विज्ञापन

कौन हैं IFS पेटल गहलोत, जिन्होंने UN में खोली पाक की पोल, दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से की पढ़ाई

देश के लिए जिम्मेदारी के साथ ही पेटल गहलोत को म्यूजिक का बहुत शौक है. वह गिटार बजाती हैं और बहुत सुरीला गाती भी हैं.उनका इटेलियन सॉन्ग' बेला चाओ' शल मीडिया पर बहुत ही पसंद किया गया था.

कौन हैं IFS पेटल गहलोत, जिन्होंने UN में खोली पाक की पोल, दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से की पढ़ाई
UN में पाकिस्तान को सुनाने वाली पेटल गहलोत के बारे में जानें.
  • पेटल गहलोत संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव हैं, सितंबर 2024 से सलाहकार की भूमिका में हैं
  • उन्होंने DU के लेडी श्रीराम कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई की और मुंबई के सेंट जेवियर्स से ग्रेजुएशन किया
  • पेटल गहलोत विदेश मंत्रालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं
नई दिल्ली:

हर किसी की जुबान पर उस महिला का नाम है, जिन्होंने अपने दमदार भाषण से संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के झूठे दावों की पोल खोलकर रख दी.साथ ही पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का भी मुंहतोड़ जवाब दिया. इन महिला का नाम पेटल गहलोत है, जो संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव हैं. पेटल गहलोत के बारे में डिटेल में जानें.

कौन हैं पेटल गहलोत?

पेटल गहलोत न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव के रूप में काम कर रही हैं. वह पिछले दो सालों यानी कि सितंबर 2024 से संयुक्त राष्ट्र में भारत की सलाहकार की भूमिका निभा रही हैं. यूएन में पोस्टिंग से पहले वह जून 2020 से जुलाई 2023 तक विदेश मंत्रालय के 'यूरोप वेस्ट डिवीजन' में अवर सचिव थीं. 

दिल्ली-मुंबई से पढ़ी हैं पेटल गहलोत

पेटल गहलोत दिल्ली की रहने वाली हैं, उनका जन्म दिल्ली में हुआ और दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से उन्होंने अपा पोस्ट ग्रेजुएट किया. हालांकि ग्रेजुएशन उन्होंने मुंबई से पूरी की थी. पेटल ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान की पढ़ाई की. साल 2015 में उनका चयन भारतीय विदेश सेवा (IFS) में हुआ था. 

पेटल विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्रेटरी भी रहीं

पेटल पिछले एक दशक से सेवाएं दे रही हैं. वह कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं. वह विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्रेटरी रहीं. पेरिस के भारतीय दूतावास में थर्ड और सेकंड सेक्रेटरी रहीं. अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में कौंसल रहीं. वह भारत का रुख बहुत ही मजबूती से दुनिया के सामने रखने लिए जानी जाती हैं. 

पेटल को गिटार और म्यूजिक का शौक

देश के लिए जिम्मेदारी के साथ ही पेटल गहलोत को म्यूजिक का बहुत शौक है. वह गिटार बजाती हैं और बहुत सुरीला गाती भी हैं.उनका इटेलियन सॉन्ग' बेला चाओ' शल मीडिया पर बहुत ही पसंद किया गया था. वह अपने म्यूजिक वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. 

UN में खोली शहबाज और पाक की पोल

अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेटल गहलोत के भाषण ने खूब सुर्खियां बटोर ही हैं.उन्होंने अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के झूठ की पोल खोल कर रख दी. दरअसल यूएन में पाक पीएम शहबाज ने अपने भाषण में कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक के बीच  संघर्ष टालने में अहम भूमिका निभाई थी.  पेटल ने जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान रात में आतंकवाद और दिन में सुरक्षा की बात करता है. उन्होंने शहबाज और पाकिस्तान के हर एक झूठ की पोल वैश्विक मंच पर खोल कर रख दी.

ये भी पढे़ं-UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India In UN, Petal Gahlot, Petal Gahlot Bio, Petal Gahlot Guitar Video, Pakistan In UN
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com