Union Budget 2023-24 Updates: देश का आम बजट 2023-24 पेश हो चुका है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने इस केंद्रीय बजट में मोटे अनाज (Shree Anna) को बढ़ावा देने के लिए एक रोडमैप बनाने की बात की गई है और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम मोटे अनाज को बढ़ावा दे रहे हैं. मोटे अनाज को वित्त मंत्री ने 'श्री अन्न ' (Shree Anna) कहा. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने बजट 2023 (Budget 2023) पेश करते हुए कहा कि श्री अन्न (Shree Anna) के लिए भारत ग्लोबल हब बनेगा. इसके पीछ यह सोच हो सकती है कि, मोटे अनाज का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक भारत इस "सुपरफूड" को एक जन आंदोलन बनाने का नेतृत्व करे.
इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ने मोटे अनाज के फायदे भी बताए और कहा कि, ज्वार, बाजरा, रागी, सनवा, छेना, कोदो जैसे मोटे अनाज को बढ़ावा देने पर ध्यान देने की जरूरत है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
मोटे अनाज की मांग उनके स्वास्थ्य लाभों के कारण विश्व स्तर पर बढ़ रही है, प्रधानमंत्री ने अगस्त 2022 में अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा था कि, “हमारे छोटे किसानों के लिए बाजरा विशेष रूप से फायदेमंद है. बाजरे की भूसी को भी सबसे अच्छा चारा माना जाता है. आजकल युवा पीढ़ी हेल्दी रहने और खाने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है. बाजरे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं. कई लोग इसे सुपरफूड भी कहते हैं.”
यहां जानें मोटे अनाज (श्री अन्न) के गजब फायदे | Amazing Benefits Of Coarse Grains (Shri Anna)
1) बाजरा
ये मोटा अनाज फाइबर से भरपूर, ग्लूटेन फ्री, डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा, शरीर की सूजन कम करता है, हाई प्रोटीन, हाई मैग्नीशियम, आयरन से भरपूर है. ये हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया जैसे रोगों में फायदेमंद माना जाता है.
2) रागी
ये हाई प्रोटीन, नेचुरल वेट लॉस एजेंट, त्वचा को बूढ़ा होने से रोक सकता है, रागी आपके बालों के लिए अच्छा माना जाता है, रागी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, मां के दूध का उत्पादन बढ़ाता है, डायबिटीज से बचाता है और पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. Diabetes Diet: ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मददगार है रागी इडली, यहां है रेसिपी
Union Budget: रागी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है.3) सावां
ये अनाज हाई प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मिनरल्स और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरा होता है. यह कार्बोहाइड्रेट और ग्लूटेन-फ्री है, जो इसे ग्लूटेन एलर्जी, टाइप 2 डायबिटीज और हृदय रोगों वाले लोगों के लिए वरदान माना जाता है.
4) कंगनी
इसमें ब्लड शुगर बैलेंस करने वाले गुण, हेल्दी कार्बोहाइड्रेट होता है. इसमें मौजूद आयरन और कैल्शियम की मात्रा भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करती है. इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार है.Healthy Food: एक बार ट्राइ करें सेहत से भरपूर कंगनी खीर, FSSAI ने शेयर की हेल्दी खीर की रेसिपी

Union Budget: कंगनी ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार है.
5) कोदो
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स, ग्लूटेन फ्री, पचने में आसान, पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है.डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
6) चीना
ये मोटा अनाज हेल्दी तंत्रिका तंत्र, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, सीलिएक रोग में फायदेमंद, एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है.
7) कुटकी
फिटनेस उत्साही लोगों के लिए कुटकी एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि यह चावल के लिए एक हेल्दी ट्वीक के रूप में काम करता है. इसमें पोटेशियम, जिंक, आयरन और कैल्शियम जैसे फाइबर और खनिज पाए जाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं