विज्ञापन

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को हराकर रचा इतिहास

ईरान को 37-34 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपना खिताब बचाए रखा और लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता. यह टीम का चौथा एशियाई गेम्स का गोल्ड मेडल है और इस एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल मिला है.

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को हराकर रचा इतिहास
एशियन गेम्स , महिला कबड्डी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड मेडल आया है. भारत की महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल कर ली है. फाइनल में भारत ने मजबूत ईरान की टीम को 37-34 से हरा दिया. एशियन गेम्स के इतिहास में भारतीय महिला टीम को मिला यह चौथा गोल्ड मेडल है. फाइनल मैच की बात करें तो भारतीय टीम शुरू से ही अटैक रणनीति के साथ खेल रही था और पूरे मैच के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा, यही कारण था कि हाफ टाइम के समय भारतीय महिला टीम 22 के स्कोर के साथ आगे थे और ईरान 16 प्वाइंट हासिल करने में सफल रही थी. इसके बाद हालांकि बाद में ईरान टीम ने वापसी की लेकिन आखिर में भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों ने शानदार गेम दिखाया और अंत में 37-34 के अंतर से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया. देखें मेडल टैली

Latest and Breaking News on NDTV

एशियन गेम्स में भारत का रिकॉर्ड शानदार

एशियन गेम्स में साल 2010 से कबड्डी का आगाज हुआ है. उससे बाद  से भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई गेम्स के इतिहास में खुद को सबसे सफल टीम के तौर पर स्थापित किया है. भारत ने ग्वांगझू 2010 और इंचियोन 2014 में हुए पहले दो संस्करणों में गोल्ड मेडल जीते थे. इसके बाद 2022 में भारत ने एक बार फिर गोल्ड मेडल जीता थआ.  टीम को एकमात्र हार 2018 के जकार्ता एशियाई गेम्स में मिली, जहां ईरान ने फाइनल में भारत को हराया था. इसके बाद भारत ने 2022 के हांगझू एशियाई गेम्स में जबरदस्त वापसी की, गोल्ड मेडल फिर से जीता और महाद्वीपीय स्तर पर अपना दबदबा दोबारा कायम किया. अब एक बार फिर 2026 में भारत ने फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने का कमाल कर दिखाया है. कुल मिलाकर, एशियाई गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है - 4 गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल. इसी वजह से भारत कबड्डी महिला इवेंट  इतिहास में सबसे सफल देश बन गई है. 

महिला कबड्डी टीम

मुख्य कोच: भारत तेजस्विनी बाई

  • पुष्पा राणा (कप्तान)
  • भावना ठाकुर
  • ज्योति ठाकुर
  • मनीषा कुमारी
  • निकिता कुमारी
  • पिंकी रॉय
  • पूजा हथवाला
  • राज रानी
  • रितु नेगी
  • रितु श्योराण
  • संजू देवी
  • सोनाली शिंगटे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com