विज्ञापन

Bank Strike: बैंक हड़ताल में नो टेंशन! 28 से 30 सितंबर तक 17 लाख BC बनेंगे सहारा, कौन-कौन सी बैंकिंग सेवाएं देंगे

Bank Strike: 28-30 सितंबर की बैंक हड़ताल में 17.36 लाख BC ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवा का वैकल्पिक माध्यम बन सकते हैं. BC सर्विस देने वाली कंपनी ने ही बताया- कैसे मिलेगी सेवा और क्‍या-क्‍या सेवाएं ले पाएंगे आप.

Bank Strike: बैंक हड़ताल में नो टेंशन! 28 से 30 सितंबर तक 17 लाख BC बनेंगे सहारा, कौन-कौन सी बैंकिंग सेवाएं देंगे
Bank Strike News: बैंकों में हड़ताल हो तो कैसे होगा काम?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

Bank Strike 28 to 30 September: 28 सितंबर से 30 सितंबर तक लगातार तीन दिनों की बैंक हड़ताल के दौरान ग्रामीण और छोटे शहरों में बैंकिंग सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने में 17.36 लाख से ज्यादा BC यानी बिजनेस कॉरेस्‍पॉन्‍डेंस अहम भूमिका निभा सकते हैं. बैंक शाखाओं और ATM की पहुंच जिन इलाकों में सीमित है, उन इलाकों में BC पॉइंट ग्राहकों को पैसे निकालने, जमा करने और दूसरी जरूरी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का वैकल्पिक माध्यम बन सकते हैं.

देश भर में 45,000 से ज्‍यादा BC कस्‍टमर सर्विस प्‍वाइंट्स का नेटवर्क चलाने वाली कंपनी BLS E-Services के डिप्‍टी CEO आशीष मिश्रा ने कहा कि हड़ताल के दौरान उनके BC तैनात रहेंगे.

हड़ताल से पहले ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, ATM और आसपास मौजूद BC नेटवर्क जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. BC नेटवर्क अब देश की बैंकिंग व्यवस्था का एक अहम हिस्सा बन चुका है.

6 लाख गांवों तक बैंकिंग पहुंच

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के 17 जुलाई 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 17.36 लाख से ज्यादा BC, 1.81 लाख से अधिक बैंक शाखाएं और 1.65 लाख IPPB यानी इंडिया पोस्‍ट पेमेंट्स बैंक हैं.

सरकार के मुताबिक, देश के 6.01 लाख गांवों में अब 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सेवा उपलब्ध है. ये सेवा बैंक शाखा, BC या IPPB केंद्र के जरिए मिल रही है.

BC नेटवर्क की संख्या पारंपरिक बैंक शाखाओं की तुलना में करीब 10 गुना है. हालांकि, BC पॉइंट पर उपलब्ध सेवाएं बैंक शाखा की सभी सेवाओं के बराबर नहीं होती हैं.

पैसे निकालने से बैलेंस चेक तक सुविधा

BC को बैंक के विस्तारित सेवा केंद्र के तौर पर देखा जा सकता है. खासकर उन इलाकों में जहां बैंक शाखाएं कम हैं, ग्राहक BC के जरिए पैसे जमा और निकालने, पैसे भेजने और बैलेंस चेक जैसी बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.

बैंक हड़ताल के दौरान ऐसे ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है, जिन्हें नकद पैसे निकालने या बैंकिंग से जुड़ी मदद की जरूरत है, लेकिन उनके आसपास बैंक शाखा या ATM आसानी से उपलब्ध नहीं है.

BLS E-Services के 45 हजार से ज्यादा BC पॉइंट

BC नेटवर्क के बड़े ऑपरेटरों में BLS E-Services भी शामिल है. कंपनी के मुताबिक, उसके देशभर में 45,000 से ज्यादा BC Customer Service Points हैं. कंपनी का नेटवर्क हर दिन औसतन 7 लाख ट्रांजैक्शन करता है, जिनकी कुल वैल्यू करीब 350 करोड़ रुपये प्रतिदिन है.

BLS E-Services के डिप्टी CEO आशीष मिश्रा के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में चुनौती सिर्फ बैंकिंग सेवा की उपलब्धता नहीं, बल्कि लोगों को बैंकिंग सेवा के लिए तय करनी पड़ने वाली दूरी भी है. उनके अनुसार, गांव या उसके आसपास मौजूद BC इस दूरी को कम करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

BC नेटवर्क को और मजबूत करने पर जोर

BCRC के CEO और डायरेक्टर डी त्रिपाठी ने कहा कि कंपनी अपने पार्टनर बैंकों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि हड़ताल के दौरान ग्राहकों को जरूरी वित्तीय सेवाएं मिलती रहें.

वहीं, इस साल की शुरुआत में Business Correspondents की Monitoring Committee की बैठक में वित्तीय सेवा विभाग ने बैंकों से BC नेटवर्क बढ़ाने और BC पॉइंट पर उपलब्ध सेवाओं की संख्या बढ़ाने को कहा था.

ऐसे में 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल के दौरान BC नेटवर्क खासकर ग्रामीण भारत में बैंकिंग सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकता है.

ये भी पढ़ें: SBI ने ATM से पैसे निकालना फ्री कर दिया, जानिए 28 से 30 सितंबर तक किन बैंकों के ग्राहकों को नहीं लगेगा चार्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Strike, Bank Strike 28 29 30 September, Bank Strike Advisory, Bank Close Or Open, Bank Open Or Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com