विज्ञापन

Holi Song: होली पर कभी मिस नहीं होता 45 साल पुरानी फिल्म का गाना, जिसमें आखिरी बार अमिताभ बच्चन-रेखा के साथ आए थे नजर, हरिवंश राय ने लिखे थे बोल

holi song: होली पर चाहें कितने ही गाने रिलीज हो जाएं, लेकिन एक सॉन्ग ने सालों बाद भी अपना दबदबा कायम रखा हुआ है. वो सॉन्ग है सिलसिला फिल्म का रंग बरसे.

Holi Song: होली पर कभी मिस नहीं होता 45 साल पुरानी फिल्म का गाना, जिसमें आखिरी बार अमिताभ बच्चन-रेखा के साथ आए थे नजर, हरिवंश राय ने लिखे थे बोल
holi song: होली पर सुने रेखा और अमिताभ बच्चन का ये गाना
नई दिल्ली:

देशभर में 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा. हर साल की तरह इस साल भी लोगों को होली का बेसब्री से इंतजार है. होली पर रंग, गुलाल चाहें कितने भी लगाए जाएं, लेकिन एक चीज है जिसके बिना ये त्योहार अधूरा माना जाता है और वो है होली के गाने. लगभग हर साल हिंदी और भोजपुरी इंडस्ट्री में होली से जुड़े कई गाने रिलीज किए जाते हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन का एक पुराना गाना हर बार होली के नए गानों पर भारी पड़ जाता है. अमिताभ बच्चन का एक गाना ऐसा है जिसके बिना होली का त्योहार ही अधूरा सा लगता है, वो गाना है रंग ‘बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे'.

आखिरी बार रेखा के साथ नजर आए थे बिग बी

14 अगस्त 1981 को रिलीज हुई ‘सिलसिला' फिल्म का ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली' आज भी लोगों का सबसे पसंदीदा होली सॉन्ग है. 45 साल बाद भी जब होली पार्टी में ये गाना बजता है तो थिरकने वालों के पैर नहीं रुकते हैं. इस गाने से जुड़ी दिलचस्प बातें भी हैं. जैसे, इस गाने को अमिताभ बच्चन के पिता और मशहूर कवि हरिवंशराय बच्चन ने लिखा था. जबकि गाने में बिग बी ने अपनी आवाज दी थी. ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली' गाने को अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया था. ये आखिरी बार था जब रेखा और अमिताभ ने किसी फिल्म में साथ काम किया था. इस गाने में रेखा और अमिताभ के अलावा जया बच्चन और संजीव कुमार भी नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें- Holi Song: जब सनी देओल की होली में शाहरुख खान ने किया था रंग में भंग, सनी पाजी ने किंग खान की सड़क पर ही लगवा दी थी दौड़

गाने हिट, फिल्म फ्लॉप

45 साल बाद भी भले ही ये गाना हिट माना जाता है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि इसके गाने आज भी हिट हैं. फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर खुद यश चोपड़ा थे. जिनकी भरपूर कोशिशों के बाद रेखा और जया एक साथ काम करने को राजी हुई थीं. लेकिन उस दौर में फिल्म का जादू इंडिया में चल ही नहीं सका था. यशराज बैनर के इस फिल्म को लोगों ने सिरे से नकार दिया था, हालांकि इंडिया में फ्लॉप हुई इस फिल्म को इंग्लैंड और अमेरिका के हिंदी सिने प्रेमियों ने खूब पसंद किया था.

ये भी पढ़ें- Holi Song: हर साल होली पर बजता है ये 67 साल पुराना गाना, नहीं था कोई मेल लीड, हाथी से करनी पड़ी थी एक्ट्रेस को दोस्ती

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Best Holi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com