Pakistan Afghanistan War LIVE: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर जंग शुरू हो गई है. दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर नए सिरे से हुई झड़पों के बाद पाकिस्तान सरकार ने अफगानिस्तान को कंट्रोल करने वाली तालिबान सरकार के खिलाफ "खुले युद्ध" की घोषणा की है. पाकिस्तान ने गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात अफगानिस्तान के शहर काबुल और कंधार पर बमबारी की. 2 घंटे से अधिक चले इस हवाई हमले को उसने ऑपरेशन 'गजब लिल-हक' नाम दिया है. यह हमला उस समय हुआ जब कुछ घंटों पहले अफगानिस्तान को कंट्रोल करने वाले तालिबान बलों ने पाकिस्तानी सीमा सैनिकों पर हमला किया था.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "हमारा धैर्य अपनी सीमा तक पहुंच गया है. अब यह हमारे और आपके बीच खुला युद्ध है." जैसे-जैसे दोनों देशों के बीच हिंसा बढ़ती जा रही है, दोनों तरफ की सेनाएं आगे वाले के दर्जनों सैनिकों को मारने का दावा कर रही है. इससे कतर की मध्यस्थता में दोनों के बीच कराया गया युद्धविराम तेजी से अस्थिर होता दिख रहा है.
हम आपके लिए लेकर आए हैं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी जंग पर यह लाइव ब्लॉग. यहां आपको दोनों के बीच सैन्य संघर्ष से जुड़ी हर बड़ी खबर तेजी से दी जाएगी. बने रहे हमारे साथ.
Here are the LIVE Updates of Pakistan - Afghanistan Clashes, Cross Border Attack, Airstrikes
Pakistan Afghanistan Clashes LIVE: सुबह की रोशनी में भी जारी है जंग
न्यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह भी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग चलती रही. प्रमुख तोरखम सीमा पार के पास ताजा गोलीबारी की सूचना मिली है. सुबह करीब 9:30 बजे अफगानिस्तान साइड गोलाबारी की आवाजें सुनी गईं. रिपोर्ट के अनुसार पत्रकारों में से एक ने देखा कि और अधिक अफगान सैनिक सीमा की ओर बढ़ रहे थे. बाद में पत्रकारों को इलाका खाली करने को कह दिया.
Pakistan Afghanistan Clashes LIVE: पाकिस्तान और तालिबान की आर्मी, किसमें कितना है दम
पाकिस्तान की सेना में लगातार भर्ती और रिजर्व सैनिकों को भी बनाए रखने की व्यवस्था है. उसे अपने मुख्य रक्षा साझेदार चीन से सैन्य उपकरण भी मिलते हैं. इस्लामाबाद के पास परमाणु बम है और वह अपने परमाणु सैन्य कार्यक्रम में लगातार निवेश कर रहा है. वो अपनी नौसेना और वायुसेना को भी आधुनिक बना रहा है. दूसरी ओर, अफगान तालिबान की सैन्य क्षमता कम हो रही है. 2021 में जब तालिबान ने सत्ता संभाली, तब उसने विदेशी हथियारों पर कब्जा किया था, लेकिन अब उन हथियारों को इस्तेमाल करने की उसकी क्षमता घटती जा रही है.
तालिबान सरकार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता न मिलने से उसकी सेना के आधुनिकीकरण पर भी असर पड़ा है.
बता दें कि पाकिस्तान की रक्षा सेनाओं में कुल 6,60,000 सक्रिय सैनिक हैं. इनमें से 5,60,000 सेना में, 70,000 वायुसेना में और 30,000 नौसेना में हैं. इसके मुकाबले, अफगान तालिबान की सेना छोटी है, जिसमें लगभग 1,72,000 सक्रिय सैनिक हैं. हालांकि, तालिबान ने अपनी सेना को बढ़ाकर 2,00,000 सैनिक करने की योजना की घोषणा की है.
Pakistan Afghanistan War LIVE: पाकिस्तान-अफगानिस्तान में सुलह कराने के लिए सामने आया ईरान
न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को सुलझाने के लिए मदद करने की पेशकश की है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान बातचीत को सुविधाजनक बनाने और दोनों देशों के बीच समझ और सहयोग बढ़ाने के लिए आवश्यक कोई भी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है."
در ماه مبارک رمضان، ماه خویشتنداری و تقویت همبستگی در جهان اسلام، شایسته است افغانستان و پاکستان اختلافات موجود را در چارچوب حسن همجواری و از مسیر گفتوگو مدیریت و حلوفصل کنند.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) February 27, 2026
جمهوری اسلامی ایران آماده هرگونه مساعدت در تسهیل گفتوگو و تقویت تفاهم و همکاری میان دو کشور، است. pic.twitter.com/5CI7M456aJ
Pakistan Afghanistan War LIVE: पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने का दावा निकला झूठा
अफगानिस्तान ने दावा किया था कि उसने पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराया है. लेकिन X के AI इंजन ग्रोक के अनुसार, यह एक झूठा दावा है जो एक नकली वीडियो पर आधारित है. ग्रोक ने बताया है, "नहीं, जैसा कि दावा किया जार है यह वीडियो असली नहीं है. मलबे में फाइटर जेट का टेल नंबर 85510 और पाकिस्तानी झंडे वाला एक बड़ा विमान दिखाई देता है, लेकिन यह F-16 लड़ाकू विमान (गलत आकार) जैसा नहीं दिखता है. रॉयटर्स, अल जज़ीरा, सीएनएन या अन्य की कोई भी विश्वसनीय रिपोर्ट इस बात की पुष्टि नहीं करती है कि सीमा पर झड़पों के बीच आज पाकिस्तान ने अफगान बलों के हाथों अपना कोई विमान खो दिया है. यह संभवतः पुराना/असंबंधित फुटेज है जिसे गलत तरीके से प्रचार के लिए प्रसारित किया गया है."
Pakistan Afghanistan War LIVE: पाकिस्तान का दावा- हमारे फाइटर जेट कंधार के उपर गश्ती कर रहे
पाकिस्तान से सरकारी न्यूज चैनल पीटीवी न्यूज ने दावा किया है कि पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) के जेट अफगान तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले करने के बाद अफगानिस्तान के कंधार के ऊपर आसमान में गश्त कर रहे हैं. ब्रॉडकास्टर ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कहा, "पाकिस्तान सशस्त्र बल किसी भी आक्रामकता के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उनके पास उचित जवाब देने की क्षमता है."
Pakistan Afghanistan War LIVE: तालिबान ने हमला करके एक भयानक गलती की- पाकिस्तान गृह मंत्री
पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा है कि अफगान तालिबान ने हमला करके एक भयानक गलती की है. गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए अफगान तालिबान की निंदा की है. एक्स पर गृह मंत्रालय द्वारा पोस्ट किए गए एक बयान में उनके हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने अफगान तालिबान की खुली आक्रामकता का उचित जवाब दिया है. उन्होंने कहा, "कायर दुश्मन ने रात के अंधेरे में हमला किया. अफगान तालिबान ने निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का घृणित प्रयास किया."
उन्होंने कहा, "देश सशस्त्र बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. अफगान तालिबान ने हमला करके भयानक गलती की. उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. हम अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करने देंगे."
Pakistan Afghanistan War LIVE: अफगानिस्तान ने 15 चौकियां कब्जे में लेने का दावा किया
अफगानिस्तान ने गुरुवार रात को दावा किया है कि वह हाल में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रहा है. अफगान अधिकारियों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अब तक दुश्मन की 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है. इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कार्रवाई के दौरान कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि कुछ को जिंदा भी पकड़ लिया गया है.
Pakistan Afghanistan War LIVE: तालिबान का दावा- पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया
अफगानिस्तान की सेना ने रात में सैन्य वाहनों की आवाजाही और भारी गोलीबारी की आवाज का वीडियो फुटेज जारी किया. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने पाकिस्तानी सैन्य शासन की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है. वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है. अफगानिस्तान ने यह भी दावा किया कि उसकी सेना ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. उन्होंने जलते हुए विमान का एक वीडियो पोस्ट किया.
🚨 BIG BREAKING NEWS💥
— Afghanistan Defense (@AFGDefense) February 27, 2026
This is a Pakistani military F-16, American-made, that Afghan defensive forces have shot down. pic.twitter.com/7qBAjv89rk

Pakistan Afghanistan War LIVE: पाकिस्तान की सेना तालिबानी हमलावरों को कुचल सकती है- पीएम शहबाज
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश की सशस्त्र सेना पड़ोसी अफगानिस्तान पर हवाई हमलों के बाद हमलावरों को "कुचल" सकती है. पाकिस्तानी सरकार के एक्स पेज के अनुसार, शरीफ ने कहा, "हमारी सेना किसी भी आक्रामक महत्वाकांक्षा को कुचलने की पूरी क्षमता रखती है." उन्होंने कहा, "पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है."
Pakistan Afghanistan War LIVE: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया खुली जंग का ऐलान
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर नए सिरे से हुई झड़पों के बाद इस्लामाबाद ने अफगान तालिबान सरकार पर "खुले युद्ध" की घोषणा की है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर पोस्ट किया, "हमारा धैर्य अपनी सीमा तक पहुंच गया है। अब यह हमारे और आपके बीच खुला युद्ध है."