विज्ञापन

पुराने दोस्त, गठबंधन की तैयारी... असम में जीत के लिए बीजेपी नहीं छोड़ेगी कोई कसर

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए NDA गठबंधन की स्थिति साफ कर दी है. 10 मार्च तक BJP, AGP और BPF के बीच सीटों का बंटवारा अंतिम रूप ले लेगा और कुछ सीटों पर 'फ्रेंडली फाइट' भी संभव है.

पुराने दोस्त, गठबंधन की तैयारी... असम में जीत के लिए बीजेपी नहीं छोड़ेगी कोई कसर
  • असम में भाजपा, AGP और BPF के बीच सीट बंटवारे का फैसला दस मार्च तक अंतिम रूप लेगा
  • भाजपा और AGP के बीच कुछ सीटों पर फ्रैंडली फाइट हो सकती है ताकि स्थानीय आकांक्षाएं पूरी हों
  • BPF ने कांग्रेस से दूरी बनाकर फिर से NDA का हिस्सा बनकर बोडोलैंड क्षेत्र के लिए डील लगभग फाइनल की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

असम में सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए गठबंधन की राजनीति तेज हो गई है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने NDA गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर बड़ी तस्वीर साफ कर दी है. उन्होंने संकेत दिया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP), असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के बीच सीटों का बंटवारा 10 मार्च तक अंतिम रूप ले लेगा.

NDA कुनबे में फिर दोस्ती के कयास

AGP और भाजपा का गठबंधन पुराना है. सीएम ने कहा कि वे 10 मार्च तक सीटों पर फैसला ले लेंगे. दिलचस्प बात यह है कि कुछ सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच फ्रेंडली फाइट देखने को मिल सकती है ताकि दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं की स्थानीय आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके. 

वहीं पिछले चुनाव में कांग्रेस के साथ रही हाग्रामा मोहिलरी की BPF अब फिर से NDA पाले में आ गई है. बोडोलैंड क्षेत्र के लिए भाजपा और BPF के बीच डील लगभग फाइनल है.

हालांकि बोडोलैंड इलाके की दूसरी पार्टनर पार्टी UPPL के साथ BJP का सीट शेयरिंग अभी भी अधर में लटका हुआ है, असम के मुख्यमंत्री ने पहले दावा किया था कि UPPL कांग्रेस के साथ नहीं जाएगी।

UPPL और विपक्ष की चुनौती

हालांकि बोडोलैंड इलाके की प्रमोद बोरो के नेतृत्व वाली UPPL के साथ बीजेपी का सीट बंटवारा फिलहाल लटका हुआ है. हालांकि, सीएम ने दावा किया है कि UPPL किसी भी सूरत में कांग्रेस के साथ नहीं जाएगी.

कांग्रेस का 'सिरदर्द'

एक तरफ जहां बीजेपी अपना कुनबा बढ़ा रही है, वहीं कांग्रेस अखिल गोगोई की 'रायजोर दल' के साथ गठबंधन को लेकर उलझी हुई है. 15 सीटों की मांग पर अड़ी रायजोर दल और कांग्रेस के बीच बातचीत अभी तक बेनतीजा रही है. हालांकि, कांग्रेस ने असम जातीय परिषद (AJP) और वामपंथी दलों के साथ गठबंधन लगभग पक्का कर लिया है.

असम में कब हो सकता है चुनाव?

चुनाव आयोग ने हाल ही में असम की तैयारियों का जायजा लिया है. संकेत मिल रहे हैं कि चुनाव अप्रैल में कराए जा सकते हैं. अप्रैल में आने वाले राज्य के सबसे बड़े त्योहार 'रंगाली बिहू'से पहले चुनाव पूरी करने की योजना है. अधिकांश दलों ने 126 सीटों के लिए एक या दो चरणों में चुनाव कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: असम में बीजेपी की हैट्रिक के लिए बीजेपी का 'महाप्लान'.. सियासी समर में उतरेंगे कई दिग्गज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com