विज्ञापन

सिर्फ 1 कटोरी और 15 ग्राम Protein, सावन व्रत वालों के लिए बेस्ट फलाहार है ये Rajgira Porridge

15 Gram Protein In One Bowl | High Protein Vegetarian Meals : सावन सोमवार व्रत में प्रोटीन से भरपूर फलाहार बनाना चाहते हैं, तो इस 15 ग्राम प्रोटीन पोरिज को ट्राई करें.

सिर्फ 1 कटोरी और 15 ग्राम Protein, सावन व्रत वालों के लिए बेस्ट फलाहार है ये Rajgira Porridge
15 Gram Protein In One Bowl | High Protein Vegetarian Meals : सोमवार व्रत के लिए क्या बनाएं.
NDTV

High Protein Rajgira Porridge For Somvar Vart: आज सावन का पहला सोमवार व्रत है. देशभर में लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन हैं. सावन के सोमवार का व्रत बहुत से लोग रखते हैं. कुछ लोग पूरे सावन के महीने व्रत रखते हैं तो कुछ केवल सोमवार-सोमवार. अक्सर व्रत के दौरान ज्यादातर लोग पुरानी चीज़ें खाते हैं, जैसे साबूदाने की खिचड़ी, आलू या कुट्टू की पूरी. ये चीज़ें खाने में टेस्टी तो लगती हैं, लेकिन इनसे शरीर को वो पोषण नहीं मिल पाता जिसकी व्रत में ज़रूरत होती है. कई बार तो इन्हें खाकर दिनभर भारीपन और सुस्ती महसूस होने लगती है.

​अगर आप इस बार कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ आपको दिनभर फ्रेश और एनर्जेटिक रखे, तो साबूदाने की जगह हाई-प्रोटीन राजगीरा दलिया (Rajgira Porridge) ट्राई करें. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट है.  

इस दलिया में क्या मिलता है आपको-

  • प्रोटीन- 15 ग्राम
  • कैलोरी- 397
  • कॉर्ब- 52 ग्राम
  • फाइबर-4 ग्राम 

कैसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर पोरिज- (How To Make Rajgira Porridge For Somavar Vrat)

​सामग्री- 

  • ​राजगीरा- 40 ग्राम
  • ​दूध- 250 मिलीलीटर 
  • ​मखाना- 8 ग्राम
  • ​खजूर- 15 ग्राम (बीज निकले हुए)
  • ​कटे हुए ड्राई फ्रूट्स- 
  • ​कटे हुए फ्रेश फ्रूट (केला, सेब या अनार) 
  • ​पानी- राजगीरा उबलने के लिए

विधि- 

  1. ​सबसे पहले एक छोटे बर्तन में थोड़ा सा पानी गरम करें. उसमें 40 ग्राम राजगीरा डालें और धीमी आंच पर उबलने दें ताकि राजगीरा अच्छे से पक जाए और नरम हो जाए.
  2. जब राजगीरा पानी सोख ले और हल्का पक जाए, तो इसमें 250 मिलीलीटर दूध और 15 ग्राम कटे हुए खजूर डाल दें. 
  3. खजूर डालने से दलिया में बिना चीनी के ही प्राकृतिक मिठास आ जाएगी. इसे धीमी आंच पर उबलने दें.
  4. एक अलग पैन में 8 ग्राम मखाने को हल्का सा भून लें. जब मखाने कुरकुरे हो जाएं, तो उन्हें मिक्सी में डालकर दरदरा या बारीक पीस लें.
  5. अब इस मखाने के पाउडर को पक रहे राजगीरा और दूध के मिश्रण में मिला दें.
  6. मखाना डालने से पोरिज गाढ़ी और बहुत क्रीमी हो जाएगी. इसे 2-3 मिनट तक अच्छे से चलाएं.
  7. आपका गरमा-गरम या ठंडा राजगीरा पोरिज तैयार है. इसे एक बाउल में निकालें. ऊपर से 1 छोटा चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और 2 बड़े चम्मच अपने मनपसंद कटे हुए फल डालें.

सावन सोमवार व्रत के दौरान अगर आप ऐसा हाई प्रोटीन व्रत फूड ढूंढ रहे हैं जो स्वाद और पोषण दोनों से भरपूर हो, तो राजगीरा पॉरिज एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह High Protein Vegetarian Meal न सिर्फ लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, बल्कि प्रोटीन युक्त फलाहार के रूप में भी लोकप्रिय है.

व्रत रखने वाले कई लोग अक्सर सोचते हैं कि व्रत में प्रोटीन कैसे लें, ऐसे में राजगीरा से बना यह पौष्टिक भोजन अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. Rajgira Benefits और Amaranth Benefits की बात करें तो इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद कर सकते हैं. इसलिए इसे Fasting Foods की सूची में हेल्दी और न्यूट्रिशियस विकल्प माना जाता है. तो इस बार सावन में इस रेस‍िपी को जरूर ट्राई करें.

अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल 

क्या राजगीरा में प्रोटीन होता है?

राजगीरा को प्रोटीन युक्त अनाज माना जाता है और इसे व्रत के दौरान भी खाया जाता है.

सावन व्रत में प्रोटीन कैसे लें?

राजगीरा, मखाना, दूध, दही और सूखे मेवे जैसे विकल्प मदद कर सकते हैं.

क्या राजगीरा पॉरिज व्रत में खा सकते हैं?

हां, कई लोग व्रत में राजगीरा आधारित भोजन का सेवन करते हैं.

राजगीरा और अमरंथ क्या एक ही हैं?

राजगीरा को अंग्रेजी में Amaranth कहा जाता है.
    
ये भी पढ़ें- 

जिम जाने वालों की फेवरेट, 20 मिनट में बनाएं 30 ग्राम हाई-प्रोटीन वेजिटेरियन रेसिपी

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 10 मिनट में बनाएं 30 ग्राम प्रोटीन वाला ब्रेड पिज्जा | High Protein Veg Meal

मेहनत ज‍िम में करें, किचन में नहीं, एक कटोरी सलाद में मिलेगा 25g प्रोटीन, पढ़ें रेसिपी | High Protein Meals

सिर्फ 1 कटोरी में मिलेगा 23g प्रोटीन, नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस रेसिपी

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 30 मिनट में बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन वाली यह टेस्टी वेजिटेरियन रेसिपी

High Protein Veg Meals: वेट-लॉस डाइट में शामिल करें 21g प्रोटीन वाली वेज सैंडविच

High Protein Veg Meals : एक रैप में 28 ग्राम प्रोटीन, वेट लॉस डाइट वालों के लिए परफेक्ट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Somvar Vrat Mein Kya Khaye, Somvar Vrat Recipe, Protein Rich Recipes For Vrat, High Protein Vegetarian Meals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com