकुशी की घटना नहीं हुई है. 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर दूसरे कमरों के दरवाजे खटखटाकर भाग जाते हैं. इसके बावजूद छात्र शांत होने को तैयार नहीं हुए और विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे.

समझाने पहुंची पुलिस तो भिड़ गए छात्र

हालात बिगड़ते देख थाना बनूड़, थाना सदर राजपुरा और थाना सिटी राजपुरा की पुलिस टीमें तुरंत भारी संख्या में मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने जब आक्रोशित छात्रों को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, तो छात्रों की पुलिस बल के साथ झड़प हो गई. इस दौरान छात्रों ने पुलिस की एक सरकारी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की.

समझाने पहुंची पुलिस से भिड़ते छात्र.

समझाने पहुंची पुलिस से भिड़ते छात्र.
Photo Credit: NDTV

हंगामे के बीच छात्रों ने केएसएम चौकी (सिटी राजपुरा) के इंचार्ज अजय कुमार के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की. छात्रों ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज नशे की हालत में ड्यूटी पर आए थे. रात भर कैंपस में हंगामा होता रहा. 

यह भी पढ़ें - छात्रों पर दर्ज FIR नहीं हुई रद्द, तो करियर में क्या-क्या हो सकती है दिक्कत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab University, Chitkara University, Patiala, Student Protest, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com