- ऐसे बनाएं रागी इडली.
- रागी इडली सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है.
- रागी एक मोटा अनाज है.
Diabetes Diet: डायबिटीज सबसे बड़ी स्वास्थ्य चिंताओं में से एक है. जिससे आज दुनिया निपट रही है. यह एक अपरिवर्तनीय स्थिति है जो स्पेशली अस्थिर ब्लड शुगर लेवल है. डायबिटीज एक पुरानी बीमारी है, जिसका अर्थ है कि इसका कोई इलाज नहीं है. हालांकि, ऐसे कई तरीके हैं जिनसे इसका ट्रीटमेंट और इसे मैनेज किया जा सकता है. और इसे कंट्रोल करने में हमारी डाइट अहम भूमिका निभाती है. ब्लड के लेवल को मैनेज करने के लिए एक्सपर्ट अक्सर साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, क्विनोआ, जई और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करने की सलाह देते हैं. उदाहरण के लिए, रागी उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो डायबिटीज से पीड़ित हैं क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है.
रागी, या नचनी, एक मोटे फ्लेवर वाला बाजरा है और देश के कई हिस्सों में बेहद पॉपुलर है. पुराने समय से, रागी का उपयोग कई प्रकार की रेसिपीज जैसे उपमा, ढोकला, डोसा, चकली आदि बनाने के लिए किया जाता रहा है. जैसा कि नाम से पता चलता है, इस इडली को रागी से बनाया जाता है. इसे बनाना बेहद आसान है और गरमा गरम सांबर और नारियल की चटनी के साथ परोसे जाने पर इसका टेस्ट बहुत अच्छा लगता है. नीचे दी गई रेसिपी देखेंः
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Gobhi Uttapam: गोभी उत्तपम के साथ अपने ब्रेकफास्ट में लाएं नया ट्विस्ट- Recipe Inside
क्या रागी ब्लड शुगर बढ़ाती है- Does Ragi Increase Blood Sugar?
रागी फाइबर से भरपूर होता है, जो इसे बेहद हेल्दी और पौष्टिक बनाता है. यह सफेद चावल और गेहूं का एक अच्छा ऑप्शन है. डायबिटीज रोगियों को अक्सर इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है. डाइट फाइबर की उपस्थिति आपको लंबे समय तक भरा रखने में मदद करती है.
कैसे बनाएं रागी इडली- How To Make Ragi Idli Recipe:
सबसे पहले एक पैन में सूजी को मीडियम आंच पर 2-3 मिनट के लिए भून लें. इसे ठंडा होने दें. एक बड़ा बाउल लें, इस बाउल में सूजी डालें, रागी, दही, हरा धनिया और नमक डालें. सभी सामग्रियों को मिलाएं, थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें जब तक आपको एक स्मूद बैटर न मिल जाए. इसे 20 मिनट के लिए अलग रख दें.
Roasted Flax Seeds: कोलेस्ट्रॉल समेत इन 5 समस्याओं में बेहद फायदेमंद है भुनी अलसी का सेवन
अब बैटर लें और उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं. अपने इडली स्टीमर से एक ट्रे निकालें, इसे थोड़े से तेल से ग्रीस कर लें. इडली के बैटर को मोल्ड में सावधानी से डालें. इसे स्टीमर में रखें और 6-7 मिनट तक स्टीम करें. स्टीम करने के बाद, इसे 2-3 मिनट के लिए ठंडा होने दें, फिर डी-मोल्डिंग शुरू करें. रवा इडली तैयार है!
रवा इडली की पूरी रेसिपी के लिए, यहां क्लिक करें.
ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए घर पर इस स्वादिष्ट रवा इडली को ट्राई करें. नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपना एक्सपीरिएंस हमारे साथ साझा करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं