विज्ञापन

2 मिनट की रेसिपी, 25 ग्राम प्रोटीन और ढेर सारे फायदे, ऐसा ढोकला नहीं खाया तो क्या खाया

High Protein Meals: वज़न घटाने और मसल्स बनाने वालों के लिए बेस्ट है ये हाई प्रोटीन ढोकला रेसिपी.

2 मिनट की रेसिपी, 25 ग्राम प्रोटीन और ढेर सारे फायदे, ऐसा ढोकला नहीं खाया तो क्या खाया
हाई प्रोटीन ढोकला कैसे बनाएं.
NDTV

क्या आप भी वजन घटाने के साथ मसल्स भी बनाना चाहते हैं और ऐसी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, जो इन दोनों काम को आसान कर दें तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी आसान और प्रोटीन से भरपूर रेसिपी बता रहे हैं, जिसे बहुत ही कम समय में आसानी से बना सकते हैं. 

जब भी हम ढोकला खाते हैं, तो वह सिर्फ बेसन या सूजी से बना होता है, जिसमें स्वाद तो मिल जाता है लेकिन प्रोटीन की मात्रा काफी कम होती है. लेकिन हम जिस रेसिपी की बात कर रहे हैं उसमें 25 ग्राम प्रोटीन आपको आसानी से मिल जाएगा. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं रेसिपी.

इस ढोकले में क्या-क्या मिलता है-

  • प्रोटीन- 15 ग्राम
  • कैलोरी 320
  • कॉर्ब- 19 ग्राम
  • फैट- 15 ग्राम
  • फाइबर- 2.8 ग्राम

​क्या है इस ढोकले में खास?

​यह ढोकला आम ढोकले से काफी अलग है. इसे इस तरह तैयार किया जाता है कि इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा है. भीगी हुई दालों और पनीर या सत्तू के सही मिक्स के साथ जब इसे बनाया जाता है, तो यह स्वाद में स्पंजी होने के साथ-साथ पोषण से भी भर जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे पकाने में घंटों का समय नहीं लगता, यह केवल 2 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है.

​कैसे बनाएं प्रोटीन रिच ढ़ोकला- (How To Make Protein Rich Dhokla)

  1. इसे बनाना बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले जार में बेसन, दही और हाई प्रोटीन पनीर डालें.
  2. अब इसमें चीनी, नमक, तेल हल्दी डालकर पेस्ट तैयार कर लें.
  3. अब इसे एक बाउल में निकालें और इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा डालकर मिलाएं.
  4. इसे एक बाउल में डालें और सिर्फ 2 मिनट के लिए स्टीम कर लें.
  5. तैयार है आपका गरमा-गरम, सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला.
  6. ऊपर से आप कढ़ी पत्ते और राई का हल्का सा तड़का लगाकर इसके स्वाद को और बढ़ा सकते हैं लेकिन इसमें नींबू का रस जरूर डालें.

​25 ग्राम प्रोटीन वाले इस ढोकले के फायदे-

  1. ​एक बार की सर्विंग में ही 25 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है, जो आपकी दिनभर की प्रोटीन जरूरत को पूरा करने में बड़ी मदद करता है.
  2. अगर आप वजन घटा रहे हैं, तो यह नाश्ता आपके लिए बेस्ट है. हाई-प्रोटीन होने के कारण इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती.
  3. जो लोग वर्कआउट करते हैं या जिम जाते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन पोस्ट-वर्कआउट स्नेक बन सकता है.
  4. सुबह-सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने की जल्दी में जब पकाने का टाइम न हो, तब केवल 2 मिनट में यह हेल्दी डिश तैयार हो जाती है.
  5. तला-भुना न होने की वजह से यह पेट के लिए काफी हल्का होता है और इसे खाने के बाद भारीपन महसूस नहीं होता.

ये भी पढ़ें-  

जिम जाए बिना वजन कम करना है? तो रोज खाएं 18 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये सलाद

वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट है कर्नाटक स्पेशल नुचिनुंडे, हर बाइट में मिलेगा 3 ग्राम प्रोटीन

 सिर्फ 1 कटोरी और 15 ग्राम Protein, सावन व्रत वालों के लिए बेस्ट फलाहार है ये Rajgira Porridge

जिम जाने वालों की फेवरेट, 20 मिनट में बनाएं 30 ग्राम हाई-प्रोटीन वेजिटेरियन रेसिपी

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 10 मिनट में बनाएं 30 ग्राम प्रोटीन वाला ब्रेड पिज्जा | High Protein Veg Meal

मेहनत ज‍िम में करें, किचन में नहीं, एक कटोरी सलाद में मिलेगा 25g प्रोटीन, पढ़ें रेसिपी | High Protein Meals

सिर्फ 1 कटोरी में मिलेगा 23g प्रोटीन, नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस रेसिपी

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 30 मिनट में बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन वाली यह टेस्टी वेजिटेरियन रेसिपी

High Protein Veg Meals: वेट-लॉस डाइट में शामिल करें 21g प्रोटीन वाली वेज सैंडविच

High Protein Veg Meals : एक रैप में 28 ग्राम प्रोटीन, वेट लॉस डाइट वालों के लिए परफेक्ट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Protein Rich Dhokla, High Protein Vegetarian Meal, Dhokla For Weight Loss, Muscles Badhane Ke Tarike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com