विज्ञापन

जिम जाए बिना वजन कम करना है? तो रोज खाएं 18 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये सलाद

अगर आप भी वजन कम करने के साथ प्रोटीन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो इस 18 ग्राम प्रोटीन वाले सलाद को ट्राई कर सकते हैं.

जिम जाए बिना वजन कम करना है? तो रोज खाएं 18 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये सलाद
प्रोटीन रिच सलाद कैसे बनाएं.
NDTV

क्या आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए हेल्दी रेसिपी तलाश रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. दरअसल वज़न घटाने के सफर में सबसे बड़ा रोल हमारी डाइट का होता है. सही और न्यूट्रिशियस खाना खाकर आप बिना जिम जाए भी आसानी से अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं एक ऐसे ही खास, टेस्टी और आसान सलाद की रेसिपी के बारे में.

​क्या है इस स्पेशल सलाद की न्यूट्रिशन वैल्यू?

​यह सलाद न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि पोषण के मामले में भी पावरहाउस है. इस सलाद की एक सर्विंग में आपको मिलता है-

  • ​300 कैलोरी
  • ​17.76 ग्राम प्रोटीन
  • ​13 ग्राम फाइबर

​घर पर कैसे बनाएं यह हाई-प्रोटीन सलाद? (How To Make Protein Rich Salad)

​इस सलाद को बनाना बहुत ही आसान है और यह महज 5 से 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है.

​सामग्री-

  • चना
  • बींस
  • राजमा
  • मूंग की दाल
  • मूंग फली
  • मसूर की दाल
  • राजमा
  • खीरा
  • प्याज
  • शिमला मिर्च
  • गाजर
  • पुदना
  • हरी मिर्च
  • दही

विधि-

  1. एक बड़े बाउल में रात भर के लिए अनाज को साफ पानी से धोकर भिगो दें.
  2. फिर अगल दिन इन्हें थोड़ा सा नमक डालकर उबाल लें.
  3. अब इन्हें एक बड़े बाउल में डालें और इसमें कटा हुआ खीरा, प्याज गाजर, शिमला मिर्च मिलाएं.
  4. ​ऊपर से घर की दही पुदीना से बनाई चटनी डालें.
  5. सभी चीज़ों को चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें ताकि सारी चीजें आपस में मिक्स हो जाएं.

​वजन घटाने के लिए क्यों है यह सबसे बेस्ट?

​जब हम डाइट पर होते हैं, तो सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि थोड़ी-थोड़ी देर में अनहेल्दी चीज़ें खाने का मन करता है. लेकिन इस हाई-प्रोटीन और हाई-फाइबर सलाद की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसे खाने के बाद आपको घंटों तक भूख नहीं लगेगी.

ये भी पढ़ें- वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट है कर्नाटक स्पेशल नुचिनुंडे, हर बाइट में मिलेगा 3 ग्राम प्रोटीन

 सिर्फ 1 कटोरी और 15 ग्राम Protein, सावन व्रत वालों के लिए बेस्ट फलाहार है ये Rajgira Porridge

जिम जाने वालों की फेवरेट, 20 मिनट में बनाएं 30 ग्राम हाई-प्रोटीन वेजिटेरियन रेसिपी

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 10 मिनट में बनाएं 30 ग्राम प्रोटीन वाला ब्रेड पिज्जा | High Protein Veg Meal

मेहनत ज‍िम में करें, किचन में नहीं, एक कटोरी सलाद में मिलेगा 25g प्रोटीन, पढ़ें रेसिपी | High Protein Meals

सिर्फ 1 कटोरी में मिलेगा 23g प्रोटीन, नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस रेसिपी

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 30 मिनट में बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन वाली यह टेस्टी वेजिटेरियन रेसिपी

High Protein Veg Meals: वेट-लॉस डाइट में शामिल करें 21g प्रोटीन वाली वेज सैंडविच

High Protein Veg Meals : एक रैप में 28 ग्राम प्रोटीन, वेट लॉस डाइट वालों के लिए परफेक्ट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Protein Vegetarian Meals, Salad For Weight Loss, Protein Rich Salad, Vajan Kaise Kam Kare, Gym Jaye Bina Wajan Kaise Kam Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com