एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान के खिलाफ कमाल का खेल दिखाकर 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर दिया. भारत ने एक बार फिर कबड्डी में इतिहास रच दिया. इससे पहले महिला टीम ने भी गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की ती. मैच की बात करेें तो पहले हाफ में दोनों टीमों ने बराबरी का खेल खेला लेकिन भारत ने ईरान पर बढ़त बनाए रखने की पूरी कोशिश की लेकिन हाफ टाइम से पहले ईरान ने मैच में जबरदस्त वापसी की और आखिर में जब हाफ टाइम हुआ तो ईरान की टीम भारत पर बढ़त बनाने में सफल रहीं. हाफ टाइम के समय ईरान 18 प्वाइंट् और भारत 17 प्वाइंट् पर था. मेडल टैली
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक बार फिर बराबरी का खेल खेला, एक समय ईरान भारत से काफी आगे बढ़ रहा था लेकिन भारतीय टीम ने वापसी की और ईरान पर बढ़त बनाने में सफल रही. एक समय स्कोर भारत 23 और ईरान 21 पर था. दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस कर रहे थे. कबड्डी का यह मैच रोमांच के चरम पर पहुंच चुका था. जब मैच का आखिरी 10 मिनट शेष था तो भारत का स्कोर 29 और ईऱान 24 प्वाइंट पर थी.

भारतीय टीम ने की धमाकेदार वापसी और जीत लिया गोल्ड मेडल
यहां से फिर भारतीय खिलाड़ियों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बचे समय में ईरान पर दबदबा बनाए रखा और आखिर में भारत ने ईरान को 40-34 के अंतर से हराकर एशियन गेम्स में अपना 9वां गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की, भारतीय खिलाड़ी जीत के साथ जश्न मनाने लगे. एक बार फिर भारतीय पुरूष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल का इतिहास जीतकर ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया. दर्शक झूम रहे थे. भारत को अबतक एशियन गेम्स में यह चौथा गोल्ड मेडल मिला है.

एशियन गेम्स में भारत की कबड्डी टीम का दबदबा
एशियाई गेम्स में भारत कबड्डी का पावरहाउस रहा है. 1990 में जब से कबड्डी को मेडल वाला खेल बनाया गया है, तब से भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने इस खेल में अपना दबदबा बनाए रखा है और कुल मिलाकर 12 गोल्ड मेडल, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. पुरुष कबड्डी टीम ने अबतक 9 में से 8 गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है. ऐसा कर उन्होंने खुद को एशिया की सबसे मजबूत कबड्डी टीम के तौर पर स्थापित किया. हालांकि 2018 में टीम गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए हांगझोऊ एशियाई गेम्स में फिर से खिताब अपने नाम किया था.

भारतीय महिला टीम ने भी जीता गोल्ड
भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन भी उतना ही शानदार रहा है. 2010 में एशियाई गेम्स में महिला कबड्डी की शुरुआत के बाद से, भारत ने 4 गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीता है, उन्हें फ़ाइनल में एकमात्र हार 2018 में ईरान के हाथों मिली थी. 2026 के एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर चौथी बार गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासलि की है.
भारतीय पुरूष कबड्डी टीम
सुनील कुमार (कप्तान )
अंकित जागलान
अर्जुन देशवाल
आशु मलिक
असलम इनामदार
अयान लोहचाब
देवांक दलाल
गौरव खत्री
जयदीप दहिया
पवन सहरावत
राहुल सेठपाल
सुमित सांगवान
ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार उतरेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, अभी तक नहीं हुआ कैरेबियाई टीम से सामना
ये भी पढ़ें- रोहित-जायसवाल ओपनर, नंबर 3 गिल, नंबर 4 कोहली, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: मेडल न जीत पाने के बाद मनु भाकर का पहला रिएक्शन, बोलीं- मेरी जिंदगी का...
ये भी पुढ़ें- एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को हराकर रचा इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं