- नाइजीरिया में वायु सेना के विमान हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एयर स्टाफ प्रमुख भी शामिल थे
- विमान दक्षिणी नाइजीरिया के बेनिन से लागोस जा रहा था और ओंडो राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हुआ
- राष्ट्रपति टिनुबू ने तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया और दुर्घटना की गहन जांच का आदेश दिया है
नाइजीरिया में सोमवार को वायु सेना के एक विमान हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. ये हादसा नाइजीरिया में हाल के सालों की सबसे बड़ी हवाई दुर्घटनाओं में से एक है. दुर्घटना में एयर स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल संडे केल्विन अनेके समेत 32 लोग मारे गए हैं. ये यात्री विमान दक्षिणी नाइजीरिया के बेनिन शहर से आर्थिक केंद्र लागोस के लिए एक रूटीन मिशन पर निकला था. सोमवार सुबह 9 बजे (0800 GMT) के आसपास दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य के इग्बोकोडा में यह हादसे का शिकार हो गया. ये जानकारी राष्ट्रपति और वायु सेना ने दी है.
राष्ट्रपति टिनुबू ने किया राष्ट्रीय शोक का ऐलान
AFP के मुताबिक, राष्ट्रपति टिनुबू ने कहा कि उन्होंने नाइजीरियाई वायु सेना को निर्देश दिया है कि वे दुर्घटना के कारणों की तुरंत गहन जांच शुरू करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.टिनुबू के कार्यालय ने एक बयान जारी कर रहा कि इस दुर्घटना में 25 यात्री और 7 क्रू सदस्य मारे गए हैं, उनके परिवारों के प्रति राष्ट्रपति ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. यह सेनाओं के साथ ही पूरे देश के लिए एक दुखद क्षण है.
प्लेन क्रैश में 32 लोगों की मौत
इसके साथ ही राष्ट्रपति ने दुर्घटना में मारे गए वायु सेना के कर्मियों के लिए तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों के सम्मान में पूरे देश में झंडे आधे झुकाए जाने का भी निर्देश दिया. ये ATR-42 विमान एक नौसैनिक अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ.यह एक ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप विमान है, इसमें एक साथ 30 से 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नदी के पास लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है, वहीं बचावकर्मी नाव से इलाके में तलाशी लेते दिख रहे थे.
🔴 #BREAKING | सेना का विमान क्रेश,हादसे के राहत और बचाव कार्य जारी #Nigeria | #AyushiNegiNDTV | @Aayushinegi6 https://t.co/XeBuYtRsw1
— NDTV India (@ndtvindia) October 6, 2026
नाइजीरिया में पहले कब-कब हुए प्लेन क्रैश हादसे?
- ऐसा ही एक हादसा मई 2021 में भी हुआ था, जब नाइजीरिया के शीर्ष सेना कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल इब्राहिम अत्ताहिरु और 10 अन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी. उत्तरी कडुना राज्य के हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश के दौरान खराब मौसम की वजह से उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
- अगस्त 2015 में उत्तरी नाइजीरिया में एक सैन्य विमान घर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी.
- उसी महीने की शुरुआत में, लागोस में एक हेलीकॉप्टर लैगून में हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें अमेरिकी पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-जुलाई में ही प्लेन क्रैश कराना चाहता था ओमानी को पायलट हम्मामी, एक करीबी के कारण हमले को रोक दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं