J&K vs KAR, Ranji Trophy Final: जम्मू कश्मीर ने शनिवार को कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतकर 67 साल का इंतजार खत्म करके इतिहास में अपना नाम दर्ज कर दिया. जम्मू कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए थे जिसके जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन ही बना पाई थी. इस तरह से जम्मू कश्मीर को 291 रन की बढ़त मिली और उसने कर्नाटक को फॉलोआन के लिए आमंत्रित करने की बजाय दूसरी पारी खेलने का फैसला किया. (Scorecard)
मैच के पांचवें और अंतिम दिन जम्मू कश्मीर ने जब तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 342 रन बनाए थे तब दोनों टीम के कप्तान मैच को ड्रॉ करने पर सहमत हो गए और इस तरह से जम्मू कश्मीर पहली बार चैंपियन बन गया. जम्मू कश्मीर ने सुबह अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 186 रन से आगे बढ़ाई. कामरान इकबाल और साहिल लोत्रा ने कर्नाटक को एक भी सफलता हासिल नहीं करने दी और नाबाद शतक लगाए.
जब मैच ड्रॉ करने पर सहमति बनी उस समय सुबह अपनी पारी 94 रन से आगे बढ़ाने वाले इकबाल 160 और लोत्रा 101 रन पर खेल रहे थे. लोत्रा ने सुबह अपनी पारी 16 रन से आगे बढ़ाई थी. इस तरह से जम्मू कश्मीर में अपनी कुल बढ़त 633 रन कर दी थी. यह जम्मू कश्मीर का पहला रणजी ट्रॉफी खिताब है, जो इस टीम के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. जम्मू कश्मीर ने इस तरह से रणजी ट्रॉफी जीतने का 67 साल का लंबा इंतजार भी खत्म कर दिया.
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: साहिल का शतक
चलिए यह वो पल है. मैच ड्रा. रणजी चैंपियन बनी. यह जम्मू कश्मीर के इतिहास में पल हमेशा यादगार रहेगा. रणजी में जम्मू कश्मीर ने इतिहास रच दिया. टीम पहली बार चैंपियन बनी है. 65 सालों का सूखा खत्म हुआ है. खिलाड़ी दौड़ पड़े हैं. जश्न शुरू हुआ.
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: साहिल का शतक
चलिए साहिल का शतक हुआ. यह उनका पहला फर्स्ट क्लास शतक है. इसके साथ ही तय है कि जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा थोड़ी देर में पारी की घोषणा करें.
Ranji Trophy Final LIVE: साहिल लोत्रा शतक से एक रन दूर
साहिल लोत्रा शतक से एक रन दूर हैं. पिछला ओवर मेडन रहा है. साहिल और कामरान के बीच साझेदारी 187 रनों की हो चुकी है. आज के 38 ओवर बाकी हैं. क्या यह इसी सेशन में पूरे हो जाएंगे? कर्नाटक के खिलाड़ियों के कंधे झुके हुए हैं. जम्मू कश्मीर पहली बार रणजी चैंपियन बनने जा रहा है. जम्मू कश्मीर की बढ़त 623 रनों की हो चुकी है.
109.0 ओवर: जम्मू कश्मीर 332/4
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: एक और मेडन ओवर
एक और मेडन ओवर हुआ. रणजी के नियमों के तहत जम्मू कश्मीर को मैच ड्रॉ करने और जीत की ओर जाने के लिए कम के कम आज 75 ओवर खेलने होंगे. दूसरे सेशन के बाद रणजी चैंपियन बन सकती है.
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: लंच के बाद शुरू हुआ खेल
लंच के बाद एक बार फिर एक्शन शुरू हो चुका है. जम्मू कश्मीर के बल्लेबाज लोत्रा शतक बनाना चाहेंगे. जैसे ही लोत्रा शतक पूरा करेंगे, शायद जम्मू-कश्मीर पारी घोषित करने के बारे में सोचेगा. सभी खिलाड़ियों का मैदान पर होना और एक साथ जश्न मनाना एक अद्भुत अनुभव होगा
96.0 ओवर: जम्मू कश्मीर 286/4
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: लंच का ऐलान
चलिए लंच का ऐलान हो चुका है. दोनों टीमें केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए खेल रही हैं. खिलाड़ियों के बीच औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही परिणाम स्पष्ट होता जा रहा है और अब सारा ध्यान अंतिम ट्रॉफी वितरण समारोह पर केंद्रित है. पहला सेशन पूरी तरह से जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजों के नाम रहा है. कर्नाटक शुरुआती सत्र में एक भी विकेट नहीं ले पाया है. कमरन इकबाल ने शानदार शतक लगाकर 124 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं साहिल लोत्रा ने भी 80 रन बनाकर नाबाद रहते हुए उनका बखूबी साथ दिया. साहिल लोत्रा और कामरान के बीच साझेदारी 140 रनों की हो चुकी है.
95.0 ओवर: जम्मू कश्मीर 285/4, बढ़त 576 रनों की
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: जम्मू कश्मीर की बढ़त 600 के करीब
जम्मू कश्मीर की बढ़त 574 रनों की है. क़मरान इक़बाल और साहिल लोत्रा के बीच साझेदारी 138 रनों की हो चुकी है. कर्नाटक के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं. सुबह से कोई विकेट नहीं गिरा है. आखिरी ओवर से 4 रन आए हैं. उम्मीद करिए कि इस सेशन के बाद शायद मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया जाए.
93.0 ओवर: जम्मू कश्मीर 283/4
ammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: एक घंटे में बनाए 33 रन
जम्मू कश्मीर ने एक घंटे में 33 रन बनाए हैं. जम्मू कश्मीर के पा, 510 रनों की बढ़त है. क्या जम्मू दिन के आखिरी तक खेलती रहेगी? पिछले ओवर से 5 रन आए हैं.
74.0 ओवर: जम्मू कश्मीर 219/4
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: क़मरन का शतक
क़मरन इकबाल का शतक पूरा हुआ. श्रेयस गोपाल की शॉर्ट गेंद को बाउंड्री के लिए भेजा. रणजी फाइनल में अपना शतक पूरा किया. उनके साथी खिलाड़ी, जो बेसब्री से बालकनी में इस उपलब्धि का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अपना बल्ला उठाया, खुशी से झूम उठे. यह सबसे बड़े मंच पर एक जुझारू और शानदार पारी को पूरा करने वाला बिल्कुल सही समय पर लगाया गया शॉट था.
71.2ओवर: जम्मू कश्मीर 209/4
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: रिव्यू से बचे कामरान
क़मरान इक़बाल ने रिव्यू लिया. उन्हें कैच आउट दिया गया था. यह डबल रिव्यू था. अंपायर द्वारा स्टंपिंग रिव्यू और क़मरान द्वारा कैच रिव्यू. गेंद जब बल्ले के पास से गुज़री तो अल्ट्राएज पर कोई स्पाइक नहीं. इसलिए क़मरान इस रिव्यू में बच गए. क़मरान ने विकेटकीपर द्वारा बेल्स गिराने से ठीक पहले अपना पैर क्रीज के अंदर कर दिया था. क़मरान दोनों रिव्यू में बच गए. शतक पूरा करने के लिए उन्हें अभी भी 2 रन और चाहिए. यह लगातार चौथा ओवर था, जो मेडन रहा.
69.0 ओवर: जम्मू कश्मीर 204/4
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: कामरान शतक से 4 रन दूर
कामरान अपने शतक से 4 रन दूर हैं. पिछले ओवर से 2 रन आए हैं. जम्मू कश्मीर का स्कोर 200 के करीब है और बढ़त 487 रनों की. क्या जम्मू शुरुआती घंटे के बाद पारी घोषित करती है या पहला सेशन पूरा खेलती है?
62.0 ओवर: जम्मू कश्मीर 196/4
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: शुरू हुआ पांचवें दिन का एक्शन
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score:
पांचवें दिन का एक्शन शुरु हुआ. श्रेयस गोपाल गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे. एक स्लिप के साथ. साहिल लोत्रा और कामरान इकबाल बैटिंग कर रहे हैं. कामरान शतक के करीब हैं.
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: मौजूद रहेंगे बीसीसीआई के सभी अधिकारी
भारतीय क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के पूर्व प्रशासक मिथुन मन्हास पहले दिन से यहां मौजूद थे लेकिन बृहस्पतिवार को भारत के टी20 विश्व कप सुपर आठ मैच के लिए चेन्नई गए थे. वह लौट गए हैं और उनके साथ बीसीसीआई के दूसरे शीर्ष अधिकारियों के भी शनिवार को अंतिम दिन उपस्थिति होने उम्मीद है.
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE: जम्मू-कश्मीर के सीएम पहुंचे हुबली
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को अपनी टीम के ऐतिहासिक खिताब जीतने के पल को देखने के लिए हुबली पहुंचे. मैच का परिणाम शनिवार को किसी समय आ सकता है.
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE: मयंक भी हुए नबी के फैन
नबी ने जिस तरह से गेंदबाजी करते हुए कर्नाटक को दबाव में डाला, उसके लिए मयंक ने उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा,"वह (नबी) श्रेय दिए जाने का हकदार हैं. मुझे लगता है कि उसने बल्लेबाज को चुनौती दी और साथ ही कसी गेंदबाजी की. ऐसी गेंदबाजी आपको दबाव में रखती है."
J&K vs KAR LIVE: कोच को लेकर क्या बोलाे लोत्रा
कोच अजय शर्मा के बारे में बात करते हुए लोत्रा ने कहा कि वह हमेशा सकारात्मक रहते हैं और चाहते हैं कि खिलाड़ी हर समय अपना शत प्रतिशत दें. उन्होंने कहा,"पिछले छह महीनों से, पूरे साल वह हमें अभ्यास करा रहे हैं. वह बस चाहते हैं कि हम नेट पर शत प्रतिशत और मैच में शत प्रतिशत दें. वह ड्रेसिंग रूम में हमेशा सकारात्मक रहते हैं."
जब उनसे पूछा गया कि कोच टीम में क्या बदलाव लाए हैं तो लोत्रा ने कहा,"मुझे लगता है कि सबसे अहम चीज अनुशासन हैं. पिछले चार साल से हम हमेशा सत्र से पहले तीन महीने तक शिविर में रहते हैं. हम हर जगह खेलते हैं, चाहे वह कश्मीर हो या जम्मू, हम टूर्नामेंट खेलने भी जाते हैं जैसे बुची बाबू."
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE: पहली बार ट्रॉफी उठाने को लेकर उत्साहित
दिन का खेल खत्म होने पर जब कश्मीर के गेंदबाज साहिल लोत्रा से यह पूछा गया कि पहली बार ट्रॉफी उठाने की उम्मीद कितनी रोमांचक है तो उन्होंने कहा,"यह तो बस शुरुआत है, हम सब खुश और उत्साहित हैं. यह पहली बार है जब हम फाइनल में खेल रहे हैं और यह हमारे लिए बहुत गर्व का पल है. हम बस आगे बढ़ रहे है. हमने इस साल जो कड़ी मेहनत की है, जो अनुशासन दिखाया है, यह उसी का नतीजा है."
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: औकिब नबी अकेला बंदा काफी है
अनुभवी तेज गेंदबाज औकिब नबी (54 रन देकर पांच विकेट) और सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल के शानदार प्रदर्शन से जम्मू-कश्मीर अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने के करीब पहुंच गई है. इकबाल ने फाइनल में शानदार शतक ठोका है, जबकि नबी ने एक बार फिर फाइव विकेट हॉल लिया है.कर्नाटक की पारी में पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल (266 गेंद में 160 रन) के शतक का अहम योगदान रहा क्योंकि अन्य खिलाड़ी संभलकर नहीं खेल सके. पर नबी के पांच विकेट अग्रवाल के शानदार शतक पर भारी पड़े। जम्मू-कश्मीर का यह तेज गेंदबाज बेहतरीन फॉर्म में था.
Jammu and Kashmir vs Karnataka LIVE Score: नमस्कार स्वागत है आपका
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज जम्मू कश्मीर के लिए बड़ा दिन है. टीम रणजी चैंपियन बनने की दहलीज पर है. जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ शिकंजा कस लिया है. केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 186 रन बना लिए हैं. जम्मू-कश्मीर की कुल बढ़त 477 रनों की हो चुकी है.
फाइनल मुकाबले के चौथे दिन पहली पारी में कर्नाटक की पूरी टीम 293 रन बनाकर ऑलआउट हुई. मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 21 चौके की मदद से 160 रन बनाए. हालांकि, उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका. मयंक के अलावा कर्नाटक की तरफ से कृतिक कृष्णा ने 36 रनों का योगदान दिया, जबकि श्रेयस गोपाल ने 27 रन बनाए.
छठे विकेट के लिए कृतिक के साथ मिलकर मयंक ने 79 रनों की अहम साझेदारी निभाई. हालांकि, कृतिक के आउट होने के बाद कर्नाटक ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. टीम ने अपने आखिरी चार विकेट सिर्फ 52 रन जोड़कर गंवाए. इससे पहले पहली पारी में जम्मू-कश्मीर ने 584 रन बनाए थे.
जम्मू-कश्मीर की ओर से गेंदबाजी में आकिब नबी डार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 23 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. आकिब के अलावा सुनील कुमार और युधवीर सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए. पहली पारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर ने 291 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की.
हालांकि, दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यावर हसन को महज एक रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने क्लीन बोल्ड किया. इसके बाद पहली पारी में शतक लगाने वाले शुभम पुंडीर दूसरी इनिंग में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, कप्तान पारस डोगरा 16 रन बनाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा का दूसरा शिकार बने.
कप्तान के पवेलियन लौटने के बाद कमरान इकबाल और अब्दुल समद ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 73 रनों की अहम साझेदारी निभाई. समद 32 रन बनाकर आउट हुए. दिन का खेल खत्म होने तक कमरान इकबाल 94 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि उनका साथ साहिल लोत्रा 16 रन बनाकर दे रहे हैं.