विज्ञापन

दिल्ली में गणेश विसर्जन में ताबड़तोड़ फायरिंग, शाहदरा में मची अफरा-तफरी, गुस्साई भीड़ ने एक को पकड़ा

दिल्ली में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर फायरिंग का मामला सामने आया है. शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है, जहां फायरिंग के बाद एक युवक पर हमला भी किया गया है.

दिल्ली में गणेश विसर्जन में ताबड़तोड़ फायरिंग, शाहदरा में मची अफरा-तफरी, गुस्साई भीड़ ने एक को पकड़ा
दिल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान फायरिंग
  • दिल्ली में गणेश विसर्जन को दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग का एक मामला सामने आया है.
  • शाहदरा के विवेक विहार इलाके में यह घटना शाम के वक्त हुई है, जहां बदमाशों ने फायरिंग कर दी.
  • गुस्साई भीड़ ने फायरिंग करने वाले बदमाशों में एक को पकड़ लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दिल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान शाहदरा इलाके में फायरिंग का मामला सामने आया है. अचानक से हुई फायरिंग की वजह से अफरा-तफरी मच गई. मामला विवेक विहार थना क्षेत्र में आने वाले कस्तूरबा नगर का बताया जा रहा है. यहां गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ कथित तौर पर बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी. घटना के समय श्रद्धालुओं के साथ महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी मौजूद थे. धार्मिक गीतों पर लोग नाचते-गाते हुए गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान स्कूटी सवार दो से तीन युवकों ने श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और उन्हें रोकने की कोशिश की है. आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों में से एक ने बंदूक की बट से एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया.

फायरिंग से मची अफरा-तफरी

युवक पर बंदूक की बट्ट से हमला करने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर दो राउंड फायरिंग कर दी, फायरिंग की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके.

गणेश विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी में हुई फायरिंग की इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस की पेट्रोलिंग के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फायरिंग क्यों की गई तथा आरोपियों के पास हथियार कहां से आया.

ये वीडियो भी देखिए 

दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना के बाद दिल्ली पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है. बदमाशों ने डर फैलाने के हिसाब से फायरिंग की है, या फिर यह पुरानी रंजिश का कोई मामला तो नहीं है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है. 

ये भी पढे़ंः राजीव रंगीला कौन है... जिसने 700 करोड़ का घोटाला कर खुद ही किया सरेंडर, नौकर और चायवालों के नाम बनाई कंपनियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Firing, Vivek Vihar Delhi, Delhi Shahdara Area, Delhi Today News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com