विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

बंगाल में 'परिवर्तन' के लिए BJP झोंकेगी ताकत, मालदा से हावड़ा-हुगली तक महा रैली, शाह, नड्डा जैसे दिग्गज उतरेंगे

बीजेपी 1 और 2 मार्च को पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभाएं आयोजित करेगी, जिसमें कई केंद्रीय नेता मोर्चा संभालेंगे. धर्मेंद्र प्रधान, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं द्वारा झारग्राम, नदिया, दक्षिण 24 परगना और हावड़ा-हुगली में रैलियां संबोधित की जाएंगी.

बंगाल में 'परिवर्तन' के लिए BJP झोंकेगी ताकत,  मालदा से हावड़ा-हुगली तक महा रैली, शाह, नड्डा जैसे दिग्गज उतरेंगे
  • BJP ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा के तहत मार्च के पहले दो दिनों में व्यापक जनसभाओं का आयोजन किया है
  • धर्मेंद्र प्रधान, जे.पी. नड्डा और अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न जिलों में रैलियों को संबोधित किया
  • अमित शाह दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर के अंतर्गत रायदिघी विधानसभा के भगवतीपुर में रैली को संबोधित करेंगे
नई दिल्‍ली:

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चल रही परिवर्तन यात्रा के तहत 1 और 2 मार्च को पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में जनसभाओं का एक व्यापक कार्यक्रम तैयार किया है. चुनावों से पहले पार्टी के प्रचार अभियान को धार देने के लिए कई केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता और राज्य के नेता इन रैलियों को संबोधित करेंगे. भाजपा नेताओं के अनुसार सभी जनसभाएं दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी. बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सभी सांसदों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दोपहर 1 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.
 

झारग्राम जिले में धर्मेंद्र प्रधान संभालेंगे मोर्चा 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एक मार्च को झारग्राम जिले के गरबेटा विधानसभा क्षेत्र के सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. उसी दिन पुरुलिया जिले में कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के चीनकुरी 3 नंबर मैदान में एक जनसभा आयोजित की जाएगी जिसमें वरिष्ठ नेता अन्नपूर्णा देवी, स्मृति ईरानी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष शामिल होंगे.

नदिया में जेपी नड्डा करेंगे विशाल रैली 
 

नदिया जिले के कृष्णानगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के दिगनगर में एक और बड़ी रैली होगी, जिसे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा संबोधित करेंगे. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सुकंत मजूमदार भी रहेंगे. परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के तहत उत्तर बंगाल में भी कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के रासमेला मठ में एक सार्वजनिक सभा आयोजित की जाएगी. भाजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शमिक भट्टाचार्य और निशिथ प्रमाणिक सिलीगुड़ी-कूचबिहार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें :-एकला चलो रे! पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की शून्य से शुरुआत, लेकिन बड़ी चुनौती है इस राह में...

दक्षिण 24 परगना में उतरेंगे अमित शाह
  

2 मार्च को भाजपा ने दक्षिण और मध्य बंगाल में कई महत्वपूर्ण बैठकें तय की हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर के अंतर्गत रायदिघी विधानसभा क्षेत्र के भगवतीपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे. उनके साथ सुकांत मजूमदार भी उपस्थित रहेंगे. मालदा और उत्तर दिनाजपुर जिलों के लिए नितिन नवीन और दिलीप घोष इस्लामपुर कोर्ट मैदान में जनसभा करेंगे. 

ये भी पढ़ें :- 70 और 80 के बीच फंसा पश्चिम बंगाल में SIR, क्या समय पर हो पाएंगे विधानसभा चुनाव

हावड़ा-हुगली में राजनाथ सिंह संभालेंगे मोर्चा 

हावड़ा-हुगली क्षेत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आमता विधानसभा क्षेत्र के जयपुर अमरागोरी एथलेटिक क्लब में एक रैली को संबोधित करेंगे. बर्धमान-बीरभूम क्षेत्र के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और मिथुन चक्रवर्ती परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे. बशीरहाट में एक और बड़ी बैठक होगी जहाँ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र के बोयरमारी क्लब ग्राउंड में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस दौरान शुभेंदु अधिकारी, शांतनु ठाकुर और लॉकेट चटर्जी भी उपस्थित रहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Election, BJP Parivartan Rallies, Amit Shah, JP Nadda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com