विज्ञापन

शुरू हो गई जंग, इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में कई जगह धमाके, अटैक में US भी शामिल

इजरायल और ईरान में नई जंग शुरू हो गई है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइय कैट्ज ने देश‑भर में तत्काल आपातकाल घोषित कर दिया है. यह घोषणा तब आई जब इजरायल ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की कि उसने ईरान पर प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक (पहलकदमी वाला हमला) शुरू कर दी है.

शुरू हो गई जंग, इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में कई जगह धमाके, अटैक में US भी शामिल
  • इजरायल ने ईरान में कई सैन्य ठिकानों और संवेदनशील जगहों पर हमला किया है.
  • तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में धमाके हुए हैं.
  • इजरायल ने देशभर में इमरजेंसी घोषित कर अपने नागरिकों को सुरक्षित शेल्टर में रहने का निर्देश दिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इजरायल और ईरान के बीच तनाव अचानक चरम पर पहुंच गया है. इजरायल ने ईरान में बड़ा हमला कर दिया है. तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में कई जगह धमाके सुने गए हैं. इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने देशभर में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है. यह घोषणा उस समय की गई जब इजरायल ने ईरान के खिलाफ प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक शुरू होने की पुष्टि की है. इजराइल ने तेहरान में हुए अचानक हमलों में USA भी शामिल था.

सुरक्षित ठिकाने पर भेजे गए खामेनेई

एक ईरानी अधिकारी के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्लाह अली खामेनेई, तेहरान में नहीं हैं और उन्हें एक 'सुरक्षित स्थान' पर ले जाया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इजरायली वायुसेना ने ईरान में कई टारगेट को निशाने पर लिया है. 

तेहरान में कई धमाकों की आवाजें

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिनकी पुष्टि ईरानी टीवी चैनलों से जुड़े स्रोतों ने भी की है. इन रिपोर्टों ने बताया कि इजरायल ने दर्जनों सैन्य ठिकानों और कुछ संवेदनशील जगहों को निशाना बनाया.

यह भी पढ़ें- इजरायल-ईरान वॉर के पल-पल के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें

सायरन बजे, नागरिकों को शेल्टर के पास रहने का निर्देश

ईरान पर हमला करने के साथ ही इजरायल ने अपने नागरिकों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए कई हिस्सों में सायरन बजाए हैं. IDF फ्रंट कमांड ने नागरिकों को कहा कि वे अपने नजदीकी प्रोटेक्टेड शेल्टर की पहचान कर लें. गैरजरूरी यात्रा से बचें सतर्क रहें क्योंकि मिसाइल दागे जाने की संभावना है. 

हमने ईरान के खतरों को हटाने के लिए हमला किया: रक्षा मंत्री कैट्ज़

रक्षा मंत्री ने कहा, 'इजरायल ने राज्य को खतरे से बचाने के लिए ईरान पर प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक शुरू की है. पूरे देश में तत्काल आपातकाल लागू कर दिया गया है.' उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ईरान की ओर से प्रतिक्रिया में मिसाइल दागे जाने की आशंका गंभीर है.

मोबाइल पर आया ‘इमरजेंसी अलर्ट'

बता दें कि हमले की पुष्टि के तुरंत बाद पूरे इजरायल में सायरन बजने लगे. IDF Home Front Command ने नागरिकों के मोबाइल पर एडवांस इन्स्ट्रक्शन अलर्ट भेजा, जिसमें कहा गया नजदीकी सुरक्षित शेल्टर की लोकेशन पहचानकर रखें. घरों के पास रहें और गैर‑जरूरी यात्रा से बचें. स्थिति तेजी से बदल सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com