विज्ञापन

कंप्यूटर जैसा चाहते हैं तेज दिमाग, तो इन 7 सुपरफूड्स को आज से ही डाइट में करें शामिल

Brain Boosting Foods: क्या आप भी चीजें रख के भूल जाते हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो दिमाग को तेज करने में मदद कर सकते हैं.

कंप्यूटर जैसा चाहते हैं तेज दिमाग, तो इन 7 सुपरफूड्स को आज से ही डाइट में करें शामिल
Brain Boosting Foods: दिमाग के लिए सबसे अच्छी खाने की चीज़ें कौन सी हैं.

Brain Boosting Foods In Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी बॉडी और फिटनेस का तो पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन उस हिस्से को भूल जाते हैं, जो पूरे शरीर को चलाता है. क्या आपने कभी सोचा है कि जिस तरह गाड़ी को अच्छे फ्यूल की जरूरत होती है, वैसे ही हमारे दिमाग को चलाने के लिए पोषण की जरूरत होती है. आज के समय में ​छोटे से लेकर बड़े तक में भूलने की समस्या देखी जा सकती है. काम में मन न लगना हो या फिर बच्चों की कमजोर याददाश्त इन सब के लिए आपकी डाइट अहम मानी जाती हैं, तो चलिए जानते हैं किन चीजों को डाइट में शामिल कर दिमाग को दुरुस्त रख सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिमाग को दुरुस्त रखने के लिए क्या खाएं- (Natural Ways to Sharpen Mind)

​1. अखरोट- 

अखरोट की बनावट बिल्कुल इंसान के दिमाग जैसी है और यह दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. यह न केवल याददाश्त बढ़ाने बल्कि, पूरे शरीर के लिए भी फायदेमंद है. 

​2. हल्दी वाला दूध- 

​हल्दी में 'करक्यूमिन' नाम का एक तत्व होता है. यह दिमाग की नई कोशिकाओं (Cells) को बनाने में मदद कर सकता है और डिप्रेशन जैसी समस्याओं को दूर रख सकता है. रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना हल्दी वाला दूध पीने से नींद में सुधार और दिमाग को सेहतमंद रख सकते हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock दिमाग को दुरुस्त रखने में मददगार है हल्दी वाला दूध. 

​3. हरी पत्तेदार सब्जियां- 

​पालक, मेथी और बथुआ जैसी सब्जियां आयरन और विटामिन-के से भरपूर होती हैं. ये सब्जियां दिमाग को दुरुस्त रखने में मददगार हैं. 

​4. कद्दू के बीज- 

​अक्सर हम कद्दू की सब्जी बनाते समय उसके बीज फेंक देते हैं, लेकिन ये बीज जिंक और मैग्नीशियम का पावरहाउस हैं. मैग्नीशियम सीखने की क्षमता बढ़ाने और जिंक दिमाग की नसों को सिग्नल भेजने में मदद कर सकता है. 

​5. डार्क चॉकलेट- 

​अगर आपको मीठा पसंद है, तो डार्क चॉकलेट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. क्योंकि इसमें फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो दिमाग के उस हिस्से में ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं जहां से हम चीजें याद रखते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva डॉर्क चॉकलेट को दिमाग की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

​6. बादाम- 

​बादाम को याददाश्त बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन-E भूलने की बीमारी को रोकने में मददगार है. 

​7. ब्लूबेरीज- 

​ब्लूबेरीज में एंथोसायनिन होता है. यह दिमाग की सूजन को कम करने और दिमाग को दुरुस्त रखने में मददगार है.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर बच्चों की फोटो क्यों नहीं पोस्ट करनी चाहिए? जान लीजिए वो 6 खतरे....

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
7 Superfood For Brain Boosting, Natural Ways To Sharpen Mind, Dimag Ko Tez Kaise Banaye, Brain Boosting Foods, Best Diet For Memory, Foods For Brain Health, Omega 3 Fatty Acids, Benefits Of Walnuts, Almonds For Memory, Turmeric Milk Benefits, Healthy Brain Diet, Foods To Improve Focus, Mental Health Nutrition, Best Seeds For Brain, Dark Chocolate Benefits, Vitamin E For Brain, Superfoods For Students.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com